Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री हनुमान प्राकट्योत्सव के मौके पर मंगलवार को साकची स्थित श्रीश्री हनुमान मन्दिर (निकट रिलायन्स ट्रेंड्स) में भव्य आयोजन हुआ. इस दौरान श्री हनुमानजी के छोटे विग्रह की अनुष्ठान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. पूजन उपरांत सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन हुआ और भक्तों के मध्य प्रसाद एवं शरबत का वितरण हुआ. पुरोहित पिंटू पांडेय एवं सूरज ओझा ने अनुष्ठान संपन्न कराया. वहीं बतौर यजमान अंकित आनंद, सूजल कुमार ने पूजन कार्य किया. सनातन उत्सव समिति के तत्वाधान में मन्दिर प्रांगण को भगवा पताका एवं रंगीन कपड़ों और फूलों से सुसज्जित किया गया था.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर में रेलवे की जमीन के बंदरबांट के खेल में लोको शेड के सीनियर टेक्नीशियन सुनील कुमार पिल्लै के आत्मदाह का मामला एक बार फिर ताजा हो गया है. यह मामला भले ही धन शक्ति के इस्तेमाल या एन केन प्रकरण टाटानगर में दबाया जा रहा है, लेकिन सूचना के अधिकार में यह मामला रेल अधिकारियों के गले की फांस बना हुआ है. ताजा मामले में केंद्रीय सूचना आयुक्त बिनोद कुमार तिवारी ने गत पांच मार्च को सुनवाई करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के जन सूचना पदाधिकारी सह सीनियर डीपीओ डॉ ऋषभ सिन्हा को आदेश करते हुए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मंगलवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की एक आपात बैठक साकची के दयाल इंटरनेशनल में हुई.इस अवसर पर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होने गत् दिनों वरिष्ठ पत्रकार विनोद दास के देहांत को अपूर्णीय क्षति बताया है. भाटिया ने कहा कि ऐसोसिएशन को यह जानकारी मिली है कि विनोद दास के देहांत के बाद उनके आश्रितों को मदद की जरूरत है. इसके लिए शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह, महासचिव आशीष गुप्ता और सचिव अरूप मजूमदार को पीड़ित परिवार से मिलकर सहयोग करने की जिम्मेदारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम अब तक जमीन घेरने वाले मामले में कुछ ही दिनों पहले आया है जब उन्होंने केडी फ्लैट का रास्ता बंद कर दबंगई से बड़ा कार्यालय बना दिया है.इस मामले में विरोध करने वाले भाजमो नेता संजीव आचार्य को भी मंत्री के समर्थकों ने घेर लिया था.मामला डीसी-एसएसपी के पास पहुंचा लेकिन हुआ क्या ढाक के तीन पात.बस सोशल मीडिया और लोकल में खबरें सुर्खियां बटोरती रही.न सरकारी अधिकारियों और न टाटा स्टील के कर्मचारियों ने इस मामले पर ठोस कार्रवाई की.फिलहाल देर से ही सही अब इस मामले…
पत्रकार दुर्गेश का हो नि:शुल्क ईलाज, गिरफ्तार हों आरोपी -AISMJWA फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के खाऊ गली के समीप ब्रदर्स चाप दुकान के पास शनिवार की रात कुछ युवकों ने न्यूज पोर्टल सोशल भारत के पत्रकार दुर्गेश कुमार पर हमला कर दिया. घटना के बाद घायल अवस्था में ही पत्रकार बिष्टुपुर थाना पहुंचा,जहां लिखित शिकायत के बाद ईलाज के लिए पत्रकार को टीएमएच लाया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर AISMJWA के शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह,रॉबिन भुल्लर,केडी श्रीवास्तव और अन्य पत्रकार पहले TMH पहुंचे जहां उन्होंने घायल पत्रकार और उसके एक साथी से घटना…
सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान ने किया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर. टिनप्लेट गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की नई प्रधान बीबी पपिंदर कौर को बनाया गया है. शनिवार को नई प्रधान को सीजीपीसी स्त्री सत्संग की प्रधान रविंदर कौर ने शाल भेट कर सम्मानित किया. आपको बता दें कि पपिंदर कौर गुरुद्वारा के सत्कार योग पूर्व ग्रंथी बाबा ठाकुर सिंह की धर्म पत्नी है. निक्की को बनाया गया महासचिव इस मौक़े पर स्त्री सत्संग सभा टिनप्लेट का विस्तार भी किया गया. नई टीम में प्रधान पपींदर कौर, सविंदर कौर को चेयरमैन, मंजीत कौर बरियार (निक्की) को महासचिव, चरणजीत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिमी सिंहभूम जिले में ठेकेदारों से लेवी वसूलने की सूचना के आधार पर PLFI से जुड़े दो नक्सलियों को हथियार और रूपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. 19 अप्रैल 2024 को चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर को ठेकेदारों से लेवी वसूलने की गुप्त सूचना मिली कि नक्सली संगठन के नाम पर विकास योजनाओं को बंद करवाया जा रहा है.सूचना के आलोक में एक टीम का गठन कर सैट-57 के जवानों के सहयोग से गोइलकेरा के चिटिर पहाड़ी पर अभियान चलाया गया.इस टीम ने PLFI के एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम और उसकी साथी बिरसा खंडाईत को एके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानगी को लेकर चल रहे विवाद पर विराम लगाते हुए सीजीपीसी ने मौजूदा कमिटी को भंग करते हुए संचालन फ़िलहाल अपने हाथ में ले लिया है। शनिवार को सीजीपीसी कार्यालय में संपन्न हुई त्रिपक्षिय वार्ता में इस फैसले पर मुहर लगायी गयी। तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव इंदरजीत सिंह, सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह और सुखविंदर सिंह राजू ने मामले की गंभीरता पर ध्यानपूर्वक मंथन किया। त्रिपक्षिय वार्ता में निर्णय लिया गया कि बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का आगामी चुनाव होने तक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 21 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में होने वाली इंडिया गठबंधन की उलगुलान महारैली की तैयारी पुरे झारखंड में जोरों पर है. इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुगसलाई से विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को रैली की तैयारी और उसे सफल बनाने को लेकर अपने आवास में जमशेदपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और दिशा निर्देश दिए. बैठक में विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री और जन नेता को साजिश करके जेल भेज दिया है. इसी के खिलाफ यह उलगुलान है. इस महारैली के बाद झारखंड की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीजीपीसी में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया, ज़ब यहां बारिडीह गुरूद्वारे के विवाद के मसले पर दोनों पक्ष को लेकर बैठक बुलाई गई थी. इसी दौरान टिनप्लेट के प्रधान सुरजीत सिंह ख़ुशीपुर के साथ बारिडीह के प्रधान कुलविंदर सिंह के बीच बहस शुरू हो गई, जो हाथपाई तक नौबत पहुंच गई. कुलविंदर ने बैठक से खुशीपुर और अमरजीत भामरा को बाहर करने की मांग की थी. इस मामले में बारिडीह गुरुद्वारा की ओर से बीबी कमलजीत कौर भी इसमें शामिल हुई थी. उनके साथ जब बात बढ़ गई, तो मामला बिगड़ गया. सीसीटीवी में कैद…
