Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। श्रम, रेलवे, अनुमंडल दंडाधिकारी एवं बाल किशोर न्यायालय को जमशेदपुर व्यवहार न्यायलय में स्थानांतरण करने की मांग की गई है. इस बाबत वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश को गुरुवार को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के परिसर में उपरोक्त न्यायालय के ना होने से हम अधिवक्ताओं को एवं पक्षकार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. व्यवहार न्यायालय से रेलवे न्यायालय एवं बाल किशोर न्यायालय 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि श्रम न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय पुराना व्यवहार न्यायालय के परिसर में अभी तक…

Read More

जमशेदपुर। मानगो दाईगुट्टू के प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के आठ सदस्यीय दल सप्ताह भर पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन से लगभग 160 किलोमीटर दूर बकवान गांव से शिवलिंग लेकर गुरुवार को शहर पहुंचे. मानगो के बड़ा बजरंगबली मंदिर के समीप सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर शिवलिंग की पूजा अर्चना कर भव्य स्वागत किया. सर्वप्रथम शिवलिंग लाने के सभी सदस्यों का पुष्प हार देकर स्वागत किया गया. तत्पश्चात शिवलिंग की पूजा आराधना कर फूलों से सजे हुए रथ में शिवलिंग को रखकर शंख ध्वनि के साथ साथ गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ बड़ा हनुमान मंदिर से…

Read More

सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में बुधवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बारीडीह स्थित सेलिब्रेशन इन में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए. सम्मेलन में वक्ताओं ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाई. सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले दिनों देवघर प्रवास पर थी. जहां उन्होंने एक बड़ी सभा को संबोधित किया. अब उनके देवघर प्रवास पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा वसुंधरा राजे सिंधिया पर बयानबाजी को लेकर भाजपा ने झामुमो पर करारा हमला बोला है. भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झामुमो नेता के बयान को मानसिक दिवालियापन और मुद्दाविहीन बताया. बुधवार को जारी प्रेस बयान में प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आज देश में झारखंड का परिचय बदल चुका है. पिछले साढ़े 3…

Read More

जमशेदपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद निर्मल महतो भवन उलियान कदमा में किया. सुबह 9:00 से 3:00 तक शिविर लगाया गया था. रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर में 12 लोगों को अलग अलग कारणों से रक्तदान से वंचित रहना पड़ा. रक्तदान शिविर में रक्तदाताओ को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सर्टिफिकेट एवं छाता भेंट किया गया. साथ ही आगाज संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह को 13 बार प्लेटलेट्स दान करने के लिये…

Read More

टाटा स्टील और झारखंड सरकार के पांच दमकलों ने घंटों बाद पाया आग पर काबू जमशेदपुर। जुगसलाई थाना अंतर्गत शिव घाट रोड में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब बाल्टी कारखाना स्थित झारखंड बंगाल ट्रांसपोर्ट में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करोड़ों का नुकसान हो गया. जानकारी के अनुसार जुगसलाई एम ई स्कूल रोड बाल्टी कारखाना में वर्तमान समय में लगभग 15 से 20 ट्रांसपोर्ट गोदाम हैं. पर अगर सुरक्षा की बात की जाए, तो इतने बड़े स्थान में जमीन मालिक द्वारा एक भी अग्निशामक यंत्र…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास बुधवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के घर पहुंचे. उनकी मां सरदारनी बचन कौर के निधन पर शोक संवेदना जाहिर किया और परिजनों को ढाढस बंधाया. वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू के पिता एवं रागी गुरुदयाल सिंह से भी मिले और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और हौसला रखने को कहा. उन्होंने कहा कि बचन कौर सब कुछ देख गई है और उनके आशीर्वाद से ही परिवार भरा पूरा है और ईश्वर की इस रजा में रहना है. उनके साथ…

Read More

मुख्यमंत्री को ट्वीट कर 18 जून तक बंद करने की मांग की थी जमशेदपुर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने झारखंड सरकार द्वारा 18 जून तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश का स्वागत किया है. गंभीर ने कहा की सरकार ने भीषण गर्मी में स्कूलों को 18 जून तक बंद रखने का आदेश देकर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता को दर्शाया है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 17 जून तक गर्मी से राहत मिलने वाली नही थी. सतनाम सिंह गंभीर ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर गर्मी छुट्टियों को 18 जून…

Read More

जमशेदपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर लौहनगरी में समाजसेवा के कार्यों में अव्वल रहने वाली संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जमशेदपुर ब्लड सेंटर को चार लैपटॉप व चार प्रिंटर सुपुर्द किया गया. मौके पर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पियूष सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे. वहीं, इस दौरान विशेष रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था. श्रीलेदर्स कोलकाता के द्वारा सीएसार के तगत ग्रामीण रक्तदाताओं के डेटा को इकठ्ठा करने हेतु चार लैपटॉप और चार प्रिंटर ब्लड सेंटर को सुपुर्द किया गया. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के प्रयास से यह सफल हुआ है. धालभूम…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड ह्यूमनिटी फाउंडेशन के द्वारा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. वहीं छात्रों के बेहतर भविष्य को लेकर काउंसलिंग भी की जाएगी. कार्यक्रम के संबंध में संस्था द्वारा संवाददाता सम्मेलन कर बुधवार को जानकारी दी गई. जहां संस्था के अध्यक्ष रियाज़ शरीफ के अलावा कई सदस्य मौजूद थे. इस संबंध में जानकारी देते हुए रियाज़ शरीफ ने कहा कि 2023 अवॉर्ड फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस का आयोजन 25 जून को राजवाड़ा पैलेस में आयोजित किया जा रहा है. जहां इस वर्ष 10वीं में पास करने वाले 500 से अधिक छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया…

Read More