Breaking News
Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीजीपीसी संरक्षक की मां बचन कौर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सद कर्मों से जीवन संवारे, इसका हिसाब होगा : नामधारी

SHARE:

जमशेदपुर।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू की मां एवं पंत के महान रागी गुरदयाल सिंह की धर्मपत्नी बीबी बचन कौर को शनिवार को साकची गुरुद्वारा में सैकड़ों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय, कारपोरेट जगत के विजय सिंह राणा, प्रभात कुमार, ट्रांसपोर्टर उदय शर्मा, डीएसपी भोला प्रसाद, पूर्व डीएसपी आरएन शर्मा, पूर्व डीएसपी वीरेंद्र यादव, दैनिक इस्पात मेल, दैनिक चमकता आईना के प्रकाशक ब्रज भूषण सिंह, संपादक जय प्रकाश राय, उप-संपादक संजीव भारद्वाज, टाटा मोटर्स यूनियनअध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, टिनप्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहेल, टीएसपीडीएल यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट दिनेश कुमार, हिंदुस्तान टाइम्स चंडीगढ़ की रिपोर्टर अमृत कौर नामधारी, राघवेंद्र कुमार सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, अमरजीत सिंह राजा, सुबोध श्रीवास्तव, विभिन्न न्यूज़ पोर्टल के संपादक, कई राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों के नेता कार्यकर्ता शुमार थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सीतारामडेरा हिस्ट्री आवास में अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजा एवं अंतिम अरदास हुई. यहां विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी एवं विभिन्न धार्मिक पुस्तकों एवं दार्शनिकों को उद्धृत करते हुए कहा कि जहां से हमें यह जीवन ज्योति प्राप्त होती है. वहीं विलीन हो जाती है और इसके लिए किसी प्रकार का शोक नहीं करना है. जीवन में सदकर्म करने हैं, भलाई करना है, उपकार करना है और वही साथ जाता है और पारलौकिक दुनिया में इसका हिसाब भी होता है.

विधायक सरयू राय ने भी कई प्रसंगों को रखते हुए इसे विधि का विधान बताया और इस सत्य और आश्चर्य को स्वीकार करने का बल देने की परमेश्वर से प्रार्थना की. तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, उप संपादक संजीव भारद्वाज, भाजपा जिला मंत्री एवं रंगरेटा महासभा के प्रधान मंजीत सिंह गिल, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के सतनाम सिंह गंभीर, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमजीत सिंह काले, सरदार सुरजीत सिंह छित्ते, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर ने अपने विचारों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस मौके पर विभिन्न गुरुद्वारा समितियों के प्रधान महासचिव एवं अन्य गणमान्य लोगों ने गुरु घर में हाजिरी भरी एवं अंतिम अरदास में शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर