Author: फतेह लाइव • एडिटर

निर्माण कार्य पर जताया संतोष, कहा- भाजपा की डबल इंजन सरकार की सोच थी झारखंड के प्रत्येक व्यक्ति को मिले बेहतर स्वास्थ्य जमशेदपुर। डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस में 386 करोड़ की लागत से बन रहे 500 बेड के नए अस्पताल का मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम विकास तीर्थ यात्रा के तहत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अस्पताल के निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा…

Read More

जमशेदपुर। उपायुक्त विजया जाधव द्वारा मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गई. एरिया ऑफिसर ऐप में कम प्रगति होने पर प्रखंड पोटका, गुड़ाबांदा, पटमदा, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ एवं चाकुलिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र भ्रमण नहीं करने पर अप्रसन्न्ता प्रकट करते हुए सभी को 13 जून तक 75% एरिया ऑफिसर ऐप में निरीक्षण प्रतिवेदन योजना/ स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन अपलोड करने का निर्देश दिया गया. सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता द्वारा 50-50 योजना का निरीक्षण प्रतिवेदन अपलोड किया जाना होता है, जिसकी समीक्षा भारत सरकार द्वारा नियमित रूप से की जाती…

Read More

सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष ने पशुपालन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन जमशेदपूर। प्रखंड अंतर्गत मकदमपुर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर कृषी बाजार समिति के किनारे विगत कई वर्षों से कचरे का ढेर बन गया था. जहां राहगीर के साथ-साथ आसपास कार्यालय को बदबू और कचरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं कुछ दिन पूर्व ही सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष ने जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर कचरे का उठाव करवाया और राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि कचरा जहां-तहां ना फेंके. अपने क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहेगी, तभी आप स्वस्थ रहेंगे और परिषद और स्वास्थ्य…

Read More

जमशेदपुर। बागबेडा कॉलोनी में 5 दिन से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने निजी टैंकर से लगातार दो ट्रिप करते हुए 12000 लीटर प्रतिदिन निःशुल्क पानी का वितरण करवा रहे हैं. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह की मौजूदगी में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत दुर्गा पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, शहीद मैदान, नेहरू मैदान, रोड नंबर 4, 5 एवं 6 सहित हर जरूरतमंद स्थानों पर दोनों टैंकर लगाकर पीने का…

Read More

सिख धार्मिक भावनाओं के सम्मान में की गई अनुशंसा स्वागत योग्य: भगवान सिंह जमशेदपुर। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने विश्वविद्यालिय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सियूईटी) के नाम एक अनुशंसा पत्र लिख कर सिख छात्र-छात्राओं को कड़ा व कृपाण धारण कर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने देने की सिफारिश की है. इस अनुशंसा पत्र का जमशेदपुर के सिख छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है. वहीं मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने इसे स्वागत योग्य करार दिया है. भगवान सिंह का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के लिए की गई यह सिफारिश सिख धार्मिक भावनाओं का सम्मान…

Read More

जमशेदपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद निर्मल महतो भवन उलियान कदमा में सुबह 9:00 से 3:00 तक किया गया है. रक्तदान शिविर के आयोजन पर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीना दत्ता ने कहा के हम सबको अपने सामाजिक दायित्व का पालन करना चाहिए. रक्तदान महादान है. युवाओं को प्रेरित करके ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना हमारा लक्ष्य है. रीना दत्ता ने कहा के संस्था की ओर से शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को रक्तदाता सम्मान सर्टिफिकेट एवं तोहफा भेंट किया जाएगा. उन्होंने अधिक…

Read More

फतेह लाइव (रिपोर्टर), जमशेदपुर। गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में मजदूर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच की एक बैठक मंच के सभापति राकेश्वर पाण्डे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में शामिल सभी मजदूर नेताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा मजदूर विरोधी, किसान विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों के कारण हमारे देश की एवं आम जनता की स्थिति चिंता जनक एवं गंभीर हो गई है. इसके विरोध में आज इन विनाश कारी नीतियों से देश और जनता को बचाने के लिये वैकलपिक नीतियों की मांगो के संबंध…

Read More

जमशेदपुर। अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बिरसानगर जमशेदपुर में बन रहे किफायती आवास परियोजना G+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है. जिसमें अबतक कुल 7372 आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, जिसके प्रथम चरण मे 3836 लाभुकों, दूसरे चरण में कुल 834 लाभुकों तथा तीसरे चरण मे 696 लाभुकों का आवास आवंटन उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता मे किया जा चुका है. वर्तमान में यदि कोई आवेदक अब तक आवास हेतु आवेदन जमा नहीं कर सके हैं. ऐसे लोगों के लिए…

Read More

जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 का उद्घाटन सोमवार को आयोजित किया गया. टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक प्रो. संजय पात्रो समेत सभी नवागंतुक छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इस दौरान एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर प्रो. फादर एस. जॉर्ज ने ऑनलाइन मोड में सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक्सएलआरआइ इस साल अपनी स्थापना के 75 साल मनाने जा रहा है. सभी नवागंतुक छात्र इस खास मौके का गवाह बनेंगे. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आपस में…

Read More

जमशेदपुर। पटमदा के बेलटांड़ बिरसा चौक स्थित जर्जर हो चुके तहसील कचहरी भवन को तोड़कर भव्य ग्राम प्रधान संघ भवन पटमदा का निर्माण विधायक निधि से किया जाएगा. जिसका विधिवत भूमि पूजन 19 जून को विधायक मंगल कालिंदी के हाथों में किया जाएगा. सोमवार को विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ स्थल निरीक्षण करते हुए जेई विजय भूषण के साथ जगह का मापी करवाया. इस संबंध में विधायक ने बताया कि ग्राम प्रधान संघ का बहुप्रतीक्षित मांग को मैं पूरा करने जा रहा हूं. उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण हो जाने से ग्राम प्रधानों का विभिन्न प्रकार कार्यक्रम अब…

Read More