WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए पंसस सुनील गुप्ता, की आरती

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जुगसलाई बागबेड़ा शाखा के तत्वावधान में बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह सेवा संस्थान परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम एवं आरती में गुरुवार को बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता शामिल हुए. इसके अलावे श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बागबेड़ा की प्रधानाध्यापिका कृष्णा पांडे, प्ले स्कूल की प्राचार्य कंचन झा एवं समाजसेवी भोला झा भी शामिल हुए. इस दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने आरती में शामिल होने आए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित अन्य अतिथियों को पूरे सम्मान पूर्वक कार्यक्रम स्थल पर लाए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ेगा गोविंदपुर का तरुण सहमद, प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अतिथियों के किया गया सम्मानित

तत्पश्चात बहनों के द्वारा चंदन टीका करके अंग वस्त्र एवं भगवान का चित्र देकर सम्मानित भी किया गया. उसके बाद मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ गीत प्रस्तुति कर अतिथियों ने आरती की. सम्मान समारोह एवं आरती कार्यक्रम के बाद कथावाचिक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने कथा प्रसंग में बताया कि हम मानव जाति के पूर्वज बंदर नहीं बल्कि श्री कृष्ण, श्री राधा लक्ष्मी नारायण, सीताराम थे. इंसान को मुस्कुराने, हंसने की गिफ्ट मिली है. ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय बहनों एवं श्रोतागणों ने विश्व परिवर्तन, हम बदलेंगे तो जग बदलेगा की भी बात कही. श्रीमद् भागवत कथा को सैकड़ों श्रोतागणों ने ध्यानपूर्वक सुना.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सुधीर कुमार पप्पु ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार

भागवत कथा का आज अंतिम दिन

विदित हो कि श्रीमद् भागवत कथा 13 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है जो 19 अप्रैल को समाप्त हो जागा. भागवत कथा प्रतिदिन शामं 4:00 बजे से लेकर संध्या 4:30 बजे तक किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रतिदिन दो बार आरती की जा रही है. कार्यक्रम की शुरुआत शामं 4:00 बजे एवं अंत में संध्या 7:30 बजे की जा रही है. इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, बच्चे आरती में शामिल होकर श्रीमद् भागवत कथा का लाभ उठा रहे हैं.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर