Jamshedpur : बारीनगर के फरीदुद्दीन खान उर्फ सन्नी खान कांग्रेस के घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष बने, जिला अध्यक्ष ने टीम के साथ किया परिचय

SHARE:

जमशेदपुर. 

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत घोड़ााबाँधा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष सन्नी खान ने टेल्को मस्जिद के समीप कदम ग्राउंड में घोड़ाबांधा मंडल के पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त पश्चिम घोड़ाबांधा पंचायत के अध्यक्ष संजय तिवारी एवं क्षेत्र के लोगो की जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के साथ परिचयात्मक बैठक कराई. बैठक का आयोजन नवनियुक्त घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष सन्नी खान ने किया एवं समन्वय और संचालन जिला कांग्रेस महासचिव आमिर सोहैल ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने सभी मंडल क्षेत्र के लोगो और पदाधिकारियों से मुलाक़ात कर उनका परिचय लिया और पदाधिकारियों को आगे दिशा निर्देश दिया कि अगली बैठक में मंडल कमिटी एवं मंडल के अधीन आने वाले पश्चिम, पूर्वी, उत्तरी घोड़ाबांधा, लोहाबास एवं हुरलुंग पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की जाएगी.

मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आज़ाद, महिला कांग्रेस अध्यक्षा नालिनी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, अजय मंडल, भरत सिंह, रानी राव, कोषाध्यक्ष सलीम खान, सेवा दल के अध्यक्ष अरविंद साहू, पश्चिम घोड़ाबांधा पंचायत अध्यक्ष संजय तिवारी, बिरसानगर प्रखंड अध्यक्ष संजय घोष, युवा कांग्रेस के सन्नी एवं संजय शर्मा उपस्थित थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बैठक में घोड़ाबांधा मंडल के वरिष्ठ कांग्रेसी शत्रुघ्न प्रसाद, गणेश मंदिर कमिटी के आनंद, मदरसा कमिटी के इसरार खान, राजू खान, सऊद खान, दीदार खान, असलम रमीज़, अरशद, मो इकराम, नौशाद अली, असगर अली, मंज़र, आमिर, शमीम खान, ज़ाकिर खान, शेख कमरुद्दीन, करीम खान, नय्यर खान, मुन्ना,आज़ाद, रियाज़, तूफान, मिसाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर