WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : जुगसलाई बाल्टी कारखाना के ट्रांसपोर्ट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान, देखें-Video

SHARE:

टाटा स्टील और झारखंड सरकार के पांच दमकलों ने घंटों बाद पाया आग पर काबू

जमशेदपुर।

जुगसलाई थाना अंतर्गत शिव घाट रोड में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब बाल्टी कारखाना स्थित झारखंड बंगाल ट्रांसपोर्ट में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करोड़ों का नुकसान हो गया. जानकारी के अनुसार जुगसलाई एम ई स्कूल रोड बाल्टी कारखाना में वर्तमान समय में लगभग 15 से 20 ट्रांसपोर्ट गोदाम हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पर अगर सुरक्षा की बात की जाए, तो इतने बड़े स्थान में जमीन मालिक द्वारा एक भी अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि लगातार कई घटनाओं और दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा था. तभी अचानक बाल्टी कारखाना स्थित झारखंड बंगाल ट्रांसपोर्ट में आगजनी की घटना घटी और देखते ही देखते ट्रांसपोर्ट में रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए. आग की लपटें इतनी विकराल थी कि पास सटे कई ट्रांसपोर्ट गोदाम इसकी चपेट में आ जाते.

पर वक्त रहते स्थानीय लोगों ने अपने अपने गोदाम को खाली कर दिया. इधर जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस पदाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को घटना के संबंध मे जानकारी दी. जहां टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग के कुल पांच गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, हालांकि आगजनी के पीछे क्या मुख्य कारण है और कितने का नुकसान हुआ है इसका कुछ पता नहीं चल पाया. वहीं जानकारी देते हुए जुगसलाई थाने के पुलिस पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि भीषण आगजनी की घटना घटी है, जिसमें अग्निशमन विभाग के कई गाड़ियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया है. उन्होंने कहा की आग लगने के कारण और नुकसान के संबंध में जांच की जा रही है. जांच के बाद ही सारी चीजें साफ हो पाएगी.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर