Jamshedpur : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भालूबासा में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग सुनी पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात

SHARE:

संपर्क से समर्थन अभियान में उत्तर प्रदेश संघ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के लोगों से की मुलाकात

जमशेदपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत लोकसभा स्तरीय जनसभा में शामिल होने हेतु एक दिवसीय प्रावस पर लौहनगरी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह पश्चिमी प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की. पूर्व मंत्री ने पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत आशीष किशोर संघ सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 102वें संस्करण का श्रवण किया. वहीं, पार्टी की ओर से निर्देशित ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड लेकर दोपहर में साकची एमएनपीएस स्कूल परिसर स्थित उत्तर प्रदेश संघ के लोगों से भेंट-वार्ता, बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों से मुलाकात एवं सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के लोगों से मुलाकात कर कई चर्चाएं की. यहां उन्होंने कायस्थ परिवार के संग भोजन भी किया. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्लस्टर प्रमुख जवाहर पासवान एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई नेतागण मौजूद रहे. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी संस्थाओ द्वारा पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया. विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इससे पहले, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह के डोबो पुल के रास्ते शहर प्रवेश करने पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राकेश सिंह, उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष विजय राणा सिंह, सचिव डीपी शुक्ला, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष जी सी माझी, सचिव सौरव चौधरी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव एवं जमशेदपुर महासभा के अध्यक्ष मनोज सिन्हा समेत अन्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

भालूबासा किशोर संघ सभागार में मन की बात कर्यक्रम का हुआ प्रसारण:

पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 102वें एपिसोड का प्रसारण किया गया. भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात का सामूहिक रूप से श्रवण किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह पश्चिमी प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्लस्टर प्रमुख जवाहर पासवान एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के संग पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह, बबुआ सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री रमेश नाग, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री मिथलेश साव, नारायण पोद्दार, कोत्सव रॉय, कमलेश यादव, राधेश्याम तिवारी, संतु बनर्जी, खोखन पायरा, बलदेव भुइयां, रंजीत सिंह, प्रकाश ठाकुर, अनिल शर्मा, संतोष कुमार, नागेश प्रसाद, सूरज यादव, अशोक पासवान, दिलीप पासवान, महावीर सिंह, रमेश विश्वकर्मा, पवन सोलंकी, विकास बाउरी, गौरव साहू सुधीर तिवारी, कमल वर्मा, रवि भुइयां, रामचंद्र प्रसाद, रमेश निषाद, मितरू प्रधान, अनिल कुंभकार, संजीत चौरसिया, भगवान प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप साव, भोला साव, प्रभा देवी, संजना साहू, सुनीता देवी, जगदीश मुखी समेत मंडल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें