Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ने गुरुवार शाम अवतार सिंह के बर्लिन जाने से पहले एक विदाई समारोह का आयोजन किया, जिसने अवतार सिंह को फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने एवं सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दी. इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की अवतार सिंह ने क़ौम का नाम रौशन किया है. उन्होंने बताया की जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज से BSc. पास कर, टाटा मोटर्स और टाटा हिताची में लगभग 38 साल नौकरी करने वाले अवतार सिंह ने खेलों में एक उच्चस्तरीय मुकाम हासिल किया है. साइकिलिंग में 7…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा में मनप्रीत सिंह हत्याकांड को गुरुवार को एक साल हो गया. उसकी हत्या में शामिल मुख्य आरोपी फरार है. कुछ को जमानत भी मिल गई है. ऐसे में मनप्रीत के माता-पिता ने इंसाफ की मांग करते हुए अपने निवास स्थान से एक शांतिपूर्ण ढंग से कैंडल मार्च निकाला, जो एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में छोटी सी सभा में तब्दील हो गया. इस कैंडल मार्च में समाज के सभी लोग, सभी धर्म, युवा, बहनें काफी संख्या में मौजूद थी. एक साल होने पर भी मनप्रीत सिंह के माता-पिता को इंसाफ नहीं मिला. इसलिए उसके माता-पिता ने सभी समाज सभी धर्म…
जमशेदपुर। भाजपा नेता एवं परसुडीह निवासी राम प्रसाद जायसवाल के पारिवारिक विवाद में गत मंगलवार आधी रात को पुलिसकर्मियों के बदसलूकी एवं परिवारजनों से हाथापाई की शिकायत को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की. गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राम प्रसाद जायसवाल एवं उनके परिवारजनों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा देर रात घर में दरवाजा तोड़कर घुसने और दुर्व्यवहार करने पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. इस दौरान परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज समेत सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार व…
जमशेदपुर। माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए मानगो गुरुद्वारा रोड की रहने वाली जमुना देवी अपनी जादूगोड़ा की रहने वाली जुड़वा बहन गंगा देवी एवं रांची में विवाहित बेटी, दामाद और समधन के साथ चार दिन पहले ट्रेन से जम्मू रवाना हुए थे. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. कटरा पहुंचने के बाद सभी पांच लोग पैदल माता के मंदिर के लिए प्रस्थान किए. वैष्णो माता के मंदिर के दो किलोमीटर पूर्व अचानक जादूगोड़ा की रहने वाली गंगा देवी के माथे में चक्कर आया और वह बीच रास्ते में ही गिर गई. गिरने के बाद बेहोश हो…
जमशेदपुर। जमशेदपुर अंचल के गदड़ा और हुरलुंग पंचायत अंतर्गत सरकारी भूमि का अतिक्रमण एवं अवैधानिक तरीके से बिक्री का मामला प्रकाश में आ रहा है. इस गतिविधि के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. ऐसी गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करने एवं रोक लगाने हेतु उपायुक्त विजया जाधव ने जांच हेतु समिति का गठन किया है. उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है. डीसी ने कहा है कि गठित समिति यथाशीघ्र गदड़ा और हुरलुंग पंचायत अंतर्गत सरकारी भूमि के अतिक्रमणकारियों एवं अवैधानिक तरीके से खरीद-बिक्री करने वाले को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधि…
जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू को मातृशोक हुआ है. गुरुवार की शाम तकरीबन चार बजे 73 वर्षीय बीबी बचन कौर का निधन सीतारामडेरा पीएस 1, शिव मंदिर समीप स्थित आवास में हो गया. सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने बताया कि कल शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे उनके पार्थिव देह को सीतारामडेरा गुरुद्वारा होते हुए स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट ले जाया जाएगा, जहां उसे अग्नि को समर्पित कर दिया जाएगा. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह,…
जमशेदपुर। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बनाये जाने पर बीबी सुखजीत कौर को गुरुवार को सम्मानित किया गया. उनके खासमहल स्थित आवास पर गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर के नेतृत्व में बुके व सिरोपा देकर यह सम्मान दिया गया. मौके पर परमजीत कौर ने कहा कि सुखजीत कौर के चेयरमैन बनने से गोलपहाड़ी की सिख संगत का मान बढ़ा है. प्रधानगी के अपने कार्यकाल में वे जिस तरह सक्रिय रहकर अपने कार्य करती थी. उसी प्रकार वे आगे भी समाज में कल्याण के काम करती रहेंगी. ऐसी उम्मीद है. मौके पर गुरुद्वारा के…
जमशेदपुर। लौहनगरी और देश के प्रसिद्ध लेखक, आईटी के जानकार अंशुमन भगत बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार से उनके आवास पर मिले और उन्हें अपनी लिखी पुस्तक “राजनीतिक घेराव” और “एक सफर में” भेट की. इस दौरान अंशुमन किताब लिखने के उद्देश्य तथा देश के युवाओं को जागरूक करने के अपने प्रयास से अवगत कराया. उन्होंने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को यह भी बताया की वो और भी किताबों की रचना कर रहे हैं. इस वर्ष राजनीतिक घेराव नामक उनकी पुस्तक ने ऑनलाइन मार्केट में काफी धूम मचाई और सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक…
गोलमुरी में जलाये दीप, बचाव कार्य में लगी टीम की सराहना की जमशेदपुर : सामाजिक संस्था शौर्य ने बुधवार को गोलमुरी स्थित कार्यालय पर गत दिनों ओड़िशा के बालासोर में हुए भीषण रेल दुर्घटना के दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. दीप जला कर सभी ने इस दर्दनाक रेल दुर्घटना के मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की. साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुए सैकड़ों रेल यात्रियों के जल्द स्वास्थ लाभ की कामना की. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि ओड़िशा राज्य में घटित यह रेल दुर्घटना बहुत ही बड़ी व दर्दनाक…
रांची। राज्य भर के 62 अंगिभूत कॉलेजों के इंटर के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को रांची विश्वविद्यालय से राजभवन तक मौन जुलूस निकाला. इस दौरान राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर मोर्चा की सदस्य सीमा सिंह ने कहा कि सराकर द्वारा कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नामकंन बंद कर दिया गया है. जिसके कारण राज्य के 62 अंगीभूत कॉलेज के लगभग 5000 शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार रोजगार देने की बात करती है. वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा…
