Jamshedpur Breaking : बारीडीह गुरुद्वारा के मसले पर सीजीपीसी में हंगामा, कुलविंदर को घेरा, पुलिस पहुंची

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सीजीपीसी में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया, ज़ब यहां बारिडीह गुरूद्वारे के विवाद के मसले पर दोनों पक्ष को लेकर बैठक बुलाई गई थी. इसी दौरान टिनप्लेट के प्रधान सुरजीत सिंह ख़ुशीपुर के साथ बारिडीह के प्रधान कुलविंदर सिंह के बीच बहस शुरू हो गई, जो हाथपाई तक नौबत पहुंच गई. कुलविंदर ने बैठक से खुशीपुर और अमरजीत भामरा को बाहर करने की मांग की थी. इस मामले में बारिडीह गुरुद्वारा की ओर से बीबी कमलजीत कौर भी इसमें शामिल हुई थी. उनके साथ जब बात बढ़ गई, तो मामला बिगड़ गया.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कमलजीत कौर का बेटा घटना की जानकारी पाकर अपने समर्थकों के साथ सीजीपीसी पहुंच गया. इस घटना में कुलविंदर को टारगेट किया गया, जिसके कारण वह घिर गए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के आने पर वह सुरक्षित बाहर निकले. बहरहाल, मामला साकची थाना पहुंच गया है. जहां कुलविंदर ने लिखित शिकायत की है. मालूम हो कि कुछ गुरुद्वारों का विवाद आपसी गुटबाजी को लेकर थम नहीं रहा है, जिसके फ्लस्वरूप यहां आये दिन विवाद होते रहते हैं. 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें