Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 का उद्घाटन सोमवार को आयोजित किया गया. टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक प्रो. संजय पात्रो समेत सभी नवागंतुक छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इस दौरान एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर प्रो. फादर एस. जॉर्ज ने ऑनलाइन मोड में सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक्सएलआरआइ इस साल अपनी स्थापना के 75 साल मनाने जा रहा है. सभी नवागंतुक छात्र इस खास मौके का गवाह बनेंगे. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आपस में…
Jamshedpur : पटमदा में ग्राम प्रधान संघ भवन निर्माण का भूमि पूजन 19 को, विधायक ने किया स्थल निरीक्षण
जमशेदपुर। पटमदा के बेलटांड़ बिरसा चौक स्थित जर्जर हो चुके तहसील कचहरी भवन को तोड़कर भव्य ग्राम प्रधान संघ भवन पटमदा का निर्माण विधायक निधि से किया जाएगा. जिसका विधिवत भूमि पूजन 19 जून को विधायक मंगल कालिंदी के हाथों में किया जाएगा. सोमवार को विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ स्थल निरीक्षण करते हुए जेई विजय भूषण के साथ जगह का मापी करवाया. इस संबंध में विधायक ने बताया कि ग्राम प्रधान संघ का बहुप्रतीक्षित मांग को मैं पूरा करने जा रहा हूं. उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण हो जाने से ग्राम प्रधानों का विभिन्न प्रकार कार्यक्रम अब…
जमशेदपुर। बिरसानगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बड़े मोबाइल चोर गिरोह का भांडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 21 महंगे मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है. सोमवार को एएसपी सिटी सुमित अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से पुलिस ने कुल चोरी के 21 महंगे मोबाइल फोन को जुप्त किया. उन्होंने कहा कि बार बार सूचना मिल रही थी कि बिरसानगर थाना क्षेत्र…
जमशेदपुर। प्रथम संताल विद्रोह के प्रतीक “हूल क्रांति दिवस” के 168वें वर्षगांठ को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. पश्चिम हलुदबनी पंचायत के लोहिया भवन प्रांगण सिदो कान्हू चौक, हलुदबनी में यह शिविर 30 जून 2023 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. संपूर्ण हलुदबनी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि द्वारा एवं सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर और मार्डी ब्रदर्स इनिशिएटिव के संयुक्त तत्वावधान में इस शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी प्रेस मीट के द्वारा हलुदबनी ग्राम पंचायत से पूर्वी हलुदबनी पंचायत की मुखिया पानो मुर्मू और पश्चिम हलुदबनी पंचायत की मुखिया सुमन सिरका…
जमशेदपुर। स्थानीय निर्मल गेस्ट हाउस में सोमवार को आजसू जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व कर रहे आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने ललन झा के छह माह के बेहतर कार्य और पार्टी के प्रति समर्पित दृढ़ इच्छा शक्ति को देखते हुए जिला संगठन सचिव जैसे दायित्व देकर पार्टी हित में और पार्टी के नीति सिद्धांतो के साथ क्षेत्र में संगठन की मजबूत बनाने का दिशा निर्देश दिया. उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और जिला प्रभारी प्रो. रविशंकर मौर्या ने ललन झा को मिले नए दायित्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी और बेहतर कार्य…
जुगसलाई विधायक, जिप अध्यक्ष, जिप उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हुए शामिल जमशेदपुर। सदर प्रखंड के छोटा गोविंदपुर पंचायत स्थित विग स्कूल परिसर में आयोजित उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शामिल होकर उपायुक्त विजया जाधव एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्यायें रखी और उनका समाधान पाया. इस मौके पर जिप सदस्य तथा अन्य पंचायत प्रतिनधियों ने उपायुक्त को गोविंदपुर क्षेत्र की समस्याओं से संबंधी एक समेकित ज्ञापन सौंपा. पंचायत प्रतिनधियों ने ठोस कचरा प्रबंधन की…
शिंदे एक दिवसीय प्रवास के तहत जुगसलाई विधानसभा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन एवं पश्चिम विधानसभा की टिफिन बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, भाजपा महानगर की तैयारी हुई पूरी जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. महा जनसपंर्क अभियान के तहत महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रोफेसर राम शंकर शिंदे मंगलवार को जमशेदपुर महानगर के एक दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर आएंगे. इसको लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने महा जनसंपर्क अभियान के जिला टोली एवं…
जमशेदपुर। जुगसलाई में सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मल्लिक के नेतृत्व में सोमवार को 50 जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड वितरण किया गया. मानिक मल्लिक ने कहा कि कुछ महीना पहले कार्यालय में निशुल्क आवेदन किया गया था. आज उन्हीं लोगों को राशन कार्ड बनवा कर दे दिया गया. हमारे यहां रोज, आवेदन होते हैं. निशुल्क राशन कार्ड, हमारा प्रयास यही है कि कोई वंचित ना रहे. सेवा ही लक्ष्य संस्था का मुख्य उद्देश्य ही है कि जरुरतमंद के बीच राशन कार्ड को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है. इस योजना के माध्यम से अब आवेदन करने के लिए आपको किसी…
जमशेदपुर। सोनारी के निर्मल नगर सहित 6 बस्ती के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और उपयुक्त को एक मांग पत्र देकर स्थानीय बिल्डर पर करवाई की मांग की है. सैकड़ों की संख्या में बस्ती वासी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे. स्थानीय बिल्डर पर उनके बस्ती का निकलने के रास्ते को जबरन बंद करने का आरोप लगाया है. बस्ती वासियों का कहना है कि वे लोग उक्त स्थान पर 40 से 50 वर्षों से रह रहे हैं. वही उनके निकलने वाले रास्ते को स्थानीय व्यक्ति गोपाल द्वारा बिल्डर को बेच दिया गया है. अब बिल्डर बस्ती के रास्ते को…
रांची। झारखंड और बिहार में वंदे भारत का इंतजार खत्म होने वाला है. सोमवार को रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल होगा, जो दोपहर 1:00 बजे झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. यह पटना और रांची के बीच एक ट्रायल रन होगा. ट्रायल रन के बाद पटना से रांची के बीच वंदे भारत कब से चलेगी, इसकी आधिकारिक घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी. इन स्टेशनों में होगा ठहराव अप एवं डाउन दिशा में वंदे भारत ट्रेन का परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा. ट्रायल रन…
