Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोयोला स्कूल चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे बड़े ही श्रद्धा के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। यहां खुले मैदान में प्रभु यीशु मसीह के 14 क्रूस मार्ग की आराधना हुई। प्रत्येक मार्ग का विस्तार से उल्लेख किया गया। इसके उपरांत सभी रोमन कैथोलिक विश्वासी चर्च में गए और तकरीबन 2 घंटे तक क्रम की उपासना हुई और उसके बाद मिसा बलिदान किया गया। रेक्टर फादर केएम जोसेफ, प्रोविंशियल फादर जेरोम कुटीनो, फादर पास्कल धनवार, फादर चार्ल्स परेरा, फादर जोसेफ एंथोनी आदि ने गुड फ्राइडे के महत्व को सामने रखा। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्रंबधन और वाणिज्य विभाग (मैनेजमेंट एंड कॉमर्स) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीबीए, एमबीए और बीकॉम संकाय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत पूर्व निर्धारित गंतव्य हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली का दौरा किया. प्रंबधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूजा प्रसाद और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के 150 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित हिमालय पर्वत श्रृंखला के विभिन्न भौगोलिक स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय भूगोल, इसकी सांस्कृतिक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. ” होने वाले मतदान में महिलाओं की भागीदारी और एक ग्राहक के रूप में उनकी जागरूकता” इस विषय पर शुक्रवार को लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती आयोजन समिति के द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस बैठक में लगभग 50 महिलाओं ने भागीदारी की. कार्यक्रम का आरंभ माँ भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया. मंचासीन अतिथियों और मुख्य वक्ताओं को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया. सम्मेलन का संचालन किया ॠचा कुमारी, स्वागत भाषण और विषय प्रवेश कराते…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. मृतक बड़े भाई नारायण महतो के अनुसार मृतक प्रदीप महतो सरायकेला के नारायणपूर का रहने वाला है. उसका टेंट और डीजे का व्यवसाय है. उसका एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था. उसकी एक बेटी है. वह सुबह 9:00 बजे सरायकेला के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसे जमा करने गया था. जहां से दोपहर में लौट के वक्त ठाकरा गांव के समीप अज्ञात भारी वाहन के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में एक तेन्दुआ देखे जाने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है. इसके उपरान्त वन विभाग के द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. बचाव अभियान के लिए आवश्यक संयत्रों की व्यवस्था की जा चुकी है. ऐसी परिस्थिति में तेन्दुआ से जान-माल की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित सावधानियों बरतने की अपील की गई है. इस गाइडलाइन का करें पालन (1) बच्चों को घर के बाहर अकेले न छोडें. (2) रात्रि के समय किसी भी प्रयोजन के लिए घर से बाहर कम से कम चार-पाँच वयस्क व्यक्तियों के…

Read More

आंधी तूफान से घर गिर जाने से हुआ था नुकसान  फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामाजिक सेवा संघ के द्वारा धालभुमगढ़ चार चक्का पंचायत की एक विधवा महिला का आंधी तूफान से घर गिर जाने के कारण आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर उपायुक्त को गुरुवार को आवेदन दिया गया. विगत दिनों 11 मार्च को आंधी तूफान से उक्त महिला का घर गिर गया था. विगत कुछ दिनों से वह महिला घर से बेघर है और पेड़ की छांव के नीचे रह रही है. घर गिर जाने की लिखित जानकारी धालभुमगढ़ सीओ और प्रखंड विकास पदाधिकारी को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी गुरुवार की देर रात शहर पहुंचे। शहर पहुंचने पर उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, उद्यमी हरजीत सिंह बिट्टू, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह सीरे, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सलाहकार चंचल सिंह भाटिया, जसबीर सिंह सोनी, राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर किया। सरदार इंदर सिंह नामधारी सर्किट हाउस में ठहरे हैं और वे सरदार गुरदीप सिंह पप्पू की बेटी के विवाह (आनंद कारज) समारोह में शुक्रवार को शामिल होंगे और रांची होते हुए डाल्टनगंज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला व्यवहार न्यायालय भवन की लिफ्ट ठीक करने सहित तीन मामलों को लेकर जिला रजिस्ट्रार को एक मांग पत्र वकीलों ने सामूहिक रूप से दिया और इसकी प्रति झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्टर को भी भेजी गई। इन मांगों के समाधान हेतु वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पूछे जाने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि जिला न्यायालय भवन की दोनों लिफ्ट प्राय खराब रहती है और इससे बुजुर्ग वकील एवं पक्षकारों को पहले और दूसरे तल में जाने में तकलीफ हो रही है। किसी किसी कोर्ट रूम में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीतारामडेरा स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा के प्रति शहर और आसपास के शहरों की संगत के प्रति जो आस्था बनी है. गुरुद्वारा कमेटी के बीच चल रही खींतचान के बीच वह तार-तार हो रही है. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी गुरुद्वारों की गुटबाजी में विवाद को निपटाने में असफल साबित हो रही है, जिसकी समाज में निंदा होनी शुरू हो गई है. मंगलवार को फिर गुरुद्वारा परिसर में हुआ एक घटनाक्रम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे लेकर प्रधान हरजिंदर सिंह को थाना की शरण में इंसाफ के लिए जाना पड़ा. अविनाश गुट…

Read More

शैक्षणिक नीवं मजबूत करने के लिए शिक्षा का लंगर लगाने को तत्पर: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीजीपीसी द्वारा संचालित सिख विजडम के सौजन्य से कोल्हान के सिख छात्र-छात्राओं के लिए नया शैक्षणिक कोचिंग सत्र अगले माह 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा। कक्षा आठ से दस तक के नये सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। इस बाबत सिख विजडम संचालन समिति की एक बैठक ने बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में रखी गयी थी। सिख विजडम के कुलविंदर सिंह पन्नू बताया की कक्षा प्लस वन और प्लस टू के लिए कोचिंग चल रही है परन्तु कक्षा आठ…

Read More