Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामाजिक संस्था आग़ाज़ के संस्थापक अध्यक्ष सह सेंट्रल सिख नौजवान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने मंगलवार को 18 वीं बार प्लेटलेट्स दान किया. ब्लड बैंक में जाकर उन्होंने प्लेटलेट्स दान किया. ज्ञात हो की टीएमएच अस्पताल में एडमिट एक मरीज़ जिनका इलाज़ सुचारू रूप से हो सके. इसके लिये प्लेटलेट्स की आवश्कता थी. ब्लड बैंक द्वारा इंदरजीत सिंह से संपर्क किया गया. इंदरजीत सिंह ने ब्लड बैंक जाकर प्लेटलेट्स दान किया. इससे पूर्व भी इंदरजीत सिंह 17 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके है. हौंसला अफजाई के लिये मुख्य रूप से उनके साथ आगाज़ संस्था के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. परसों रविवार होने के बावजूद डीएसपी हेडक्वार्टर सरायकेला-खरसंवा ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर में स्क्रैप लदे 10 चक्का ट्रक 4709 को ओवरलोड और संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा. ट्रक को पकड़े जाने पर जांच पूरे मामले की जांच का जिम्मा आदित्यपुर थाना प्रभारी को सौंपकर डीएसपी लौट गए. थाना प्रभारी ने 20-25 टन से भी ज्यादा अवैध माल लदे ट्रक को जांच के नाम पर 24 घंटे तक आदित्यपुर टीओपी के सामने खड़ा रखा. सूत्रों की मानें तो कथित स्क्रैप माफिया का 8 महीने पहले भी कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर स्पेशल टीम ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. छत्रपति शिवाजी सेना के अध्यक्ष मनीष कुमार प्रसाद ने बताया कि और जैसा हमलोगों को भी वीडियो में नजर आ रहे है. बीते 30 मार्च को तेलंगाना में स्थित श्री राम जी के मंदिर में कुछ उपद्रवियों द्वारा अंडा फेंक कर हिन्दुओं के आस्था और सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ किया गया. मनीष ने कहा कि शर्म की बात ये है कि 48 घंटे से ज्यादा हो गये है, लेकिन इतने सारे हिन्दू संगठन या किसी नेता ने अभी तक इस मुद्दे में ना तो कुछ बोला है ना ही कोई कदम उठाया है, ना ही वहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित 717वें नेत्र शिविर में आज वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 30 नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर उन्हें नयी रौशनी दिखाई गयी। इस अवसर पर नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोली तथा उनके आंखों की जांच की। यूसील के समाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित नेत्र शिविर के सम्पूर्णता के इस कार्यक्रम में यूसील के नरवा पहाड़ अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कंचन भट्टामिश्रा, गिरीश गुप्ता मैनेजर पर्सनल, तपाधीर भट्टाचार्य एडिशनल मैनेज पर्सनल, गाजिया हासदा…
सोने को पलंग समेत जरुरी उपयोगी सामान पाकर खुशी से झूम उठा विक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर. कहते हैं जिसका कोई नहीं उसका उपरवाला होता है और वो किसी रूप में आकर मदद भेजवा देता है. ऐसी ही एक घटना देखने को मिली जब 16 साल से टूटे खटिये पर जी रहे विक्रम लागूरी को जमशेदपुर के समाजसेवी रवि जयसवाल ने अनाज भेजवा दिया. असल में रवि जायसवाल युवा समाजसेवी हैं, जो जमशेदपुर मे अपने सेवा कार्यो के लिए जाने जाते हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरेंसिया नामक गाँव में रह रहे विक्रम लागूरी अत्यंत दयनीय दशा में जीने को मजबूर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना अंतर्गत सालों से बंद पड़ी अभिजीत कंपनी को स्क्रैप माफिया और पुलिस के गठजोड़ से रोजाना खाली किया जा रहा है.यह कोई नया मामला नहीं है बल्कि यह 7-8 वर्षों से लगातार हो रहा है.जब मीडिया इस पर कोई खबर या स्टोरी चलाती है तो पुलिस खानापूर्ति के लिए एक दो छोटे-छोटे वाहन एक दो टन स्क्रैप लदा हुआ पकड़ कर अपनी पीठ थपथपा लेती है और उसमें भी विभिन्न थानों में दर्जनों प्राथमिकी ऐसी हैं जिसमें या तो सरगना का नाम ही गायब है या तो वे फरार बताए जा रहे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबे़ड़ा थाना इलाके में लाल बिल्डिंग चौक में रविवार की शाम चाकूबाजी की घटना के बाद भगदड़ मच गई. इस घटना में स्क्रैप टाल संचालक अजय सिंह का भाई दीपक सिंह घायल हुआ है. उसके हाथ में चाकू का वार हुआ है. घटना के बाद घायल दीपक को उसके भाई व अन्य लोगों लेकर बागबेड़ा थाना गए. जहां से उसे इलाज के लिए सद अस्पताल भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के वक्त शाम को दीपक सिंह का लाल बिल्डिंग निवासी अमित सिंह के साथ स्क्रैप के धंधे को लेकर विवाद हुआ था. उस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर स्टेशन की स्टॉलों में बिकने वाली सामग्री यात्रियों की जान पर जोखिम डाल सकती है. जिससे कभी भी बड़ी घटना का गवाह यह स्टेशन बन सकता है. सोमवार की सुबह इसका नजारा देखने को भी मिला. जब प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित गोलपहाड़ी छोर पर सुधा के एक स्टॉल में यात्री ने अपने बच्चे के लिए ड्रिंक्स ख़रीदा. दूध पीते ही बच्चे ने उलटी कर दी. इसका जब यात्री ने विरोध किया तो स्टॉल में बैठा कर्मचारी यात्री से ही उलझ गया. इस दौरान थोड़ी देर के लिए स्टेशन में हंगामा हुआ. चूंकि स्टील एक्सप्रेस खुलने वाली…
भरतीय वन्यजीव संस्थान (WII) एवं वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने जमशेदपुर में तेंदुआ के नहीं होने की पुष्टि की, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए प्रशासन सतर्क फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अन्तर्गत कदमा एवं सोनारी क्षेत्र में तेन्दुआ की मौजूदगी से जुड़ा फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम एवं भारतीय वन्य संस्थान के विशेषज्ञों ने जांचोंपरांत पाया कि यहां तेंदुआ की मौजूदगी के कोई निशान नहीं हैं। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर वायरल किये जा रहे फेक वीडियो की पुष्टि नहीं करता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक अप्रैल, 2024 को जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष हो गई हो या जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे अभी भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन दे सकते हैं । संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 09-जमशेदपुर के नामांकन की आखिरी तिथि 06 मई 2024 एवं फॉर्म 6 प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2024 है। कैसे जुड़वाएं अपना नाम ? ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं । इसके लिए अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करें या nvsp पोर्टल (नेशनल वोटर…
