Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर स्टेशन चौक पर शनिवार को श्री राम जन्म उत्सव समिति की ओर से सार्वजनिक होली मिलन समारोह सह फगुआ गान का आयोजन संस्थापक शशि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विद्युत वरण महत्व सांसद जमशेदपुर, सरयू राय विधायक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, अरविंद कुमार सिंह पूर्व विधायक इचागढ़, पंकज सिन्हा, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष, राजीव रंजन सिंह पूर्व डीआईजी कोल्हन, मनोज यादव रणजी खिलाड़ी जमशेदपुर, अभय सिंह संगठन प्रभारी धनबाद भाजपा, आनंद बिहारी दुबे कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कमल किशोर पूर्व डीएसपी, सत्येंद्र नारायण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पारडीह काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बुलेट को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर दो बार पलट गई. कार सवार युवक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गए. इस सड़क हादसे में जेएमएम नेता बाबर खान के भगिना आसिफ खान 24 वर्ष की मौत हो गई, जबकि आसिफ का साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां से आसिफ को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि परिजन उसे टीएमएच ले गए. जानकारी मिलने पर बाबर खान भी टीएमएच…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. परसुडीह के मकदमपुर में रविवार शाम हुई मारपीट मामले में नया मोड़ आया, जब कांग्रेस नेता सगीर ने अपने बेटे मो. रेहान को भी घायल अवस्था में पुलिस और मीडिया के सामने पेश किया. मामले की जानकारी देते हुए सगीर ने कहा कि इस मारपीट मामले में उनका कोई लेना देना नहीं है. घटना के वक्त वह मौजूद नहीं था. जब उसे घटना की जानकारी हुई तो वह मौक़े पर पहुंचे. बच्चों की मारपीट को देखकर उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे रेहान को थापड़ लगाए. साथ ही वहां मौजूद दूसरे बच्चों को भी डांट डपट कर भगाया.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वरिष्ट नागरिक समिति कीताडीह की ओर से अपने अध्यक्ष जे सी झा के निवास पर होली उत्सव का आयोजन किया गया. इस उत्सव में जमशेदपुर के अन्य वरिष्ठ नागरिक संस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस क्षेत्र के जिला परिषद पंकज कुमार सिन्हा, कविता परमार, घाटशिला कॉलेज प्राचार्य डाक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी एवं ललित नारायण, मिथिला परिषद के प्रतिनिधि शंकर पाठक ने हिस्सा लिया. वरिष्ठ नागरिकों ने होली गीतो की प्रस्तुति दी. सभी लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. सभी ने सुंदर पकवानों का आनंद लिया. कार्यक्रम का संचालन सचिव हीरा सिंह ने किया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. परसुडीह थाना इलाके के मकदमपुर मस्जिद के सामने रविवार की शाम दो गुटों में मारपीट हो गई. इससे वहाँ भगदड़ मच गई. बताया जाता है कि मकदमपुर के कांग्रेस नेता मो. सगीर ने दो भाई क्रमशः मो. साकिफ और परवेज आलम को मारपीट कर लहू लुहान कर दिया. सगीर के साथ मारपीट करने में जुनैद, रेहान, मौसिन और अन्य शामिल थे. मारपीट में घायल परवेज और अन्य को लहूलुहान अवस्था में लोग लेकर पहले परसुडीह थाना पहुंचे. जहां पुलिस ने दोनों का प्राथमिक उपचार कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सगीर भी काउंटर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. होली पर शहर में गश्त करने के लिए कई बाइक दस्ते बनाए गए हैं. बाइक दस्ते लगातार शहर में भ्रमणशील रहेंगे. होली के दिन पूरे शहर में पेट्रोलिंग की जाएगी. इसके अलावा सिविल बाइक दस्ते भी बनाए गए हैं. इसमें सादे लिबास में पुलिस के जवान बाइक पर शहर में गश्त करेंगे और हालात पर निगाह रखेंगे. इसके अलावा कंपोजिट कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए शहर की निगरानी रखी जाएगी. शहर के संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं. क्यूआरटी भी तैनात रहेगी. एसएसपी किशोर कौशल ने सीसीआर परिसर में पुलिस कर्मियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 23 मार्च को शहीदे ए आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहदत दिवस पर जुगसलाई स्थित भगत सिंह चौक पर आगाज़ के कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने साथियों के साथ भगत सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, गुरबचन सिंह राजू, सुखदीप सिंह, कमलजीत सिंह विन्नी, सुखदेव सिंह गोल्डी, युवराज सिंह, सिमरन भाटिया, कुंदन सिंह छोटू आदि उपस्थित रहे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बरनवाल मोदी सेवा समिति का होली मिलन समारोह बडे ही धूम-धडक के साथ तुलसी भवन बिष्टुपुर में गत दिवस 22 मार्च को संध्या बेला में मनाया गया. सर्वप्रथम भारत माता और महाराजा अहिबरण जी के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि विद्याशंकर (DSP साईबर क्राईम) एवं बीरेन्द्र प्रसाद वर्णवाल (SSP कौशल किशोर के पिताजी) ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. तत्पश्चात अतिथियों को उमेश, मुरारी, राकेश, प्रदीप ने बुके देकर स्वागत किया. समारोह में सांसद विद्युत बरण महतो को भी आना था पर वे व्यस्तता के कारण नहीं आ पाये पर उनके प्रतिनिधि संजीव कुमार आये.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में सिख नौजवान सभा जुगसलाई और शहीद भगत सिंह निर्माण समिति की तरफ से भगत सिंह चौक में रहागीरों के बीच में चना शरबत का वितरण किया गया. सबसे पहले गुरु महाराज के चरणों में गुरुद्वारा के ग्रंथी करतार सिंह ने अरदास की. उसके बाद सिख नौजवान सभा जुगसलाई और शहीद भगत सिंह स्मारक समिति की तरफ से भगत सिंह की मूर्ति फूलमाला की गई. उसके बाद सब नौजवानों ने भगत सिंह के आदर्शों पर चलने की शपथ ली. सभा का संचालन नौजवान सभा के प्रधान गुरचरण सिंह ने किया.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेद्र कुमार पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश इस समय तानाशाही शासन व्यवस्था के दौर से गुजर रहा है. विपक्षी नेताओं को लक्ष्य करके कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी का खाता फ्रिज किए जाने की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए इलेक्टोरल बॉड में स्पष्ट है कि किन-किन दलों ने हजारो करोड़ में पार्टी फंड में चंदा लिया है. इसमें सत्ताधारी भाजपा को विदेशों से खासकर पड़ोसी देश से भी चंदे…
