Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की प्रेस-वार्ता गुरुवार को सम्पन्न हुई. साकची स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव एवं सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला महामंत्री सह अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी, जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद…
जमशेदपुर. देसी महीने अनुसार आषाढ़ महीने की संगरांद को समर्पित साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के तत्वावधान में किया गया। साकची के रागी जत्थे भाई साहब भाई अमृतपाल सिंह जी मन्नन ने गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया तथा भाई साहब भाई प्रदीप सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची ने मनोहर गुरबाणी कीर्तन गायन किया। इस दौरान विश्व शांति और सरवत के भले कि अरदास भी की गई। कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संगरांद कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सरदार निशान…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पश्चिम विधानसभा में गुरुवार को भाजपा ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया. जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित पार्टी के सातों मोर्चा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. सम्मेलन में वक्ताओं ने मोदी सरकार…
जमशेदपुर। पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी के द्वारा पिछले तीन दिनों से जमशेदपुर के हरहरगट्टू झारखंड नगर, करनडीह, परसुडीह, कीताडीह तथा बागबेड़ा की जनता को 12000 लीटर के टैंकर से शुद्व पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. जिसका गुरुवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो दे राणा ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया. इस जलसेवा के शुरू होने पर कुणाल षाड़ंगी ने दूरभाष पर बताया कि इस साल की भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे जमशेदपुर क्षेत्र में पेयजल की काफी किल्लत दिखाई पड़ रही है. विशेष तौर पर बागबेडा, परसूडीह इत्यादि क्षेत्रों में…
जमशेदपुर। गोलमुरी निवासी एक नवजात बच्चा जन्म उपरांत कुछ बीमारी हो जाने के कारण मां का दूध पीने में असमर्थ है. इलाज़ कर रहे शिशु रोग विशेषज्ञ ने बच्चे को नेस्ले कंपनी का “नान प्रो ” दूध देने की सलाह दी. बच्चे का पिता ड्राइवर है व किसी तरह परिवार का लालन पोषण कर पा रहा है. माली हालत होने के कारण वे इसकी पूर्ति करने में असमर्थ थे. आधा किलो पैकेट का दाम लगभग ₹ 800 होने के कारण परिवार चिंतित था. परिवार ने शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा को इस वास्तुस्थिति से अवगत कराया. संस्था के…
जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस स्कूलों की होने वाली पॉजिटिव इंपैक्ट रैंकिंग में इस बार एक्सएलआरआइ को “पायनियरिंग स्कूल” केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों का खिताब दिया गया है. उच्चतम स्तर 5 को प्राप्त करने वाले बी-स्कूलों में एक्सएलआरआइ के अलावा छह अन्य बिजनेस स्कूलों को भी यह स्थान मिला है. जिसमें एशिया के छह जबकि साउथ एशिया के एक बिजनेस स्कूल को शामिल किया गया है. पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग 2023 रिपोर्ट को न्यूयॉर्क में पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग एसोसिएशन के प्रो. थॉमस डायलिक और ओइकोस इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष सह पीआईआर बोर्ड के सदस्य लॉरिएन डिट्रिच ने पीआरएमइ ग्लोबल फोरम में…
जमशेदपुर। साकची गुरुनानक हाई स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ऋषा कुमारी गुरुवार को भीषण गर्मी के कारण स्कूल के कमरे में ही बेहोश हो गयी. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से उसे होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आने पर अंततः परिजनों को स्कूल बुलवाकर एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया. यहां छात्रा का इलाज चल रहा है. छात्रा ऋषा कुमारी साकची के काशीडीह बगान नंबर 4, लाइन नंबर एक की रहने वाली है. गुरुवार ही से 10वीं की क्लास गर्मी छुट्टी के बाद से शुरू हुई है. वैसे राज्य सरकार…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले ने नये उप विकास आयुक्त के रूप मे मनीष कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को अपना लक्ष्य बताया. बता दें विगत सात महीनों से अधिक अवधी तक यह पद जिले मे रिक्त था. मनीष कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. वे आई.ए.एस अधिकारी हैं. पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की उनकी प्रथमिकता सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना है. तमाम योजनाओं का लाभ लाभुकों तक समय से पहुंचे ये उनका प्रयास रहेगा.
जमशेदपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के नेतृत्व में भारत बंद का ऐलान करते हुए टाटा हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. इतना ही नहीं मांगे पूरी नहीं होने पर अपने आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी भी दी है. जानकारी के अनुसार आदिवासी सेंगल अभियान द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर देश के 7 राज्यों में आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखन मुर्मू के नेतृत्व में अभियान द्वारा टाटा हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. जहां इस जाम की…
जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को श्री गुरु हरगोविंदजी का 429 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया. इस मौके पर भाई मनप्रीत सिंह के जत्थे ने कीर्तन गायन किया और महासचिव सुखविंदर सिंह ने ऐतिहासिक घटनाक्रम का जिक्र किया. गुरु के वजीर ग्रंथी बाबा निरंजन सिंह ने समस्त जीवों के कल्याण की अरदास की. गुरु हरगोविंद जी के प्रकाश पर्व पर परंपरागत तरीके से मिस्सी रोटी प्याज लस्सी का लंगर तैयार किया गया, जिसे श्रद्धा के श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया. गुरु हरगोविंद जी की मां माता गंगा अपने पति एवं पांचवें गुरु अर्जुन देव जी…
