Author: फतेह लाइव • एडिटर
उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहले प्लॉट संख्या 315 चिन्हित, अब 316 पर स्थानांतरण की तैयारी का आरोप भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट कर उठाया मामला, भू-माफियाओं की सक्रियता पर जताई आशंका मुख्यमंत्री, डीसी, बीडीओ व सीओ से हस्तक्षेप और उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित करने की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पश्चिम घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत में प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट के माध्यम से आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं की बढ़ती सक्रियता के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना पर ग्रहण लग रहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा गांव स्थित सिरजनकोचा टोला में गुरुवार देर रात जंगली हाथी के हमले में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुईड़ा क्षेत्र में जंगली हाथी के पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच हाथी के सिरजनकोचा टोला की ओर बढ़ने की खबर मिली। खतरे को देखते हुए रानी बोईपाई अपने पति और बच्चों के साथ घर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनका सामना हाथी से…
तीन एंबुलेंस व एस्कॉर्ट गाड़ियों के साथ झारखंड भेजे गए पार्थिव शरीर, शेष 19 लाख की राशि सरकारी प्रक्रिया पूरी होने पर मिलेगी फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों को आज मुआवजा स्वरूप 20-20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह राशि उन्हें ठेकेदार के माध्यम से दी गई है। साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया गया कि सरकारी प्रक्रिया पूरी होते ही शेष 19 लाख रुपये की राशि का भुगतान नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार एवं दुर्घटना में मृत्यु का सरकारी प्रावधान की ओर से कर दिया जाएगी।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर तीन ब्लॉक नंबर 85/2/1 के रहने वाले शैलेंद्र कुमार लाल दास के घर चोरी हो गई. घटना बुधवार देर रात की है. घटना की जानकारी पड़ोसियों को गुरुवार सुबह तब हुई, जब उन्होंने घर का दरवाजा टूटा पाया. इसकी सूचना तत्काल शैलेंद्र को दी गई. सूचना पाकर दोपहर तीन बजे शैलेंद्र घर पहुंचे और थाने में लिखित शिकायत की. शैलेंद्र केबुल कंपनी के सेवानिवृत कर्मचारी हैं. वह तीन मार्च को अपनी बेटी के पास धनबाद गए थे घर की चाबी पड़ोस में रहने वाले शंकर सिंह को दी थी. शंकर…
एसएसपी ने दो निरीक्षकों सहित 53 दरोगा रैंक के पदाधिकारियों को किया इधर से उधर, शीघ्र योगदान का निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एसएसपी पियुष पांडेय ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला एक बार फिर गुरुवार को किया है. इसके तहत एक साथ 53 पुलिस पदाधिकारियों (एसआई और एएसआई रैंक) का तबादला किया गया है. इनमें दो निरीक्षक भी शामिल हैं. इनमें दारोगा रैंक के कुछ थाना प्रभारी भी बदले गए हैं. यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इस तबादला आदेश में सबसे खास बात यह है कि गत गुरुवार को भी कई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक बुजुर्ग राजेंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। दो दिनों तक चले इस अभियान में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चल रही 42 बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा और चालकों से कुल 2.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। यह विशेष अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चलाया गया। यातायात डीएसपी नीरज पाठक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। यातायात डीएसपी नीरज पाठक ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को शहर के अलग-अलग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अमित कुमार दोनों पक्षों में हुई बुधवार को मारपीट घटना को लेकर गुरुवार को अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को अपना पक्ष रखा और मंडल अध्यक्ष की पोल खोली. अमित कुमार ने बताया कि मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने पूर्व में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया गया. इसके साथ ही मेरे डुप्लेक्स मकान में मेरे द्वारा लिए गए बिजली कनेक्शन को कटवा कर अवैध रूप से अपनी पत्नी के नाम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने न्यू ऐरा होटल में भोजपुरी गायिका खुशी कक्कर के साथ प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर टिंकू तूफान, गोलू सिंह को मोमेंटो देकर समानित किया गया। समान समारोह में गायिका खुशी कक्कर ने कहा कि संस्था मुस्कान तनाव से ग्रसित लोगो का निः शुल्क काउंसलिंग कर तनाव मुक्त रहने का मुहिम चला रहा है, जो बहुत बड़ी बात है. दौड़ भाग की जिंदगी में तनाव की स्थिति उतपन्न हो जाती, जिसके लिए संस्था मुस्कान की ओर से 24 घंटे हेल्पलाइन 8092867918 नम्बर पर निःशुल्क (गोपनीय) काउंसलिग की जाती है. इस अवसर पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आईपीएल-2026 से पहले MS Dhoni को लेकर चल रही अटकलों के बीच Chennai Super Kings के CEO Kasi Viswanathan ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा है कि धोनी इस बार भी आईपीएल का पूरा सीजन खेलेंगे। हालांकि मैदान पर उनकी भूमिका क्या होगी, इसका फैसला टीम का कोचिंग स्टाफ करेगा। CEO के अनुसार, यह पूरी तरह क्रिकेट से जुड़ा फैसला है, इसलिए प्रशासनिक टीम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। कोचिंग स्टाफ तय करेगा कि धोनी टीम में बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या फिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरेंगे। फिलहाल धोनी चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास कर…
