Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शारदीय नवरात्रि को लेकर पर सोमवार की शाम को बरनवाल महिला समिति गिरिडीह की ओर से बरमसिया स्थित बरनवाल सेवा सदन में डांडिया महोत्सव का आयोजन समिति के अध्यक्ष ललिता बरनवाल की अध्यक्षता में किया गया। महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रान्त अध्यक्षा सुषमा सुमन एवम महिला समिति समिति की सभी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दुर्गा मां की पूजा अर्चना कर देश और समाज की तरक्की की कामना कर के की। उसके बाद महाराज अहिबरन जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण की नृत्य की शुरुआत गणेश वंदना व वह दुर्गा स्तुति से की गई। महोत्सव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. खरसावां में कुचाई अंचल के नए अंचलाधिकारी के रूप में सुश्री सुषमा सोरेन ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया।नए सीओ सुश्री सोरेन ने निवर्तमान सीओ अनंत शयनम विश्वकर्मा से पदभार लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए सीओ ने कहा कि लोगों की समस्याओं की समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सुश्री सुषमा सोरेन इससे पूर्व गिरिडीह जिले के बगोदर में प्रतिस्थापित थी। निवर्तमान सीओ विश्वकर्मा का स्थानांतरण चतरा जिला में हुआ है। इधर नए सीओ का स्वागत ने निवर्तमान सीओ ने बुके देकर किया मौके पर बीडीओ साधु चरण देवगम भी मौजूद थे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोमवार को जयराम महतो गिरिडीह के सिहोडीह आम बगान में आयोजित बदलाव संकल्प सभा में पहुचे। यहां भारी संख्या में युवाओं ने इनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के यहां पहुंचते ही माहौल इनके रंग में रंगा हुआ नजर आया। इससे पूर्व गिरिडीह डुमरी रोड स्थित जोड़ा पहाड़ी के पास कांग्रेस छोड़कर जेएलकेएम में शामिल हुए नवीन आनंद चौरसिया ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ टाईगर जयराम महतो का स्वागत किया। वहां से खुली जीप में सवार होकर टाइगर जयराम महतो व नवीन आनंद चौरसिया का काफिला…
केदार दास, गोपेश्वर लाल, दीनानाथ पांडेय, टीकाराम माझी जैसे मजदूर लीडरों ने कायम की थी मिसाल लंबे अरसे से प्रमुख राजनीतिक दलों ने ट्रेड यूनियन लीडरों को नहीं दिया चुनाव लड़ने के लिए टिकट टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टिनप्लेट समेत कई कंपनियों के प्रभावी मजदूर नेताओं ने नहीं छोड़ी आस चरणजीत सिंह. टाटानगरी को मजदूरों का शहर कहा जाता है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टिमकेन, टाटा कमिंस, टाटा स्टील का वायर डिवीजन, टिनप्लेट डिवीजन, लाफार्ज, टाटा पावर, जुस्को समेत अनेक कंपनियां हैं। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में तकरीबन एक हजार छोटे बड़े कारखाने हैं। जाहिर है, इतनी कंपनियां हैं तो मजदूर…
विश्वकर्मा बाबा के विसर्जन के वक्त सीआरएम में हंगामा पर सख्त एक्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष नितेश राज के खिलाफ टाटा स्टील प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें चार्ज शीट थमा दी है। कंपनी के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) के कमेटी मैम्बर सूरज कुमार को भी आरोप पत्र मिला है। विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान सीआरएम प्लांट में हुए हंगामा, अमर्यादित बात बोलने और अनुशासन तोड़ने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। ये भी पढ़ें : Jamshedpur : विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान गरम हो गया टाटा स्टील का कोल्ड रोलिंग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की राजनीति में ढुल्लू महतो को गुजरात का रुपाला बनाने की कोशिश की जा रही है। रूपाला की तरह ढुल्लू महतो भी किसी के मोहरा है। विधायक सरयू राय का विरोध राजनीतिक हो सकता है, लेकिन सरयू राय के बहाने सभी स्वर्णों को निशाना बनाना ढुल्लू की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ढुल्लू झारखंड के आपराधिक छवि वाले नेता हैं, जिन्हें कोर्ट ने भी गंभीर टिप्पणी की है, जिसमें आश्चर्य जताया है कि ढुल्लू महतो विधानसभा में बैठने के लायक नहीं है। ऐसे में उसे रूपाला बनाकर भाजपा को रसातल में ले जाने की कोशिश की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन सीआरएम रोल ग्रांडिंग शॉप आपरेशन विभाग के कर्मचारी जमिल अहमद खान कम्पनी में अपने 30 वर्ष कार्य कर अपना अहम योगदान देकर सोमवार को सेवानिवृत्त हुए. सभी कर्मचारियों ने विदाई समारोह कर उन्हें विदाई दी. कम्पनी में कार्य कर कम्पनी को ऊंचाइयों एवं बुलंदी तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा. मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि आप की आगे की जिंदगी भी खुशहाल हो, जिस तरह कंपनी में पूरी सुरक्षा के साथ कार्य किया. आगे की जिंदगी भी आप सुरक्षा पूर्वक जीवन व्यतीत करें और अपने सेहत का ख्याल रखें. इस तरह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर रेलवे स्टेशन इंजीनियरिंग विभाग ने सोमवार को बागबेड़ा गुदड़ी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सुबह 11 बजे शुरु हुई यह कार्रवाई शाम पांच बजे तक चली. इस दौरान चर्चित श्रीराम लॉज समेत आसपास की तीन दुकानों को ध्वस्त किया गया. अपराह्न तीन बजे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लैंड विभाग के कर्मचारी लगे रहे. समय पार होता देख साढ़े तीन बजे बुलडोजर मंगवाकर उक्त अतिक्रमण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया. बीजू प्रधान नामक व्यक्ति कोर्ट से केस हार गया, जिसके बाद आनन फानन यह कार्रवाई की गई. इस दौरान पर्याप्त संख्या में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील में मान्यता प्राप्त टाटा वर्कर्स यूनियन की 1 सितंबर मंगलवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कमेटी मीटिंग होगी। सरल भाषा में कहा जाय तो यूनियन के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक होगी। इसमें यूनियन के आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया जाएगा। कमेटी मेंबरों को इससे इतर मसलों पर चर्चा करने की अनुमति नहीं दी गई है। एनी अदर मेटर को कमेटी मीटिंग का विषय नहीं बनाया गया है। दरअसल, कमेटी मेंबरों का बड़ा समूह कई मसलों पर टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्ष नेतृत्व से वस्तुस्थिति जानना चाहता है। एक जनवरी 2025 से वेज रिवीजन…
रेल परिचालन बाधित, दो ट्रेनें की गई रद्द फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर स्टेशन के आगे सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे जोरदार आवाज के साथ एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस घटना के कारण टाटानगर स्टेशन से ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा। अप और डाउन लाइनें अवरुद्ध हो जाने से हटिया एक्सप्रेस और गोड्डा एक्सप्रेस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि इन ट्रेनों के लिए कई टिकट पहले ही बिक चुके हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए…
