Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद का चुनाव सर्वसमिति से मंगलवार को संपन्न हो गया. इसमें वर्तमान प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान चुन लिया गया. सर्वप्रथम चुनाव करवाने के लिए नरेंद्रपाल सिंह भाटिया जो सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष भी हैं, उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई. मौके के प्रधान नरेंद्रपाल सिंह ने समूह संगत से नए प्रधान का नाम मांगा. इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के वर्तमान चेयरमैन एवं सीजीपीसी के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह दीप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए एक बेहद सख्त कानून बनाया है, जिसे ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 का नाम दिया गया है. पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब यह आधिकारिक तौर पर कानून बन गया है. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने इस क़ानून का स्वागत करते हुए प्रमुख बाते बताई. उम्रकैद की सजा: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषी पाए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. MIITJEE Classes के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 (सेशन–2) में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। इस वर्ष कुल 297 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विशेष गौरव की बात यह रही कि संस्थान के छात्र अभिनव आदित्य (99.79 प्रतिशताइल) एवम आर्यन भारद्वाज (99.49 प्रतिशताइल) ने शहर में द्वितीय स्थान (City 2nd Topper) प्राप्त कर MIITJEE का नाम गौरवान्वित किया। वहीं संस्थान के सर्वोच्च स्कोरर रहे। इस परीक्षा में अब तक 72 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशताइल से अधिक तथा 183 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशताइल से अधिक अंक प्राप्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकद और गहनों सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना जोन नंबर 3 स्थित हरि मंदिर के पास रहने वाले सुरेश गोप के घर की है। जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान तीन की संख्या में चोर घर में घुस आए। चोरों ने सबसे पहले अलमारी का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल में मंगलवार को सेंट जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल में अग्निशामक विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान अग्निशामक दल ने आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया तथा आग लगने के कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी. छात्रों को फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया. विद्यालय की एडमिन के.सी भारती ने इस कार्यक्रम की सराहना करते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अमृत वेला परिवार द्वारा आयोजित 110वां ‘अमृत वेला समागम’ कदमा स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु जस और कीर्तन का रसास्वादन किया। सुबह से ही पूरे परिसर में गुरुबाणी के स्वर गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। समागम में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विशेष रूप से नन्हे हरजस सिंह की लगन और नियमित उपस्थिति की सराहना की गई। वे पिछले दो वर्षों से लगातार इस समागम में शामिल हो रहे हैं। बच्चों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लौहनगरी के तक्ष पांडेय ने पटना जूनियर मास्टर्स गोल कप 2026 अपने नाम किया है। जो आईजीयू ईस्ट जोन जूनियर फीडर टूर का दूसरा चरण था और 18 से 19 अप्रैल तक पटना गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। 17 अप्रैल को अभ्यास सत्र निर्धारित होने के साथ, 30 से अधिक जूनियर गोल्फरों ने खराब मौसम की स्थिति के बावजूद उत्साहपूर्वक अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन किया। तक्ष पांडेय ने सी बॉयज कैटेगरी में जीत हासिल की, जबकि ध्रुव डी. पटोदिया और प्रलक्ष प्रलेया ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। तक्ष पांडेय लोयोला स्कूल…
प्रधान भगवान सिंह ने 34 गुरुद्वारा के सेवादारों को दिया संदेश, दरबार साहेब के इर्द गिर्द रहें सचेत भारत सरकार से सभी प्रदेशों में यह कानून लाने की उठाई गई आवाज फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के हाजर नाजर गुरु, जागती जोत साहेब श्री गुरुग्रंथ साहेब से सम्बंधित घटनाओं पर पहरा देने वाले नया कानून लाने के लिए पंजाब सरकार खासकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का जमशेदपुर कोल्हान के सिखों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने जोरदार स्वागत किया है. इस कानून को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का अनुमोदन मिलने के बाद सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह…
चुनाव कमेटी ने दी चेतावनी, दोबारा निराधार बातें की तो चुनावी प्रक्रिया से होंगे बाहर खुशीपुर ने कहा – हेमकुंट स्कूल संगत को वापस दिलाएं, मिलकर करेंगे काम लिखित माफीनामे में मानावाल ने चुनाव कन्वेनर सम्बोधित कर लिखा पत्र, मतलब कमेटी स्वीकार, बिल्ला ने खुशीपुर को दे दिया हिसाब फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी को लेकर विपक्ष के आरोपों को लेकर उठे विवाद में रविवार को नया मोड़ सामने आया. जहां विपक्ष के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मानावाल और उनके समर्थकों को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में अपने प्रतिद्वन्दवी उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुर और चुनाव…
ओल्ड कर्मचारियों को प्रतिशत में एमजीबी, समकक्ष एनएस को समान ग्रेड के बराबर रकम ओल्ड ग्रेड के कर्मचारियों के डीए को फ्रीज मुक्त नहीं किया जाएगा, वायदा तो वायदा ही रह जाएगा पिछली बार एलाउंस का एरियर मुद्दा बना था, इस बार भी यह चुनावी जुमला ही साबित होगा हरेक बार की तरह क्वार्टर का किराया बढ़ेगा, बिजली और पानी शुल्क में भी बढ़ोत्तरी होगी रवि, पीएन और रघुनाथ के जमाने की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए एलाउंस संभव चरणजीत सिंह. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में वेज रिवीजन का मसला टी ट्वेंटी मैच की तरह बेहद…
