WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : स्वतंत्रता सेनानी नोखे लाल मिश्र पुत्र का सोनारी में निधन, खासमहल पैतृक निवास में होगा श्राद्ध कर्म

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

स्वतंत्रता सेनानी पंडित नोखे लाल मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र चन्द्र नारायण मिश्र (88 वर्ष) का गत 24 जून की संध्या सोनारी स्थित अंकुर कॉम्प्लेक्स स्थित उनके आवास पर हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया था। स्व. मिश्र अपने मृदुभाषी, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए विख्यात थे। उन्होंने वर्ष 1999 में टाटा स्टील से मार्केटिंग ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। अपने कार्यकाल के दौरान वे अपनी कर्मनिष्ठा, सरल स्वभाव एवं सामाजिक सरोकारों के लिए सम्मानित रहे।

सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर में वरीय उपाध्यक्ष (वित्त), अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, जमशेदपुर में अध्यक्ष तथा जी-टाउन क्लब में महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वे अपने पीछे एक भरा-पूरा एवं प्रतिष्ठित परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में पुत्री किरण मिश्र, पुत्र संजय मिश्र (व्यवसायी), अजय मिश्र (वरीय पदाधिकारी, टाटा स्टील), मनोज मिश्र (अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय) तथा पंकज मिश्र (परचेज मैनेजर, टाटा ब्लूस्कोप स्टील) हैं।

उनके दामाद अनादि नाथ मिश्र, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे वर्तमान में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) में लेखाकार सदस्य के रूप में कार्यरत हैं तथा भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के समकक्ष पद पर आसीन हैं।

उनके पौत्र अभिप्षत मिश्र वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के सलाहकार हैं, जबकि दूसरे पौत्र अपूर्व मिश्र प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। पौत्र स्वरणिम मिश्र केपीएमजी, गुरुग्राम में तथा पौत्री अश्मिता मिश्र ईवाई (Ernst & Young) में कार्यरत हैं।

दिवंगत श्री चन्द्र नारायण मिश्र का श्राद्ध कर्म 4 एवं 5 जुलाई को उनके पैतृक निवास खासमहल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर