Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित डिमना रोड पर माउंट व्यू स्कूल के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ने व्यक्ति को करीब 50 फीट तक घसीट दिया। घटना के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, मौके की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चालक वहां से फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में 11 फरवरी को हुए फल व्यापारी कन्हैया यादव हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक ने गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. उसने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ उरांव की अदालत में सरेंडर किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि 11 फरवरी को कन्हैया यादव अपने एक साथी के साथ मैदान में टहल रहे थे और घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान तीन की संख्या में आए अपराधियों ने उन पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के नए ब्लॉक की गुरुवार को हर्षोल्लास और विधि विधान के साथ गणपति होमम, नवग्रह होमम एवं सुदर्शना होमम पूजा कि गई. डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बी.चंद्रशेखर एवं ललिता चंद्रशेखर ने विधि विधान से पूजा को संपन्न कराया, जिसमें सभी लोगों नें भाग लिया और संस्थान की प्रगति, सुख समृद्धि और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ बी.चंद्रशेखर ने कहा यह नया ब्लॉक हमारे कॉलेज के विकास में एक मील का पत्थर है. यह न केवल हमारी संरचनात्मक क्षमता को बढ़ाता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में विजयी घोषित हुए अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी का गुरुवार को जोरदार स्वागत किया गया। जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के द्वितीय तल्ला के टेबल नंबर – 9 के अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता योगराज श्रीवास्तव, शंकर गोप, सरोज बोदरा, अधिवक्ता आरसी कर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. रंग गेट के पास हुई इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य सरायकेला से शादी समारोह में शामिल होकर सरजामदा लुपुंगटोला लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक को सुबह के समय झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ. हादसा इतना तेज था कि कार पेड़ से टकराने से पहले एक बाइक सवार दंपति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के अधीन संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में आज पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल के चारों हाउस रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो के विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत तथा नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों की महत्ता और पृथ्वी को बचाने के महत्व पर जोर दिया। कुल मिलाकर लगभग 40 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया जिनमें स्मिथ कौर, सजल कुमारी,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो (बलिगुमा) में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानगो नगर निगम क्षेत्र में कचड़ा उठाव पूरी तरह बाधित होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि मानगो के सभी चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का अंबार लग गया है। नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव पूर्णतः बंद हो जाने से पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है। नेताओं ने कहा कि गंदगी के कारण आम जनता में बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन नगर निगम पूरी…
गम्हरिया गंजिया बैराज में डूबकर एक छात्र की मौत, पांच दोस्त आये थे नहाने फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित गंजिया बैराज में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से निकले पांच छात्र नहाने के लिए बैराज पहुंचे थे, जहां गहरे पानी में जाने से एक छात्र की डूबकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतक की पहचान जमशेदपुर के धातकीडीह निवासी 17 वर्षीय फहद रहमान के रूप में हुई है, जो आंध्रा स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि सभी छात्र उस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नॉर्दन टाउन स्थित टाटा स्टील यूआईएसएल के पब्लिक हेल्थ सेंटर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कार्यरत ठेका कर्मी मेघा मुखी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेघा मुखी रोजाना की तरह सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी पर पहुंचा था। वह हेल्थ सेंटर में फॉगिंग का काम करता था। करीब आधे घंटे बाद, यानी लगभग 11:30 बजे, उसका शव हेल्थ सेंटर के गोदाम में फंदे से लटका हुआ पाया गया। सबसे पहले वहां मौजूद अन्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खालसा क्लब के पास बुधवार रात करीब 10 बजे गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा हुआ है. टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज की सतर्कता से बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से करीब चार किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, मनीष गांजा बेचने के उद्देश्य से खालसा क्लब के पास पहुंचा था. उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना टाइगर मोबाइल के…
