Author: फतेह लाइव • एडिटर

टाटा मोटर्स अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में इलाज करा रहे और बकाया बिल से परेशान पिता को जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता अनिल तिवारी ने पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद की जमशेदपुर। अगर आपके मन में किसी की मदद करने की इमानदार इच्छा हो, तो एक छोटी सी पहल ही काफी होती है. आपकी छोटे कदम के साथ लोग जुड़ते चले जाते हैं. एक ऐसी ही छोटी कोशिश हमलोगों की ओर से दो दिन पूर्व यानी शुक्रवार को किया गया, जिसका सुखद परिणाम 48 घंटे के अंदर ही मिल गया. टाटा मोटर्स अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में इलाजरत…

Read More

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के एक घर में आभूषण व नगदी की चोरी हो गई थी. इस बाबत अजय कुमार साव की पत्नी नेहा कुमारी के बयान पर 10 जून को थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मामले में प्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार यादव उम्र करीब 28 वर्ष पिता राजु यादव, पता ट्रैफिक कॉलोनी पानी टंकी के पास रहने वाले के विरुद्ध घर में घुसकर जेवर और पैसों का चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया था. बागबेड़ा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार यादव…

Read More

जमशेदपुर। जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक के प्रयास से रविवार को परसुडीह कामिनी रोड में 200 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. रविवार को नये ट्रांसफर्मर का उद्घाटन के पूर्व विधिवत पूजन किया गया. इसके बाद पूर्णिमा मल्लिक ने फीता काट कर नये ट्रांसफर्मर का उदघाटन किये. पूर्णिमा ने बताया कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफर्मर पर लोड ज्यादा होने के कारण आये दिन कोई न कोई गड़बड़ी हो रही थी. जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था. लोगों की परेशानी और गर्मी से राहत दिलाने के लिए उन्होंने बिजली विभाग से मिल कर चर्चा किये.…

Read More

जमशेदपुर। रविवार को सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा. पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने तमाम युवाओं का माला पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया. इस बाबत एक कार्यक्रम का आयोजन निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया था. जहां पार्टी के जिला कमिटी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत तमाम नेतागण मौजूद रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने दूसरे पार्टी का दामन छोड़ आजसू पार्टी का दामन थामा. पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा की पार्टी का एक ही नारा है. सामाजिक न्याय और विकास और इसी…

Read More

60 लीटर विदेशी शराब जब्त, सभी फरार जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ रविवार को छापामारी की गई. इस दौरान सुंदरनगर थाना अंतर्गत व्यांगबिल तथा परसुडीह थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापामारी की गई. इस दौरान अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया. कार्रवाई में सभी स्थानों से शराब कारोबारी फरार हो गए. अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. ये शराब की गई जब्त 1. किंग्सगोल्ड व्हिस्की 750ml (For sale in Arunachal Pradesh only)- 05 पेटी कुल विदेशी शराब:- 60 लीटर

Read More

जमशेदपुर। सोनारी थाना शांति समिति की ओर से शांति समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय आरके गुजराल की आत्मा की शांति के लिए थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को किया गया. इस दौरान मौजूद अतिथियों ने उनकी कार्यों की सराहना की. स्व. गुजराल के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर, सोनारी थाना प्रभारी विष्णु रावत, शांति समिति के सम्मानित सदस्य डॉक्टर अमल पात्रो, डॉक्टर केके चौधरी, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, त्रिभुवन यादव, सरबजीत सिंह, चरणजीत सिंह, मनदीप सिंह, संजय यादव, संजय पांडे, बंटी शर्मा, संतोष सिंह, मोहम्मद आजाद, बब्बन…

Read More

जमशेदपुर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने झारखंड सरकार द्वारा 14 जून तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश का स्वागत किया है. उन्होंने कहा की सरकार ने भीषण गर्मी में स्कूलों को 14 जून तक बंद रखने का आदेश देकर बच्चों के स्वस्थ के प्रति चिंता को दर्शाया है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 17 जून तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. इसे ध्यान में रखते हुए सतनाम सिंह गंभीर ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर गर्मी छुट्टियों को 17 जून तक बढ़ाने की मांग की है. सतनाम ने कहा…

Read More

जमशेदपुर। श्री संगतसर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रिफ्यूजी कॉलोनी एवं स्त्री सत्संग सभा के संयुक्त प्रयास से गुरमत समरकैम्प का आयोजन किया गया था. यह कैंप पिछले एक सप्ताह से चल रहा था. रविवार को जिसका समापन हुआ. इस गुरमत कैम्प में बच्चों को धार्मिक शिक्षा के अलावा मूल मन्तर, जपज़ी साहिब, चोपई साहब, वाहेगुरु सिमरन, गुरमुखी, गतका, दस्तार सिखलाई, तबला और कीर्तन करने की शिक्षा दी गयी. इसके अलावा सिंह व कौर क्विज, साखी और गीत भी बच्चों को सिखाए गए. अव्वल आए बच्चों को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी विवेक सिंह ने…

Read More

जमशेदपुर। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं विजया गोल्डन टाउन ओनर्स एसोसिएशन के वाईस चेयरमैन राकेश तिवारी ने अपने वरिष्ठ साथी सामाजिक कार्यकर्ता सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष एवं सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य एवं विजया गोल्डन टाउन ओनर्स एसोसिएशन के सम्मानित और सक्रिय सदस्य स्वर्गीय आर के गुजराल के निधन पर रविवार को सोनारी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. तिवारी ने सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की स्वर्गीय गुजराल मेरे बड़े भाई के समान हर मोर्चे पर प्रहरी के…

Read More

जमशेदपुर। शहर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए एवं सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए मारवाड़ी सम्मेलन कदमा शाखा द्वारा साप्ताहिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान रविवार साप्ताहिक अवकाश के दिन पुरन मल अग्रवाल के सहयोग से कदमा मार्केट में करीबन 500 आने जाने वाले राहगीरों के बीच शीतल आम पानी और 500 पैकेट अमूल छाछ का वितरण किया गया. आज के कार्यक्रम में जिला के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अशोक मोदी, निर्मल मित्तल , संतोष अग्रवाल, सांवर मल शर्मा, मुकेश अवस्थी, अर्जुन अग्रवाल, मनोज खेमका और समाज के कई अभिभावक उपस्थित थे.

Read More