Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन 2024 के लिए 25 मई को मतदान तिथि निर्धारित है। ऐसे में दिव्यांग और वृद्ध मतदाता जो मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने में अक्षम हैं, उनके लिए चुनाव आयोग घर बैठे मतदान करने की सुविधा मुहैया करा रहा है। दरअसल वे मतदाता जो मतदान केंद्र जाने में अक्षम हैं उन्हें फॉर्म 12- डी भरना होगा जिसके जरिए वे लोग घर से ही मतदान दे सकते है. जिला निर्वाचन अधिकारी अनन्य मित्तल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांगजन…
Jamshedpur : मर्यादित और अनुशासित अखाड़ा समितियां को सम्मानित व पुरस्कृत करेगी केंद्रीय अखाड़ा समिति
फतेह लाइव, रिपोर्टर. केंद्रीय अखाड़ा समिति के पदाधिकारीयों की एक बैठक रविवार को संपन्न हुई. उक्त बैठक में जमशेदपुर में अखाड़ा समितियां के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न पदाधिकारी ने निम्नलिखित सुझाव पारित किये. 1) जिन अखाड़ा समितियां की कोई भी समस्या है उसे संकलित करके उसके निवारण के लिए पहल करना. 2) प्रभु श्री राम जी मर्यादा पुरुषोत्तम हैं अतः उनके जन्म दिवस पर यानी कि रामनवमी के महापर्व में जिस भी अखाड़ा में परम्परागत रूप से पूजा पाठ हो और प्रभु श्री राम के आदर्शों के अनुरूप अनुशासित होकर भव्यता के साथ अखाड़ा निकला जाए. अन्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक फैसले में ट्रांसजेंडर लोगों को “तीसरे लिंग” के रूप में मान्यता दी, जिसमें यह भी कहा गया कि इस समुदाय को स्वास्थ्य देखभाल में भेदभाव का सामना करना पड़ता है. रोटरी इंटरनेशनल बिना किसी लिंग भेदभाव के सामाजिक हितों के लिए काम कर रहा है, सभी लिंगों के साथ समान सम्मान और समानता का व्यवहार कर रहा है. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने क्वियर सर्किल ऑफ जमशेदपुर के संग बर्मामाइंस जमशेदपुर में एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया. इस कैंप में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने मेहरभाई टाटा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा जुगसलाई के गुंबज निर्माण का पहला चरण का कार्य रविवार को शुरू किया गया. यहां छत की ढलाई हुई. इसके साथ ही संगत को अब बारिश एवं बढ़ती धूप से लगने वाली गर्मी से बचाव होगा. रविवार को हजूरी ग्रंथी बाबा बलबीर सिंह ने अरदास की और इसमें प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, किताडीह के पूर्व प्रधान सह उभरते समाजसेवी अर्जुन वालिया, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह पिंटू, इंद्रजीत कौर सदाना आदि शामिल हुए. कमेटी का उत्साहवर्धन के लिए सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह…
● 5 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी होंगे शामिल ● वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर द्वारा आगामी 7 अप्रैल को बिष्टुपुर मिलानी हॉल में एक दिवसीय ”झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप” का आयोजन किया जाएगा. इसके लिये संस्था द्वारा लगातार बैठकें कर इसकी तैयारी की समीक्षा की जा रही है. इसमें भाग लेने के लिये राज्यभर के स्कूल-कॉलेज व विभिन्न संस्थाओं से संपर्क साधा जा रहा है. संस्था को लोगों से बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 15 दिन से जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल छीनतई करने वाले गिरोह को पुलिस ने बीती रात बर्मामाइंस में घेराबंदी कर धरदबोचा. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि रात 9:00 बजे के लगभग बुलेट मोटरसाइकिल में सवार दो युवक बर्मामाइंस के रहने वाले रवि कुमार शर्मा से बर्मामाइंस पोस्ट ऑफिस के समीप मोबाइल छीनतई कर ली गई, जिसकी लिखित शिकायत थाना में की गई. जिसके आलोक में पुलिस ने टीम गठित कर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी. इसी बीच अभियुक्त संदीप दास और अभी सिंह उर्फ यशदीप सिंह दोनों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के हज़ारीबाग़ के छड़वा डैम से अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा का शव बरामद किया गया है. प्रशांत कुमार सिन्हा जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मकान संख्या-265 बिरसानगर जोन नम्बर 01 का रहने वाले थे . हत्यारे ने उसके शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर छठवा डैम स्थित पुल के नीचे फेंक दिया. इस घटना को उसकी प्रेमिका रही हजारीबाग के न्यू एरिया निवासी काजल ने अपने नए दोस्त रौनक कुमार के सहयोग से किया. पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना से आई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड़ पर है. इसी क्रम में विगत रविवार की देर रात्रि पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश लूनायत के द्वारा बिष्टुपुर, सोनारी, आजादनगर थाना क्षेत्रांतर्गत आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरायकेला जिला की सीमा पर गठित अंतरजिला चेकनाका का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को चुनाव को लेकर शराब की तस्करी को रोकने, अवैध नक़दी, मादक पदार्थ, हथियार की जप्ती को लेकर चेकनाकों पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश गया. उन्होंने ड्यूटी कर रहे पदाधिकारी और कर्मियों को सख्त निर्देश दिया की लापरवाही ना की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. होला मोहल्ला का सिख समुदाय का बेहद खास त्यौहार है. पंजाब में इस पर्व पर सिखों की संस्कृति देखने लायक होती है. मिनी पंजाब कहे जाने वाले जमशेदपुर में भी इस पर्व का भव्य आयोजन एनएच 33 स्थित गुरुद्वारा संगत सर गुरुद्वारा, नरगा (बॉम्बे रोड गुरुद्वारा) में पिछले 45 वर्षों से होता आया है. पूर्व में डिमना रोड में यह गुरुद्वारा हुआ करता था. जहां बाबा खजान सिंह की सरपरसती में यह आयोजन होता था. अब पिछले आठ सालों से नरगा में बाबा जोगा सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम होता है. रविवार को फिर इसकी तैयारियां की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखारी में अध्ययनरत 10वीं कक्षा की छात्रा कात्यायनी सिंह ने संस्थान समेत लौहनगरी को गौरवान्वित किया है. बिहार के पटना में आयोजित खेलो इंडिया वीमेंस स्विमिंग सीजन 2023 (राउंड- 2) प्रतियोगिता के पहले ही दिन कात्यायनी ने दो रजत पदक हासिल कर स्कूल के साथ राज्य का भी नाम रोशन किया है. कात्यायनी के इस उपलब्धि पर नेताजी सुभाष संस्थान के प्रबंध निदेशक मदन मोहन सिंह ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. इस दौरान श्री सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष संस्थान अपने छात्र-छात्राओं के केवल शैक्षणिक…
