WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur :पश्चिम विधानसभा में भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, पूर्व सीएम रघुवर दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवं सांसद विद्युत महतो ने किया संबोधित

SHARE:

जमशेदपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पश्चिम विधानसभा में गुरुवार को भाजपा ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया. जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित पार्टी के सातों मोर्चा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. सम्मेलन में वक्ताओं ने मोदी सरकार के नौ साल की प्रमुख उपलब्धियां गिनाई और मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताने का आह्वान किया.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सही मायने में बेमिसाल है और लोगों की सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण को समर्पित है. पिछले नौ साल में लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जैसे जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल से जल योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया योजना आदि. इन योजनाओं का लक्ष्य है समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए सुविधाएं और समानता सुनिश्चित करना. जिसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम लोगों तक पहुंचा है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गठबंधन सरकार पर बोला हमला

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस के नेता किसी भी मंच पर आ जाएं और अपने काम गिनवा दें. पिछले साढ़े तीन साल में हेमंत सरकार ने झारखंड विकास के रास्ते से विनाश की ओर धकेल दिया है. समीर उरांव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए 10 दिन का समय देने का आह्वान किया. कहा कि आपको जनता के बीच जाना है. केंद्र में भाजपा सरकार के किये गए कार्यो का वर्णन करना एवं लाभान्वितों से चर्चा करना है और साथ ही प्रदेश की वर्तमान हेमंत सरकार की नाकामियां एवं वादाखिलाफी को उजागर करना है. उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य सभी मोर्चो को संगठित कर आगामी लोकसभा के लिए तैयार करना है.

देशहित में होंगे और भी एतिहासिक फैसले

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कहा कि कार्यकर्ता पीएम मोदी के नौ साल में किए गए कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं. भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो भी कोई वादा किया उसे पूरा किया. कहा कि भाजपा सरकार आने वाले दिनों में कई ऐतिहासिक फैसले देशहित में लेगी.

इस दौरान मंच संचालन संजीव सिन्हा, स्वागत भाषण भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अध्यक्षीय भाषण महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया.

ये हुए शामिल

सम्मेलन के दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह गिल, भूपेंद्र सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, अमिताभ सेनापति, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेकर, गणेश सरदार, प्रकाश दुबे, सुशील पांडेय, राहुल तिवारी, कमलकिशोर, राजकुमार महानंदा, नीरज मिश्रा समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर