Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। इंटरनेट की दुनिया में जहां भूगोलिक ज्ञान बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जमशेदपुर के 4.5 वर्षीय रूद्र आडेसरा ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति द्वारा 195 देशों को देखने और याद करने की क्षमता ने शहर को हैरान कर दिया है. किसी भी देश का नाम और उसके पड़ोसी देशों का नाम पूछें, रूद्र बिना आंख झपकाए, आपको उसके नाम बिना किसी परेशानी के बता देगा. यदि आप प्रभावित नहीं हुए हैं, तो उससे देश की राजधानी पूछें या फिर उसके झंडे की पहचान कराये। वह आपको निराश नहीं करेगा. डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के केजी के छात्र रूद्र का…
जमशेदपुर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) द्वारा शुक्रवार को ज्ञानी रघुवीर सिंह को अकाल तख्त का नया जत्थेदार नियुक्त किए जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि ज्ञानी जी की गरिमामयी अगुवाई में सिख कौम की देश-विदेश चढ़दीकला रहेगी. शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय से बयान जारी करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने कहा की ज्ञानी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में सिख कौम नये आयाम तय करेगी. सरदार भगवान सिंह ने तत्कालीन जत्थेदार, अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार…
भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने यातायात उपाधीक्षक को सौंपा ज्ञापन जमशेदपुर। स्ट्रेट माइल रोड बाराद्वारी मोड़ पर हो रहे जाम की समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए भाजपा सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में यातायात उपाधीक्षक कमल किशोर को एक ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया. जब तक सड़क चौड़ीकरण न हो तब तक एक ट्रैफिक सिपाही की वहां बराबर ड्यूटी रखने, विशेषकर स्कूल टाइम और संध्या के समय आग्रह किया. पवन अग्रवाल ने बताया जाम के कारण आम जनता को काफी परेशानी हो रही है. साथ ही स्कूली बच्चों के साथ साथ घंटो एम्बुलेंस भी जाम…
अमृतसर. विश्व में बस रहे सिखों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा. समाज के धार्मिक चार प्रमुख तख्तों के धार्मिक आगूओं का फेरबदल किया गया है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में यह निर्णय हुआ है. इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि धार्मिक मामलों में भी राजनितिक हावी है. क्यूंकि सर्वोच्च तख्त श्री हरिमंदिर जी, अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को उस वक्त हटाया गया है, जब उनकी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से नहीं पट रही थी. वैसे कहा जाता है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी ताबदले को लेकर एसजीपीसी…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 12 विभागों के महत्वपूर्ण योजनाओं विस्तार से समीक्षा की, अधिकारियों को दिया निर्देश – विकास को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित है उसे ससमय हासिल करें रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 12 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के क्रम में सभी उपायुक्तों से कहा कि वे अपने- अपने जिले में एक ही जगह कम से कम 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएं. इस जमीन पर अगले 3 महीने के अंदर सोलर पार्क योजना शुरू की जाएगी. मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से सभी तरीके के सरकारी जमीनों का आईडेंटिफिकेशन करने के साथ वहां सरकार का बोर्ड लगाने का निर्देश…
जमशेदपुर। हमने अक्सर सुना है कि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे खड़े रहते हैं. शुक्रवार फिर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत की रहने वाली चार असहाय बच्चियों शांति गोराई, पार्वती गोराई, अनीता राय और नमिता मुंडा जिसके सर पर पिता का साया नहीं है का एडमिशन टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में अपने निजी खर्च से खुद वहां पहुंच कर एडमिशन करवाया. इस दौरान बच्चियों के चेहरे में भी काफी खुशी देखने को मिली और उनके परिजनों ने विधायक का आभार प्रकट किया. विधायक को स्थानीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से जानकारी…
जमशेदपुर। जुबली पार्क के जयंती सरोवर में हजारों की संख्या में मछलियों की मौत हो गई हैं. बड़ी मछलियां मर कर पानी में ऊपर तैर रही हैं. शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक करने आए लोग मछलियों की मौत देख परेशान हो गए. शहर में बढ़ती गर्मी और पानी में ऑक्सीजन की कमी के चलते लाखों की मछलियां मर गई हैं. सूचना मिलते ही पार्क के कर्मचारियों द्वारा जयंती सरोवर से मछलियों को निकालने का काम शुरू किया गया. बता दें कि जयंती सरोवर में टाटा स्टील और निजी संस्था द्वारा मछली पालन किया जाता है. जिसमें हर साल मछली पकड़ो प्रतियोगिता…
जमशेदपुर। ब्लड बैंक में रैपीडो बाइक टैक्सी/ऑटो के द्वारा तीसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें रैपीडो के प्रफुल्ल और उनके राइडरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस आयोजन में 40 ब्लड यूनिट रैपीडो कैप्टन द्वारा दिया गया और इस नेक कार्य में जुगसलाई के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मंगल कालिंदी भी उपस्थित हुए. पिछले 3 वर्षों से लगातार रैपीडो द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद मरीज को उचित समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके. रैपीडो के जमशेदपुर हेड प्रफुल्ल तिवारी ने बताया…
अर्पण का संकल्प – रक्त की कमी से किसी की जान न जाए , 24×7 शहर में जारी रहेगी सेवा सेवा: काले जमशेदपुर। नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण द्वारा 18 जून को आयोजित होने वाले रक्तदान महाशिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक रेड क्रॉस भवन में की गई. बैठक में संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रमुख संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए. इस दौरान शिविर को सफल बनाने हेतु अपने विचार देते हुए काले ने कहा कि अर्पण द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है.…
आदित्यपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2 धीराजगंज लक्ष्मी नगर स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. जिनके पास से पुलिस ने चुराए गए 3 लाख 15 सौ रुपये में से 2.60 लाख रुपए और जेवरात भी बरामद किए हैं। चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए आदित्यपुर थाना में प्रेस वार्ता में सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि आदित्यपुर धीराजगंज लक्ष्मी नगर स्थित अनिल गोप के घर बीते रात चोरों ने नगद समेत आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जहाँ…
