Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बेबको मोटर्स के पास खड़े हाइवा में कांड्रा से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में टेलर का चालक केबिन में फंस गया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गैस कटर की टीम बुलवाकर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया. हालांकि चालक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. उधर हाइवा चालक वाहन छोड़ फरार हो गया. विदित हो कि इस मार्ग पर सड़क के किनारे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. उत्तराखंड के नानकमत्ता डेरा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की गुरुवार सुबह हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो बदमाशों ने डेरे के अंदर उन पर गोलियां दागीं. घटना के बाद अफरा तफरी मची गयी. घायल अवस्था में उन्हें खटीमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सीएम घामी ने घटना की निंदा की. साथ ही इस घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है. गुरुवार सुबह 6:15 बजे दो हमलावर मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों का बोलबाला बढ़ने लगा है. बुधवार शाम को सक्रिय बदमाशों ने हथियार के बल पर रेलवे के दिव्यांग ठेकेदार से रंगदारी की मांग की. रकम देने से मना करने पर बदमाशों ने ठेकेदार से दस हजार रूपये छीन लिए. भुक्तभोगी ठेकेदार संजय सिंह और अपराधियों के बीच हुई हाथपाई में उनकी एक अंगुली कट गई. इसी बीच मजदूरों ने एक बदमाश काठमांडू को मौक़े से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है. जबकि उसके चार साथी मौक़े से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बाबत थाना…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत डीपू टोला थाना परसुडीह पोस्ट ऑफिस कीताडीह में 26 मार्च की रात में चोरों ने घर में घुसकर चोरी की. परिजनों का कहना है कि वह जब सुबह उठकर देखा तो वह पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी खुला पड़ा था, फिर वह अपना सामान देखने लगे तो उनका सामान नहीं था. गले का माला चांदी का दो जोड़ा लगभग 5000 राशि, सोने का चैन एक पीस 80300 लगभग राशि, सोने का कान का कर जोड़ा लगभग 36000 राशि, चांदी का पायल हाथ जोड़ा लगभग 25000 राशि, लोन कलेक्शन का पैसा 14800…

Read More

दिल्ली में बीजेपी के पक्ष में बह रही आंधी, नरेंद्र मोदी के प्रति अपार श्रद्धा और स्नेह – काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज बुधवार को नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार सुश्री बांसुरी स्वराज के लिये प्रचार किया और लोगों से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मज़बूत करने के लिये आग्रह किया. बड़ी संख्या में उपस्थित प्रबुधजनों ने एक स्वर में अबकी बार 400 पार के संकल्प को दोहराया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया. काले ने कहा की हमारे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. उलीडीह थाना पुलिस को नशीला पदार्थ और अवैध हथियार बरामद करने में बीती रात सफलता मिली है. सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा अपराध के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है. इसी के तहत चेकिंग के दौरान शाम में गुप्त सूचना मिली कि आदिवासी क्लब बड़ा लाइट के पास एक युवक ब्राउन शुगर बिक्री कर रहा है. जहां छापामारी करने पर सूरज कुंटिया नामक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. उसके पास से 20 पुड़िया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने और भावनात्मक सहयोग देने के अपने सक्रिय प्रयास के तहत जीवन आत्महत्या निवारण केंद्र, जमशेदपुर ने टाटा फुटबॉल एकेडमी के निकट मुखी समाज कल्याण केंद्र में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम हेल्प फाउंडेशन के सैकत मुख़र्जी के अनुरोध पर मुखी समाज के लिए आयोजित किया गया. सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन तकनीकों पर आवश्यक जानकारियां देना, अवसाद के लक्षणों की पहचान करना और जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना था. प्रतिभागियों को निम्नलिखित सहित महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया गया: कठिन समय में तनाव मुक्त…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार देर रात्रि पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश लूनायत ने बिष्टुपुर, सोनारी, आजादनगर थाना क्षेत्रांतर्गत आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरायकेला जिला की सीमा पर गठित अंतरजिला चेकनाका का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को चुनाव को लेकर शराब की तस्करी को रोकने, अवैध नक़दी, मादक पदार्थ, हथियार की जप्ती को लेकर चेकनाकों पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. सिटी एसपी ने कहा की चुनाव को लेकर ड्यूटी पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  कोल्हान के तीनों जिलों में लॉटरी, मटका और जुआ का खेल बगैर पुलिस की इजाजत के असंभव है ये साबित करना कोई बड़ी बात नहीं है. तीनों जिलों के दर्जनो मामले ही पुलिसिया सांठ-गांठ की गवाही दे रहे हैं. जिन थाना क्षेत्रों में मटका-लॉटरी और जुए के अड्डे संचालित होते हैं. वहां छापेमारी से पहले ही संचालक गायब हो जाते हैं या यूं कहें कि यह महज खानापूर्ति वाली छापेमारी ही होती है, जिसे सुनियोजित तरीके से किया जाता है. चार दिन पहले साकची के मानसरोवर होटल के पीछे और 23 मार्च को बिष्टुपुर के चुना बाबा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिरसानगर थाना अंतर्गत जो नंबर 3D रॉकफोर्ड स्कूल से कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में क्षेत्र के ही एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रभारी नेमधारी रजक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक अंकिता मिश्रा ने 20 मार्च को थाना में लिखित शिकायत दी कि उनके स्कूल से कमरे का ताला तोड़कर कीमती इलेक्ट्रोनिक्स सामानों की चोरी कर ली गई. इसके बाद पुलिस के उद्भेदन के दौरान उसी क्षेत्र के रहने वाले विकास दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने स्वीकार किया की चोरी उसी…

Read More