Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिखों के नववर्ष पर साकची गुरुद्वारा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर, 48 यूनिट रक्त संग्रहित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

नानकशाही कैलेंडर अनुसार चेत माह में आयोजित सिखों के नववर्ष के मौके पर मानव सेवा को समर्पित करते हुए रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वाधान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा रोबिन हुड आर्मी के सहयोग से शनिवार को साकची गुरुद्वारा परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और रोट्रैक्ट क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने सभी रक्तदाताओं और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है। जो लोग स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं, वे किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का पुण्य कार्य करते हैं। कमिटी सभी रक्तदाताओं, रोट्रैक्ट क्लब के सदस्यों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति दिल से धन्यवाद प्रकट करती है, जिनके सहयोग से यह शिविर सफल हो पाया।

शिविर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के अलावा कमिटी के सदस्य सतनाम सिंह घुम्मन, हरविंदर सिंह, जसबीर सिंह गांधी और मनोहर सिंह मित्ये उपस्थित रहे। वहीं रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से अध्यक्ष कुमार तेजश्वी, सचिव आफरीन शेख, चिन्मय दास तथा सेवार्थ परिवार के सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बताते चलें कि रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा 9 मार्च से 15 मार्च तक रक्तदान की विशेष मुहिम “महादान 11.0” के तहत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंदों को जीवनदान देना है।

गौरतलब है कि नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, सिखों का नववर्ष देसी माह के हिसाब से 1 चेत को मनाया जाता है। यह दिन गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और आध्यात्मिक नवीनीकरण के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है और इसी दिन से नानकशाही संवत की शुरुआत होती है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर