Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कल कारखाना के साथ कलाकारों का शहर से भी जाना जाता है। जहां एक से बढ़कर एक कलाकार इस शहर में हैं, जो किसी परिचय के मोहताज नही है। ऐसे ही कलाकारों ने रंगदारी गीत रंगबाजी करेला, ऐ जान लागता हरदिया का पोस्टर विमोचन आज टेल्को कालोनी में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी पप्पू सिंह उपस्थित रहे। दोनों गीतों को यूट्यूब तीखा म्यूजिक जेएसआर यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसमें फिट आंकिता सिंह, सरिता एवम शिल्पा दत्ता ने किया है। गीतों की लोग खूब प्रशंसा कर रहे है। इस एल्बम में स्वर खुशी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार तड़के कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित टावर मैदान के पास की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्व लोक अभियोजक एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता पीएन गोप को अलविदा कहने बड़ी संख्या में लोग बेलडीह कब्रिस्तान पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रामनगर सोनारी स्थित घर से साढ़े दस बजे अंतिम संस्कार यात्रा शुरू हुई और बाइबल के पवित्र वचन और प्रार्थना के साथ उनके पार्थिव शरीर को दफना दिया गया। पास्टर पोलुष पूर्ति को फादर अगस्टिन तथा जीईएल चर्च सोनारी की मंडली ने सहयोग प्रदान किया। श्रद्धांजलि देने वालों में झारखंड राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, जिला बीस सूत्री समिति…
9 मई को आएगा रिजल्ट, उपहारों की लगेगी झड़ी, सिख विजडम में एडमिशन भी चालू फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान के सिखों की सर्वोच्च धार्मिक एवं सामाजिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के अधीन संचालित शिक्षा का लंगर “सिख विजडम” प्रबंधन ने खालसा प्रकट दिहाड़े को लेकर विशेष पहल की है. इसके तहत उपहार जीतने का सुनहरा मौका सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जमशेदपुर के द्वारा दिया गया है. सिख विजडम अकैडमी में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई तरह के पुरस्कारों की बहार लगी हुई है. इसमें 8 से 12वीं तक के शहर के सभी हिंदी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनायें दी। साथ ही जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया। निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में पदाधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया और जिला के नागरिकों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवपदस्थापित उपायुक्त को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रव्यापी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा ने वरिष्ठ एवं लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर तिवारी को संगठन का राष्ट्रीय सचिव घोषित किया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आधिकारिक रूप से दी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रवि शंकर तिवारी लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने विभिन्न सामाजिक अभियानों जैसे शिक्षा स्वास्थ्य के माध्यम से लोगों के बीच एक सशक्त पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवि शंकर तिवारी की नियुक्ति पर संगठन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह को उनके आवासीय कार्यालय में एक सम्मानित कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां जिला कमेटी में सचिव का पद मिलने पर राजवीर सिंह उर्फ बिट्टू ने उनसे मिलकर शुभकामनायें दी. उन्हें बुके और अंगवस्त्र (शॉल) ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया. इस दौरान फतेह लाइव के संपादक चरणजीत सिंह, गोलमुरी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह कल्लू, कमल पूरन उर्फ बापी, छोटू यादव और नितिन पिलगर भी मौजूद रहे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह से संगठन की वर्तमान स्थिति पर वार्ता हुई. उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने में सहयोग की उपेक्षा की.…
मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक स्वर्णरेखा नदी का किनारा सुदृढ़ करने का भी प्रस्ताव स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता ने प्राक्कलन तैयार कर अभियंता प्रमुख के पास भेजा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो के शंकोसाई स्थित श्याम नगर में स्वर्णरेखा नदी किनारे उस स्थान पर स्लुइस गेट बनेगा जहां पर बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी नाला होकर निचले इलाकों में ठेल देता है और ये इलाक़े जलमग्न हो जाते हैं। इस कारण शंकोसाई रोड नम्बर एक के अंत में बसे श्याम नगर के…
जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव मैदान में खेले जा रहे खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) में शनिवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, वहीं जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के महासचिव सौरव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोनी बाबा मंदिर के पास स्थित एक अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फ्लैट की बालकनी में रखा एसी का आउटर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद देखते ही देखते फ्लैट में आग लग गई, जिससे पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त फ्लैट में मौजूद लोग घबरा गए और किसी तरह अपनी जान बचाते हुए नीचे की ओर भागे। आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने…
