Author: फतेह लाइव • एडिटर
Jamshedpur : सिखों के नववर्ष पर साकची गुरुद्वारा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर, 48 यूनिट रक्त संग्रहित
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नानकशाही कैलेंडर अनुसार चेत माह में आयोजित सिखों के नववर्ष के मौके पर मानव सेवा को समर्पित करते हुए रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वाधान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा रोबिन हुड आर्मी के सहयोग से शनिवार को साकची गुरुद्वारा परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और रोट्रैक्ट क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस…
Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में “ग्रीन एनर्जी और ग्रीन टेक्नोलॉजी विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया भाग फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कोरू फाउंडेशन के सहयोग से “ग्रीन एनर्जी और ग्रीन टेक्नोलॉजी: सतत विकास का भविष्य” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ। इसमें झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट के चेयरपर्सन डॉ. बी. चंद्रशेखर ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में शनिवार को पीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी, जमशेदपुर के प्रांगण में पीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट अवतार सिंह जी के कर कमलों द्वारा किया गया. इस अवसर पर खेल झंडोत्तोलन के साथ -साथ टॉर्च लाइटिंग भी किया गया. टॉर्च लाइटिंग का नेतृत्व दिव्यांग श्रेणी में 100 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय स्वर्णपदक विजेता एवं विद्यालय के छात्र सुप्रियो सरकार द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में एन सी डे अंतर्राष्टीय स्तर के धावक, आर पी पाण्डेय अंतर्राष्टीय स्तर के एथलिट, रेणु…
साईबाबा संस्थान ट्रस्ट, दासगणु भक्त मंडल, नानक साईं फाउंडेशन, साईं मानव सेवा ट्रस्ट और साईं धाम ट्रस्ट की पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर. रामनवमी के अवसर पर 25 मार्च 2026 को नानक साईं फाउंडेशन द्वारा शिरडी में एक भव्य साईं भक्त सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. यह विशाल सम्मेलन साईं मानव सेवा ट्रस्ट, साईं धाम ट्रस्ट,साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी और संत कवि दासगणू महाराज साईं भक्त मंडल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. नानक साईं फाउंडेशन के चेयरमैन पंढरीनाथ बोकारे ने इस सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊर्जा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को हेमंत सोरेन सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए 15 नवप्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की नई पोस्टिंग कर दी है। इन अधिकारियों को हाल ही में प्रोन्नति मिली थी, जिसके बाद अब उन्हें विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ तैनात किया गया है। प्रमुख विभागों में नई नियुक्तियां सरकार द्वारा जारी इस सूची में जमीनी स्तर के विकास से लेकर सचिवालय के अहम कामकाज तक…
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जारी की सूची फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करते हुए महानगर के सात मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की मनोनयन की घोषणा की है। शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। जारी सूची के अनुसार पोटका मंडल में सनत कुमार शी, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल में निधू दास, कमलपुर मंडल में मधुसुदन महतो, बोड़ाम मंडल में सनातन दास, पटमदा मंडल में कृष्ण पद सिंह…
पंसस ने जिप अध्यक्ष को कराया था अवगत, बीडीओ ने दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इसके कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे चोरी की घटनाओं तथा सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो…
निशिकांत ठाकुर की कलम से. ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामेनेई की हत्या के बाद इजरायल ने दावा किया है कि ईरान ने अपना सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को चुन लिया है। इजरायल के इस दावे पर ईरान की ओर से पुष्टि कर दी गई है । बता दें कि 28 फरवरी, 2026 को अमेरिकी-इजरायल के एक संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तेहरान में हत्या कर दी गई थी। यह हमला उनके परिसर पर केंद्रित था, जिसमें 30 से अधिक बम का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनका निवास स्थान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित सामुदायिक विकास मैदान में श्री श्री बासंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाली पूजा की आधिकारिक शुरुआत पूरे विधि-विधान के साथ हो गई है। समिति द्वारा भूमि पूजन और झंडा पूजन संपन्न होने के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। समिति ने घोषणा की है कि इस वर्ष की पूजा का विधिवत उद्घाटन 22 मार्च को भव्य रूप से किया जाएगा। रजत जयंती वर्ष: विशेष आकर्षण का केंद्र होगी माँ की प्रतिमा यह वर्ष समिति के लिए मील का पत्थर है क्योंकि…
सीएम के नाम कोल्हान आयुक्त को AISMJWA का मांग पत्र समर्पित फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम कोल्हान आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है, जिसकी चर्चा पूरे झारखंड में हो रही है. इसका कारण है कि 2022 में बजट सत्र में सरकार के जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना को इसलिए एक बैनर तले लागू बताया था, जब सत्ता के तीन और विपक्ष के दो विधायकों ने सरकार से राज्य में पत्रकारों को सुरक्षा और सम्मान…
