New police chiefs appointed in Jamshedpur and saraikela : जमशेदपुर में डॉ एहतेशाम और सरायकेला में मनोज करेंगे अपराधियों का इलाज

SHARE:

 लॉ ऐंड ऑर्डर को ध्यान में रखकर डॉक्टर्स डे पर हुई दोनों ज़िलों की पोस्टिंग 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में डॉक्टर अजय कुमार के बाद फिर से एक डॉक्टर सीनियर एसपी के रूप में मिलने जा रहे है, जिनकी चर्चा कोडरमा में कोरोना काल में खूब हुई है. एक तरफ़ जब हर कोई संक्रमण से बचाव कर रहा था, तब डाक्टरों के बीच कोडरमा एसपी के रूप में डॉक्टर एहतिशाम गांवों में मरीजों को दवाई लिखते नजर आए. अगर वे नरम दिल हैं तो थोड़े कड़क भी हैं. रेल एसपी रहते उन्होंने लगभग 100 से भी ज्यादा पुलिसकर्मयो पर कार्रवाई की थी. वैसे में उनकी पोस्टिंग से अधीनस्थ कर्मियों में डर भी है कि गलती हुई तो अब बचना मुश्किल है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड सरकार गृह विभाग ने 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब का तबादला बुधवार शाम जमशेदपुर कर दिया है. डॉक्टर वकारिब इससे पहले सीआईडी एसपी के पद पर तैनात थे. अब उन्हें अगले आदेश तक उन्हें एसएसपी पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है. खासकर ऐसे समय में यह पोस्टिंग हुई है जब जमशेदपुर की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर अनकंट्रोल क्राइम को लेकर हो रही है. शहर में हिमांशु हत्याकांड आज राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है. जहां पुलिस की पीसीआर वैन से खींचते हुए चापड़ मारने का वीडियो पूरे देश में वायरल हो चुका है.

बिष्टुपुर में डीडी बार में हुई लड़ाई के बाद बाहर सड़क पर हिमांशु सिंह की मौत और उसके साथी प्रत्यूष सिंह की घायल हुई गंभीर अवस्था ने हर आदमी को झकझोंर कर रख दिया. इस प्रशासनिक नाकामी ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड पुलिस की भद्द पिटवा दी.

मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां के एसपी पद की जिम्मेदारी

इधर, जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडे और उनकी पत्नी सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी को कल देर रात सीएम हेमंत सोरेन ने हटाया, तो वहीं आज दोनों का मूवमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया गया. फिर शाम तक हिमांशु के अंतिम संस्कार होते ही परिजनों से सामंजस्य के साथ जमशेदपुर और सरायकेला एसपी की पोस्टिंग भी हो गई. इससे पहले परिजन न पोस्टमार्टम को तैयार थे और न अंतिम संस्कार को, लेकिन देर शाम अपराधियों की गिरफ्तारी और सरकारी नौकरी के आश्वासन के साथ माहौल कुछ हद तक शांत होने पर पोस्टिंग की खबर भी वायरल हो गई.

साल 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला एसपी की नई जिम्मेदारी दे दी गई. स्वर्गियारी वर्तमान में कमांडेंट जैप-3 के पद पर धनबाद में पदस्थापित थे. उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी सरायकेला-खरसावां के पद पर नियुक्त किया है.

दोनों ही जिलों में ट्रैफिक और क्राइम कंट्रोल के साथ अवैध धंधों पर लगाम लगाना पुलिस के लिए नई और बड़ी चुनौती होगी. हिमांशु की हत्या के साथ ही दोनों ही जिलों में सख्त ऑफिसर की मांग के साथ लाटरी, मटका, शराब, अवैध बालू, चोरी के स्क्रैप जैसे धंधों पर पाबंदी की मांग भी सोशल मीडिया पर छायी है. .इन ज्वलंत मुद्दों पर विधायक सरयू राय की सर्वसमाज बैठक भी चर्चा का विषय रही, जो अंत में रद्द हो गई.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें