Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन को बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ने सम्मानित किया। कमेटी की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर, चेयरमैन करतार सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह गिल, हरभजन सिंह गिल, निर्मल सिंह, बलविंदर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर एवम सिरोपा देकर सम्मानित किया। महासचिव सुखविंदर सिंह ने बिरसानगर की संगत के प्रति आभार जताया कि उन्होंने एकता दर्शाते हुए सरदार परमजीत सिंह रोशन पर सहमति जताई। झारखंड रंगरेटा महासभा के संस्थापक सरदार हरजिंदर सिंह रिंकू की भूमिका की भी सराहना की कि उन्होंने एक राय बनाने में सराहनीय कार्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत एनएच 33 स्थित वसुंधरा ई स्टेट के पास रविवार दोपहर हाइवा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक की पहचान सन्नी कुमार यादव के रूप में की गई है. इधर सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह और हाइवा मालिक भी मौके पर पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सन्नी को छह गोलियां मारी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read More

बैसाखी पर साकची गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरु के आगे संगत ने शीश नवाया फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची में खालसा सृजन दिवस बैसाखी पर्व पर बैसाखी सभ्याचार मेले के पहले दिन चार साहिबज़ादों के शहीदी दृश्य देख कर संगत भावुक हो गई। शनिवार को साकची गुरुद्वारा मैदान में संगत पूरी उत्सुकता और धार्मिक भावना से प्रीत कला मंच, अमृतसर से आये कलाकारों की कलाकारी को सराहा। रविवार को सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी गाथा का मंचन होगा। इस अवसर पर प्रीत कला मंच, अमृतसर की टीम ने साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिष्टुपुर में हुए पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा यह भय दिखाता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई हुई तो वह व्यापार उद्योग समेट लेगा। यह हमेशा पुलिस प्रशासन का भयादोहन करते हैं। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है, लेकिन अतिक्रमण को हटाने से व्यापारी वर्ग परहेज करता रहा है और चेंबर ऑफ कॉमर्स की आड़ में मनमानी कर रहा है। कानून का पालन करने में व्यापारियों को क्या दिक्कत…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार 13 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर खालसा सृजना दिवस को समर्पित करते हुए अमृत का बाटा तैयार किया गया, जहां 45 लोगों ने अमृतपान किया. धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा परिसर में अभिलाषी श्रद्धालुओं को अमृत पान करा बनने की दात दी गई. इस बाबत जानकारी देते हुए अकाली दल के रविंदरपाल सिंह ने बताया कि अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सहयोग से दोपहर एक बजे से सिख श्रद्धालुओं को अमृत संचार कराया गया. इस आयोजन में पांच प्यारों की भूमिका जत्थेदार जरनेल सिंह, रविन्द्र…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कीताडीह गुरुद्वारा में शनिवार को खालसा स्थापना दिवस वैशाखी के अवसर पर भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया. ज्ञानी गुरप्रीत सिंह जत्था, जसविंदर सिंह गोल्डी जत्था, निर्मल कौर स्वीटी जत्था द्वारा शब्द गायन किया गया और पंथ के स्थापना दिवस का इतिहास संगत को बताया गया. इस विशेष मौके पर झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, परसुडीह थाना प्रभारी मोहम्मद फैज, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर, चेयरपर्सन कमलजीत कौर, रणवीर सिंह को शॉल भेंट कर कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया. इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शनिवार को बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया. इस सुरमयी शाम में दौरान छात्र-छात्राओं में हर्ष और उल्लास की लहर देखने को मिली. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेताजी ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष मदन मोहन सिंह और  विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के शहरी पुलिस उपाधीक्षक शामिल हुए. आतिफ हबीब उर्फ जमशेदपुरवाला, सरफराज शाद उर्फ डेली नेशन, नाजनीन खान उर्फ फूडी बीब, अभिजीत बिश्वास उर्फ होम शेफ 15, स्वाति उर्फ मैं भी फूडी और सूरज कुमार शर्मा उर्फ जमशेदपुर टेल्स ने भी बॉलीवुड नाइट में अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. रामनवमी को लेकर गृह सचिव वंदना दादेल,डीजीपी अजय सिंह, एडीजी संजय आनंद लाटेकर,आईजी एवी होमकर, अखिलेश झा सहित अन्य कई पदाधिकारियों‌ ने आज रांची में हाई लेवल मीटिंग की है.इस मीटिंग में राज्य के विभिन्न जिलों को रामनवमी में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है.बैठक के दौरान गृह सचिव ने सभी जिलों के डीसी और एसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की है. बैठक के बाद पुलिस प्रवक्ता सह आईजी ऑपरेशन एवी होमकर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सभी जिलों को रामनवमी पर विशेष चौकसी के साथ सुरक्षा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में इसबार नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना बहुत मुश्किल है मोदी काफी डरे हुए हैं। मोदी का डरना स्वाभाविक है उन्होंने छोटे-छोटे दलों को मिलाकर जीत की रणनीति बनाई है परंतु जनता मोदी सरकार के खिलाफ है। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में ऐसा कुछ नहीं किया जिसके आधार पर जनता भाजपा को वोट दे। प्रधानमंत्री मोदी महंगाई बेरोजगारी सीमा की सुरक्षा पर कोई बात नहीं करते इसी डर से आज तक उन्होंने संवाददाता सम्मेलन नहीं बुलाया। वह सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए मंदिर मस्जिद की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 2 में शुक्रवार रात धालभूम एसडीओ पारुल सिंह ने नशे के खिलाफ छापेमारी की. एसडीओ ने गुप्त सूचना के आधार पर बैधनाथ दास के घर छापेमारी की. हालांकि टीम को देख बैधनाथ मौके से फरार हो गया. टीम ने जब घर को तलाशी ली तो घर से 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इस संबंध में बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एसडीओ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि घर से गांजा बेचा जा रहा है जिसके आधार पर छापेमारी की गई है.

Read More