Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बमलेश्वरी युवा संस्था आनंद नगर बागबेड़ा द्वारा स्वर्गीय शिव कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर छेवां रक्तदान शिविर का आयोजन आरपी पटेल हाई स्कूल जुगसलाई में किया गया शिविर में कुल 88 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी एवं कार्यक्रम के संयोजक एवं संरक्षक शीला नाथ सिंह ने स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के चित्र पर माल्याअर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार सिंह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रकाशनगर में शादी से पहले ही एक महिला द्वारा अपने मंगेतर के घर से गहनों की चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में काफी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला की पहचान पूजा पाण्डेय के रूप में हुई है, जो पहले से ही शादीशुदा बताई जा रही है। वह बिरसानगर जोन नंबर-9 में रहने वाली सरिता श्रीवास्तव के घर पर रह रही थी। इसी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानगो थाना क्षेत्र के कीर्तन विहार कॉलोनी में बुधवार को एक युवक को चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार कीर्तन विहार कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। दो दिन पहले हुई चोरी की घटना में एक संदिग्ध युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। बुधवार को वही युवक कॉलोनी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलपहाड़ी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त संध्या प्रधान, रिंकू सिंह, संध्या सिंह, वंदना कुमारी एवं नीतू सिंह उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। गायत्री परिवार के महिला प्रकोष्ठ की मधु शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया। वहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बागबेड़ा माई दरबार के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मंदिर निर्माण के समर्थन में आस्था और समर्पण का एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत युवा श्रद्धालु शिवम् पटेल आज बागबेड़ा से लगभग 1700 किलोमीटर की पदयात्रा पर रवाना हुए। इस पदयात्रा का उद्देश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मंदिर निर्माण के लिए प्रतीकात्मक रूप से ईंट भेंट करना है। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा लगभग दो महीनों में पूरी होने की संभावना है। यात्रा के दौरान शिवम् पटेल पैदल चलते हुए विभिन्न स्थानों पर लोगों को इस धार्मिक…
संस्था का कार्यक्षेत्र नयी दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड भी होगा फतेह लाइव, रिपोर्टर. साईं मानव सेवा ट्रस्ट के संरक्षक और अध्यक्ष युवा पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया को नानक साईं फाउंडेशन का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस बात की जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने एक पत्र जारी कर दी है. बोकारे ने प्रीतम भाटिया के सामाजिक और धार्मिक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है.श्री भाटिया को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर साईं मानव सेवा ट्रस्ट,ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन,रंगरेटा महासभा, साईं धाम ट्रस्ट,साईं सेवा ट्रस्ट और विभिन्न संस्थाओं से बधाई…
यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की काले की अपील, विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों को किया संबोधित फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं बैठकों का आयोजन किया गया। इस क्रम में साकची, महालक्ष्मी मंदिर, मानगो, शंकोसाई, खड़िया बस्ती, मनीफीट, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, झरना घाट तथा गोलमुरी में वरिष्ठ नागरिक संघ के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में उपस्थित नागरिकों को 22 मार्च को आयोजित होने वाली इस यात्रा के उद्देश्य एवं महत्व की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (NIEPA), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित व सीड्स संस्था के द्वारा आयोजित एक दिवसीय सेमिनार “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सन्दर्भ में उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा प्रणाली में जीवन कौशल लागू करने में समस्याएं और चिंताये एक्सएलआरआई के फादर प्रभु सभागार में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ.निधि मिश्रा, फैकल्टी ईन ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर एक्सएलआरआई, डॉ.शुक्ला मोहंती भूतपूर्व वीसी, कोल्हान विश्वविद्यालय के साथ ही socio economic and education development society ( सीड्स ) संस्था की सचिव डॉ.शुभ्रा दिवेदी ने जीवन कौशल शिक्षा महत्ता पर जोर देते हुए इसको लेकर अपने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा गांव के केनरा बैंक में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर लगभग 15 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने देसी कट्टा के बल पर बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और सभी के मोबाइल फोन भी छीन लिए। मिली जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को धमकाया और कैश काउंटर से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। इस दौरान सहायक प्रबंधक सौरभ वर्मा के गले की चेन और अंगूठी भी अपराधियों ने छीन ली।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी प्रखण्ड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन साकची पश्चिम मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह एवं सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में साकची कांग्रेस कैम्प कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना हमारे महापुरुषों के द्वारा की गई। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम…
