Jamshedpur : बिरसानगर में एसडीओ ने की छापेमारी, 250 ग्राम गांजा जब्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 2 में शुक्रवार रात धालभूम एसडीओ पारुल सिंह ने नशे के खिलाफ छापेमारी की. एसडीओ ने गुप्त सूचना के आधार पर बैधनाथ दास के घर छापेमारी की. हालांकि टीम को देख बैधनाथ मौके से फरार हो गया. टीम ने जब घर को तलाशी ली तो घर से 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इस संबंध में बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एसडीओ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि घर से गांजा बेचा जा रहा है जिसके आधार पर छापेमारी की गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर