Breaking News
राशन कार्ड है तो अभी कर लें ये काम! झारखंड में 4 लाख से ज्यादा कार्ड सस्पेंड, कहीं आपका नाम भी तो नहीं? बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज हड़ताल, फिर सितंबर में 28 से 30 तक बंद रहेंगे बैंक Jamshedpur Tmh : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और मदद लेने के प्रति किया जागरूक Jamshedpur/Burnpur : SPSB इंटर-स्टील प्लांट चेस चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील रही उपविजेता Tata Ev : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन GIRIDIH POLICE ACTION : सुपारी कांड – 48 घंटे में मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : जिले में घटित दो दर्दनाक हादसों की खबर पढ़ें एक क्लिक में

SHARE:

 गम्हरिया गंजिया बैराज में डूबकर एक छात्र की मौत, पांच दोस्त आये थे नहाने 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित गंजिया बैराज में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से निकले पांच छात्र नहाने के लिए बैराज पहुंचे थे, जहां गहरे पानी में जाने से एक छात्र की डूबकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मृतक की पहचान जमशेदपुर के धातकीडीह निवासी 17 वर्षीय फहद रहमान के रूप में हुई है, जो आंध्रा स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि सभी छात्र उस दिन स्कूल नहीं गए थे और घूमने के इरादे से गम्हरिया के बैराज पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे सभी बच्चे पानी में उतरे, लेकिन कुछ ही देर में वे गहराई की ओर चले गए और डूबने लगे।

घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। स्थानीय लोगों ने चार बच्चों को समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन फहद रहमान को जब तक निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्चे बिना जानकारी दिए स्कूल से निकलकर बैराज पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

सड़क हादसा – बाइक सवार को ट्रेलर ने कुचला

चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बायपास पर भालूकोचा और सुकसारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीट लिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और विस्थापित नेता राकेश रंजन महतो की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सभी युवक झिमड़ी गांव के निवासी हैं और किसी कार्य से चांडिल कॉलेज आए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद चांडिल न्यू बायपास पर करीब 30 घंटे से जाम लगा हुआ है, जिससे लंबी वाहनों की कतार लग गई है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर