Jamshedpur : कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह को सचिव ने किया सम्मानित, संपादक भी रहे मौजूद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह को उनके आवासीय कार्यालय में एक सम्मानित कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां जिला कमेटी में सचिव का पद मिलने पर राजवीर सिंह उर्फ बिट्टू ने उनसे मिलकर शुभकामनायें दी. उन्हें बुके और अंगवस्त्र (शॉल) ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया. इस दौरान फतेह लाइव के संपादक चरणजीत सिंह, गोलमुरी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह कल्लू, कमल पूरन उर्फ बापी, छोटू यादव और नितिन पिलगर भी मौजूद रहे.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह से संगठन की वर्तमान स्थिति पर वार्ता हुई. उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने में सहयोग की उपेक्षा की. राजवीर सिंह, रंजीत सिंह ने उन्हें आश्वसत किया की संगठन के हर कार्यक्रम में सभी अपना समय पार्टी को समर्पित करेंगे. इस मौके पर संपादक चरणजीत सिंह के बेटे गुरकिरत सिंह को अमृतपान करके सिंह सजने के लिए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उसे आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें