WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Big Event : 1133 यूनिट रिकॉर्ड रक्त एकत्र होने से अर्पण परिवार हुआ गदगद, अर्जुन मुंडा समेत कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत, नशा के खिलाफ अभियान को दिया जोर

SHARE:

जमशेदपुर।

अर्पण की और से आयोजित रक्तदान शिविर भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया गया. इस मौके पर रक्तदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. 1133 रक्तदाताओं ने रक्त देकर मानव का जीवन बचाने का संकल्प लिया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 3000 पौधे वितरित किए.

रेडक्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर में रविवार को लगाए रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो, पूर्वी के विधायक सरयू राय, विधायक मंगल कालिन्दी, समाजसेवी मीरा मुंडा, वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार, तख़्त श्री हरमंदिर साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने अपनी उपस्थिति प्रदान की. अतिथि के रूप में मजदूर नेता राकेश्वर पांडे, वरीय कांगेस नेता अजय सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह , समाजसेवी शिव शंकर सिंह, उपस्थित हुए और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने की.

Gambhir Car Associate Motion Ads

अर्पण परिवार की कार्यशैली, समर्पण और सामाजिक दायित्वों के प्रति उनके निस्तारण के दृष्टीकोण सराहनीय एवं प्रशंसनीय है: अर्जुन मुंडा

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने युवा रक्तदाताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आज सैकड़ों की संख्या में युवा रक्तदातों की सहभागिता ये सुनिश्चित करने के लिए काफी हैं कि ये युवा समाज की चुनौतियों से लड़ने के लिए स्वयं को तैयार रखे हैं. ये सुखद अनुभव है जब सैकड़ों की संख्या में वैसे युवा शामिल हैं जो आज पहली बार रक्तदान कर रहे हैं. ये उदाहरण हैं भावी पीढ़ी के लिए जो नशा से स्वयं को अलग रखकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है: विद्युत वरण महतो

विद्युत वरण महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है. आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जीवन का रक्षण हो सकता है. अर्पण परिवार पिछले 8 वर्षों से यह कार्य सफलतापूर्वक कर रहा है. मेरी शुभकामनायें अर्पण परिवार के साथ है.

रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं है: सरयू राय

अपने संबोधन में सरयू राय ने कहा कि रक्त जीवन की सृजन का मूल है और कोई भी रक्त के अभाव में दम न तोड़े ऐसी प्रतिवद्धता के साथ युवाओं का आत्मबोध उसी कड़ी का एक अंग है.

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है: मंगल कालिंदी

शिविर में उपस्थित मंगल कालिंदी ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है. यह जात-पात धर्म-सम्प्रदाय से ऊपर उठकर किया जाता है, किसका रक्त किसके काम आ जाएगा. यह कहा नहीं जा सकता. उन्होंने इस अवसर पर अर्पण परिवार की प्रशंसा करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की.

मानव जीवन बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण एवं रक्तदान प्रशंसनीय है: मीरा मुंडा

मीरा मुंडा ने महिलाओं की सहभागिता पर कहा कि आज आधी आबादी भी यहां अपनी जिम्मेदारी का सहजता से निर्वाह कर रही है, जिसे देखना सच में सुखद अनुभव है और ये सारी बातें अर्पण की सेवा भाव में छिपी समर्पण की भावना का अप्रतिम उदाहरण हैं, जो हमें अभिभूत करती हैं.

पूरे समर्पण के साथ समाज सेवा कर रहा है अर्पण: कुणाल

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि युवाओं की अनुशासित, समर्पित संगठन अर्पण एक विचार बन चुकी है कि किस प्रकार से समाज को दिशा दिखाई जाये. झारखंड जैसे प्रदेश में ऐसे संस्थाओं की नितांत आवश्यकता है. मैं अर्पण परिवार के अपने सभी साथियों को अपनी शुभकामना देता हूं और उनके साथ सदैव खड़ा हूं.

