Breaking News
जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ: एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी – बॉलीवुड नाइट में झूमा कैम्पस, टेक इट इजी उर्वशी… पर खूब जमाया रंग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शनिवार को बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया. इस सुरमयी शाम में दौरान छात्र-छात्राओं में हर्ष और उल्लास की लहर देखने को मिली. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेताजी ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष मदन मोहन सिंह और  विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के शहरी पुलिस उपाधीक्षक शामिल हुए. आतिफ हबीब उर्फ जमशेदपुरवाला, सरफराज शाद उर्फ डेली नेशन, नाजनीन खान उर्फ फूडी बीब, अभिजीत बिश्वास उर्फ होम शेफ 15, स्वाति उर्फ मैं भी फूडी और सूरज कुमार शर्मा उर्फ जमशेदपुर टेल्स ने भी बॉलीवुड नाइट में अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में धूम मचा दी.

कॉन्सर्ट में अंडरग्राउंड अथॉरिटी बैंड की ओर से की गई गानों की प्रस्तुति काफ़ी रोचक रही. कलाकारों ने एआर रहमान के गीत ” उर्वशी उर्वशी टेक इट इजी उर्वशी…”, हम्मा हम्मा…’ जैसे ही शुरू किया छात्र-छात्राएं खुद को रोक नहीं सके. कलाकारों के साथ सुर-ताल मिलाते हुए वे भी झूम उठे, मानो पूरा कैम्पस झूम उठा हो. इस दौरान छात्र झूमते-थिरकते रहे. इससे पूर्व नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के छात्रों ने कई मनमोहक नृत्य-गीत प्रस्तुत किये. ‘देवा देवा…’, ‘अलबेला सजन आयो…’ समेत कई गीत उन्होंने प्रस्तुत किये. इससे सभी चेहरे खिल उठे. वहीं उपस्थित सभी ने इसे खूब सरहा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

कॉन्सर्ट में उपस्थित अभिभावकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ मनोरंजन भी उतना ही ज़रूरी है. विश्विद्यालय के छात्रों ने कॉन्सर्ट का भरपूर आनंद उठाया. छात्रों को संबोधित करते हुए कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने उनके प्रदर्शन को खूब सराहा. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की प्रेरणा मिलती है. इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर