Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को नमन करते हुए नामदा बस्ती नानक नगर के समीप समूह सिख संगत के रंजीत सिंह और उनके युवा साथियों के द्वारा छबील लगा कर ठंडे शरबत और चने की सेवा की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे. सर्वप्रथम ग्रंथि के द्वारा अरदास कर गुरु महाराज को सेवा समर्पित की गई. उसके बाद गुरु प्यारे संगत की सेवा की गई. दिनेश कुमार ने कहा की सिख संगत की सेवा भावना से सभी अवगत है. भीषण गर्मी में की गई जल सेवा मानवता की…
जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई घोषित करने की मांग को लेकर छात्र अमर कुमार तिवारी ने झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल दर्ज की थी, जिसकी सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा एवं जस्टिस आनन्द सेन के बेंच पर मंगलवार को होगी. हाई कोर्ट के अधिवक्ता सूरज सिंह बहस करेंगे. इस पीआईएल में मुख्य सचिव झारखंड सरकार, यूजीसी, सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा समेत 13 लोगों को फाइल करते समय में ही नोटिस दिया जा चुका है. अब न्यायालय के समक्ष पहली सुनवाई होनी है. बता दें कि करीब 20 सालो से लॉ कॉलेज को…
जमशेदपुर। लौहनगरी के सिख युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने फिल्म गदर-2 में एक एक सीन पर गहरा रोष प्रगट किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म कोई भी बनाई जाये. हमें कोई एतराज नहीं, पर फिल्म में सिख सिद्धांतों के खिलाफ कोई कार्य हॉबी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हरविंदर के अनुसार इस फिल्म का विरोध शिरोमणि गुरदुवारा प्रबंधक कमेटी ने भी किया है. असल में गदर-2 फिल्म का एक सीन जो चंडीगढ़ के एक गुरद्वारा साहिब में शूट किया गया है जिसमें आपतिजनक सीन देखे जा रहे हैं. हरविंदर ने फिल्म डायरेक्टर एवं एक्टर पर कड़ी कार्रवाई करने की…
बालासोर हादसे के बाद निशाने पर एसएंडटी विभाग, दबाव में कर्मचारी, यूनियन उठा रही सवाल, नहीं मिल रहा जबाव नई दिल्ली. बालासोर में 275 से अधिक मौतें और हजारों यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद जो बेचैनी रेलवे में देखी जा रही थी. वह धीरे-धीरे कुंद होती जा रही है. लाशों का ढेर कम होते जा रहा है, तो रेल परिचालन बहाल होने के बाद सब कुछ पटरी पर होता दिखाया जा रहा. हादसे के कारणों पर सबसे पहले जो बात सामने आयी वह सिग्नलिंग प्रणाली में चूक की थी. वह प्रणाली जिस पर रेलवे का पूरा सिस्टम…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर के रमाडा होटल में आयोजक समिति के संजीव सिंह, आकाश सिन्हा, आरिफ नसीर भट्ट, अनूप सिंह, अश्मित सिंह सेठी, सतबीर सिंह सोमू, रविंद्र सिंह रिंकू, चंचल भाटिया और दमनदीप सिंह ने सयुंक्त जानकारी दी, की झारखंड के युवाओं एवं उभरते कलाकारों के लिए ब्लू स्टोन एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है “गुरु रंधावा लाइव कंसर्ट 2023” प्रोग्राम. जो झारखंड की राजधानी रांची के कांके रिसॉर्ट में आगामी 17 जून को भव्य स्टेज लाइट और साउंड के साथ प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर स्टार सिंगर “गुरु रंधावा” अपने साथी कलाकारों के साथ सुरों का समां…
जमशेदपुर। शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी को याद करते हुए और भीषण गर्मी में सेवा भावना के उद्देश्य से शनिवार को गोलमुरी चौक में शबील लगाई गई. यह आयोजन टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से किया गया था. इस दौरान गुरु चरणों में अरदास की गई एवं गर्मी से राहत मांगी गई. राहगीरों और संगत के बीच कड़ाह प्रसाद, चना व ठंडे सरबत का वितरण किया गया. 10 बड़े ड्रम में शरबत बनाया गया था, जो कि करीब पांच हजार लोगों ने ग्रहण किया और भीषण गर्मी में कूल कूल महसूस की. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स…
जमशेदपुर। झारखंड के रिटायर्ड पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की.इस अवसर पर शनिवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने राजीव रंजन सिंह के सफलतम कार्यकाल और समाज सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान राजीव रंजन सिंह ने कहा की सिख समुदाय से शुरू से ही उन्हें स्नेह रहा. इसलिए वे अनौपचारिक मुलाकात के लिये सीजीपीसी कार्यालय पहुंच गये. मुलाक़ात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विशेषकर समाज सेवा पर खुल का बात हुई. मुलाकात में प्रधान सरदार भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह…
नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से जीव जंतु के बारे में करीब से प्राप्त की जानकारियां जमशेदपुर। वूशु प्लेयर्स ट्रेनिंग सेंटर बालिगुमा, मानगो क्लब में जिस प्रकार गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है. उसी प्रकार, बिरसा नगर के गरीब बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा प्रदान करने में बिरसा महिला समिति अहम भूमिका निभा रही है. रविवार को दोनों संस्था के लगभग 70 बच्चों को जीव- जंतु के बारे में अहम जानकारी देने और पर्यावरण को बेहतर रूप से जानने के लिए सभी बच्चों को सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी के द्वारा…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गोलमुरी प्रखंड के बागुनहातु-2 नंबर में कांग्रेस नेता दीपक कर्मकार के अध्यक्षता में शनिवार को नुक्कड सभा आयोजित की गई. नुक्कड़ सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को चौक चौराहे, नुक्कड़, हाट, बाजार पर इसलिए सभा करने की आवश्यकता आन पड़ी है कि देश को भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांटे भरे रास्ते में लाकर खड़ा कर दिया है. आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है. हमारे नौजवान, हमारे घर के बच्चे जो नौकरी…
जमशेदपुर। यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा का आगमन बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में शनिवार को हुआ. वहां इंटक के तमाम नेतागण उपस्थित हुए एवं पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने उपस्थित युवाओं के साथ बैठक की एवं दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिस तरीके से मोदी सरकार श्रम कानून में बदलाव ला रही है. इसका कर्मचारियों एवं उनके परिजनों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा. किसी भी तरीके से यह सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता एवं निचले स्तर के कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने के उतारू…