सामाजिक कार्यों में अर्पण की भागीदारी प्रशंसनीय है,नशा उन्मूलन अभियान हेतु बड़े सामाजिक आंदोलन की आवश्यकता है: प्रभात कुमार

इस अवसर पर वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार ने उपस्थिति युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि अर्पण परिवार अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन निष्ठापूर्वक व गंभीरता से कर रही है. विभिन्न अवसर पर इस परिवार की सामाजिक भूमिका देखने को मिलती है. उन्होंने उपस्थित विभिन्न राजनीतिक सामाजिक, शैक्षणिक धार्मिक संगठनों एवं संस्थाओं से अपील की, कि नशा उन्मूलन हेतु एक बड़ा सामाजिक आंदोलन करें और इस शहर को नशामुक्त करने में प्रशासन को सहयोग करें. उन्होंने कहा कि मुझे अर्पण परिवार से उम्मीद है कि नशा मुक्ति हेतु भी संस्था आगे आकर और भी गतिपूर्वक कार्य करेगी. उन्होंने प्रशासन द्वारा इस कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया.

रक्तदान सही मायनों में महादान है: राकेश्वर पांडे

वहीं मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने स्वयं को इस कार्यक्रम से जोड़ते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि भाई अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में अर्पण परिवार के साथियों के पहल का हमें गवाह बनने का सौभाग्य मिलता है. रक्त का कोई विकल्प यदि नहीं हैं तो अर्पण की टीम का भी कोई सानी नहीं है, जो 1133 यूनिट ब्लड एकत्रित करने के लक्ष्य को प्राप्त कर रही है. वहीं, समाजसेवी बेली बोधनवाला ने अपने सम्बोधन में कहा कि अर्पण मेरे सपनों को पूरा कर रहा है.

अर्पण का प्रत्येक सदस्य सेवा को समर्पित: काले

संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम एक साथ कई लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. एक तरफ धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा के प्रति अपनी कृतज्ञता उनकी शहादत को याद कर प्रकट करते हैं. वही उनके जीवन विधा से युवाओं के सोच को जोड़कर राष्ट्र भक्ति के जज्बा को परवाज दे पाते हैं. दूसरी ओर युवाओं में रक्तदान और नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से राष्ट्र सेवा के व्रत पालन के पवित्र लक्ष्य को भी आयाम दे पाते हैं. यही नहीं हम भविष्य की चिंता को भी आत्मसात करते हुए आज लगभग 3000 पेड़ रक्तदाताओं और अतिथियों को भेंट कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक पवित्र पहल का आरम्भ हो सके.

इस मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि शिविर में अब तक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से 2023 तक संस्था द्वारा आठवां रक्तदान शिविर का आयोजन करवाकर 6002 यूनिट रक्त एकत्रित किया है. अर्पण संस्था रक्तदान को लेकर हमेशा से संजीदा रहा है और रक्तदान के प्रति समाज में युवाओं के मध्य अलख जगाने का प्रयास करता रहा है.

ये गणमान्य भी शिविर में हुए शामिल

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह, वरीय भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा, वरीय भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, इंद्रजीत सिंह, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, परविंदर सिंह, वरीय कांग्रेस नेता रविंदर झा, पार्षद कविता परमार, पार्षद करण सिंह, शिव शंकर सिंह, विकास सिंह, वरीय भाजपा नेता राजेश शुक्ला, विनोद सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, मनिंदर पाल, वरीय कांगेस नेता विजय खां, सत्य प्रकाश, संजय कुमार, शिवजी, शंभू, सुबोध श्रीवास्तव, सतीश सिंह, राजपति देवी, मंजू सिंह, अप्पू तिवारी, अमित शर्मा, स्वाति मित्रा, मिष्टु सोना, बंटी सिंह, मुकुल मिश्रा, आशुतोष राय, पप्पू सूर्यवंशी, वरुण कुमार, राजीव कुमार, राजेश पांडे, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, समरेश सिंह, रविशंकर तिवारी, अमित कुमार सिंह, अजय किशोर चौबे, अजय तिवारी, नितिन त्रिवेदी, परविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, जितेन्द्र चावला, विजय तिवारी आदि कई गणमान्यगण उपस्थित हुए व अपने संबोधन में अर्पण द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक क्रियाकलापों की सराहना की. कार्यक्रम में मंच संचालन डीडी त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया. शिविर को सफल बनाने में अर्पण परिवार के सभी स्वयंसेवकों का मुख्य रूप से योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर