WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी भंग, सीजीपीसी ने ली कमान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानगी को लेकर चल रहे विवाद पर विराम लगाते हुए सीजीपीसी ने मौजूदा कमिटी को भंग करते हुए संचालन फ़िलहाल अपने हाथ में ले लिया है। शनिवार को सीजीपीसी कार्यालय में संपन्न हुई त्रिपक्षिय वार्ता में इस फैसले पर मुहर लगायी गयी।

तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव इंदरजीत सिंह, सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह और सुखविंदर सिंह राजू ने मामले की गंभीरता पर ध्यानपूर्वक मंथन किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

त्रिपक्षिय वार्ता में निर्णय लिया गया कि बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का आगामी चुनाव होने तक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी सीधे तौर पर प्रबंधन के सारे कार्यों संचालन स्वयं करेगी। इस फैसले पर सीजीपीसी के पदाधिकारियों समेत कुलविंदर सिंह और अवतार सिंह सोखी के समर्थकों ने हामी भरते हुए हस्ताक्षर भी किये।

सरदार भगवान सिंह ने बताया कि दिसंबर माह से बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष कुलविंदर सिंह और अवतार सिंह सोखी ने सीजीपीसी के सामने प्रस्ताव रखा कि इस समयावधि के बीच में दोनों पक्ष प्रयास करेंगे कि एक बार फिर से आपस में मिल बैठ कर बातचीत द्वारा हल निकाला जा सके।

मालूम हो कि शुक्रवार को सीजीपीसी में दोनों पक्षो के बीच बैठक बुलाई गई थी. जहां विवाद हो गया था. मामला थाना तक गया, लेकिन फिर बाद में समझौता हो गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर