WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा के फिर बार प्रधान बने महेंद्रपाल सिंह, सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष बने मौके के प्रधान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद का चुनाव सर्वसमिति से मंगलवार को संपन्न हो गया. इसमें वर्तमान प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान चुन लिया गया. सर्वप्रथम चुनाव करवाने के लिए नरेंद्रपाल सिंह भाटिया जो सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष भी हैं, उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई.

मौके के प्रधान नरेंद्रपाल सिंह ने समूह संगत से नए प्रधान का नाम मांगा. इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के वर्तमान चेयरमैन एवं सीजीपीसी के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह दीप ने गुरुद्वारा साहब के 50 सालों की परंपरा को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्वक तरीके से नए प्रधान का चुनाव करने का अनुरोध किया. इस पर हरजीत सिंह टीपू ने वर्तमान प्रधान महेंद्र पाल सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान बनाने का नाम लिया, जिसका समूह साध संगत ने बोले सोनिहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच सर्वसम्मति से महेंद्र पाल सिंह को प्रधान बनाने की परवानगी दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर गुरुद्वारा साहब के ग्रंथी ज्ञानी सोहन सिंह ने सरोपा भेंट किया. साथ हि सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया. इस मौके पर प्रधान महेंद्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुरानी कमेटी के सभी पदाधिकारी पूर्व की तरह मेरे साथ सेवा करते रहेंगे. बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव कमलजीत सिंह ने किया.

बैठक में विशेष रूप से बलवीर सिंह, नरेंद्र सिंह निंदर, स्वर्ण सिंह चन्नी, सतबीर सिंह लाली, राजेंद्र पाल सिंह गोपे, रघुवीर सिंह बीर, गुरमुख सिंह, इकबाल सिंह, रघुवीर सिंह, गुरबचन सिंह बच्चू, रविंद्र सिंह बंटी, जसवंत सिंह काका, जरनैल सिंह, हरविंदर सिंह बिट्टू, परमजीत सिंह, रविंद्र सिंह, जसविंदर सिंह रोमी, अमृतपाल सिंह चीनू, हरदीप सिंह छनिया, चंचल सिंह, सतपाल सिंह, मोंटी सिंह, मनजीत सिंह इल्ली, हरदीप सिंह बब्बू, राजा सिंह, अमृतपाल सिंह मोनू, सोनी भाटिया आदि कई लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर