Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चुना भट्टी के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर कुछ युवकों ने अचानक गोलियां चला दीं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चार युवक संजय इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान पर पहुंचे। सभी युवकों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। दुकान पर पहुंचते ही युवकों ने अचानक तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कहा कि जिस तरीके से जेएनएसी काम करती है, उसके आलोक में उनका अनुभव तीखा है। वह नगर विकास विभाग के मद से क्रियान्वित होने वाले 6 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की लागत की 50 योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद अपनी बात रख रहे थे। इन योजनाओं का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और सरयू राय ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम तरुण संघ, कदमा में आयोजित था। सरयू राय ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, वो सोनारी, कदमा, बिष्टपुर, साकची…
रामनवमी महोत्सव की भव्यता और सफलता पर होगी चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से शहर के सभी अखाड़ा समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 15 मार्च 2026 को संध्या 5 बजे उत्कल एसोसिएशन सभागार में सुनिश्चित की गई है। इस बैठक में शहर की लगभग 180 लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा शहर के सभी अखाड़ा समितियों से संपर्क कर उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के प्रमुख गुरुद्वारों में एक श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने रविवार सुबह 10 बजे जनरल बॉडी की मीटिंग बुलाई है. इस आमसभा का एजेंडा प्रधान (मुख्य सेवादार) को लेकर विचार का रखा गया है. इसमें सभी को आने की अपील की गई है. आमसभा की पूर्व संध्या भगवान सिंह भी अपनी टीम के साथ मानगो गुरुद्वारा बस्ती में घर-घर पहुंचे और संगत को आमसभा के बारे जानकारी दी गई. महासचिव जसवंत सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व ही आमसभा को लेकर नियम के तहत नोटिस लगा दिया गया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लोयोला स्कूल में शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षकों के लिए दो दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा के क्षेत्र में एआई की भूमिका प्रबंध किया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए नई अंतर्दृष्टि और रणनीतियों से लैस करना था। लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर माइकल थानाराज एसजे ने ‘एप्रिशिएटिव इंक्वायरी’ के तहत शिक्षकों को नए दृष्टिकोण तलाशने और अपनी सामूहिक क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया। जिसमें प्रभावी तरीकों पर ध्यान केंद्रित करना और सकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देना शामिल था। संपूर्ण लाइफ स्किल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष और एआई, शिक्षा और मानवीय…
उत्तरी सरजामदा पंचायत भवन में जन प्रतिनिधियों और जनता के बीच पहुंची परसुडीह पुलिस, लोगों ने सुनी बातें, सहयोग का दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस आम जनता के बीच शनिवार को पहुंची. जहां परसुडीह के उत्तरी सरजामदा पंचायत भवन में स्थानीय के बीच सीधा जन संवाद किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता से आपसी सामंजस्य को बढ़ावा देना तो था ही, लेकिन साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करना भी था. बैठक की अध्यक्षता करते हुए परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने ग्रामीणों और प्रतिनिधियों को बताया कि अभी बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान ना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की राजधानी में रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर एक युवक अचानक चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे करीब 25,000 वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज…
प्रीतम भाटिया ने राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपा ज्ञापन फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची:आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को प्रदेश कार्यालय में ज्ञापन सौंपा.इससे पूर्व श्री भाटिया ने कोल्हान आयुक्त को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था.साथ ही ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा एक सप्ताह से सोशल मीडिया कैंपेन और विधायकों को व्हाट्सएप के माध्यम से पत्रकारों के मुद्दे पर जागरूक किया जा रहा है कि वे सदन में मांग उठाएं. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पत्रकारों को सुरक्षा…
Jamshedpur : सिखों के नववर्ष पर साकची गुरुद्वारा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर, 48 यूनिट रक्त संग्रहित
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नानकशाही कैलेंडर अनुसार चेत माह में आयोजित सिखों के नववर्ष के मौके पर मानव सेवा को समर्पित करते हुए रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वाधान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा रोबिन हुड आर्मी के सहयोग से शनिवार को साकची गुरुद्वारा परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और रोट्रैक्ट क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस…
Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में “ग्रीन एनर्जी और ग्रीन टेक्नोलॉजी विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया भाग फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कोरू फाउंडेशन के सहयोग से “ग्रीन एनर्जी और ग्रीन टेक्नोलॉजी: सतत विकास का भविष्य” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ। इसमें झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट के चेयरपर्सन डॉ. बी. चंद्रशेखर ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल…
