Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा मुख्य अस्पताल के डॉक्टर रूम की एसी में मंगलवार को अचतानक से आग लग गई. आगलगी की घटना से अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई. प्रबंधन की ओर से मरीजों को सुरक्षिक स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया. बताया जाता है कि वार्ड 8ए और 8बी के बीच में डॉक्टर्स चैंबर में आग लगी थी. इस संबंध में टाटा स्टील की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि शाम करीब छह बजे अचानक से वार्ड 8ए केल डॉक्टर्स रूम में आग लगी थी. घटना होते ही अग्निशमन दल पहुंची और आग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो. जमीरउद्दीन अंसारी ने पार्टी के पुराने साथी अधिवक्ता सैयद आयाज हैदर उर्फ गुड्डू हैदर को संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है. उन्होंने आशा प्रकट की है कि संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए दल के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे. हैदर को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किये जाने पर सर्वश्री मंज़र अमीन, बलदेव सिंह मेहरा, अजीत यादव, सुभम सिन्हा, ब्रह्मदेव मण्डल आदि ने बधाइ दी है तथा आशा प्रकट किया है निकट भविष्य में हैदर के कार्यो से पार्टी मजबूत होगी.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा मजार में सोमवार को मध्यरात्रि में आग लग जाने के कारण लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को होली के दिन ही मध्य रात्रि में मजार में आग लग गई थी. मंगलवार को सुबह बेला में मजार के आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली. उन लोगों ने मजार बाबा को सूचना दी. मजार बाबा मो. हारून राशिद के आने के पश्चात उन्होंने बताया कि दरगाह हजरत महावारी शाह मजार बाबा पर चढ़ावा के लिए चादर, बड़ी पेटी में रखी हुई लगभग 2500 पीस चादर, पेटी के ऊपर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. होली के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शशि कुमार मिश्रा के बागबेड़ा हरहरगुट्टू स्थित आवास में कई लोगों का जुटान हुआ. इनमें झारखंड के पूर्व डीएसपी शामिल हैं. सभी ने मिलकर होली मनाई. केंद्र और झारखंड की मौजूदा राजनीति पर चर्चा की. इनमें पूर्व ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर, पूर्व डीएसपी संजीव सिंह, पूर्व डीएसपी सतेंद्र नारायण सिंह, टाटानगर स्टेशन के वरीय वाणिज्य निरीक्षक अंजनी राय, समाजसेवी परमानन्द सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह, हंसराज सिंह, अलोक सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह ऊर्फ कुली सिंह, सुनील तिवारी, ऋषि मिश्रा, रमन खां, चरणजीत सिंह आदि लोग जुटे और एक दूसरे को…
शिव शक्ति संघ , मारवाड़ी समाज एवं सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने दी श्रद्धांजलि फतेह लाइव, रिपोर्टर. यूसिल शिव मंदिर जादूगोड़ा के संस्थापक पंडित जयकेश्वर पाण्डेय का 98 वर्ष की आयु में उनके मंदिर परिसर स्थित आवास में सोमवार की रात 09 :20 बजे निधन हो गया . उनके निधन का समाचार पूरे क्षेत्र में फैलते ही मंदिर परिसार में उनके शुभचिंतको और मंदिर कमिटी से जुड़े लोगों, समाजसेवियों का जुटान शुरू हो गया . सभी लोगों ने उनके पुत्र पंडित ददन पाण्डेय और उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी . सोमवार की रात उनका शव यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा…
सरायकेला के आरआईटी पुलिस को मिली कामयाबी चर्चित रवि शर्मा हत्याकांड के आरोपी मुरारी सिंह की हत्या की बना रहा था योजना, एसपी ने किया खुलासा फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने चर्चित रवि शर्मा हत्याकांड मामले के आरोपी रहे मुरारी सिंह की हत्या की योजना बनाते दो हिस्ट्रीशीटर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम राजा सिंह उर्फ राजू पगला और प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और दो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. होली पर्व के जश्न में लौहनगरी के लोग सोमवार को डूबे रहें. इसी बीच लोगों की सुरक्षा में लगे जिले के डीसी और एसएसपी ने समय निकालकर होली का आनंद सभी के साथ लिया. होली के मौके पर जिले के आला अधिकारियों ने भी जमकर होली कि खुशियाँ मनाई. जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल के आवास पर तमाम आला अधिकारी परिवार समेत इकठ्ठा हुए. जहाँ सभी ने जमकर होली खेली. इस दौरान सभी होली कि खुशियों मे सराबोर नजर आये, होली के गीतों पर सभी झूमते नजर आये, सभी अधिकारीयों ने तमाम जिले वासियों कों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लौहनगरी में सोमवार को होली की धूम रही. लोगों ने घरों में जहां होली खेली. वहीं दोस्तों रिश्तेदारों की खूब आवभगत की. युवाओं ने सड़कों पर खूब मजे लिए. विभिन्न रंगों से लिपटे लोग आपस में प्यार बांट रहे थे. इसी क्रम में होली त्यौहार को काशीडीह लाइन नंबर 7 के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया. रंगों के साथ खूब मौज मस्ती की.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर में ड्राई डे के दिन शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना सिदगोड़ा थाना इलाके की है. बिरसानगर जोन नंबर 8 में शराब पीने से 50 वर्ष से एक व्यक्ति की बीच सड़क पर होली के दिन मौत हो गई. मृतक लालजी कैवर्तो बिरसानगर कुआं मैदान के समीप रहता था. पत्नी संतोषी ने बताया कि पति शराब पीने का आदि है और बारीडीह बाजार में मुर्गा कटाई का काम करता है. सोमवार को होली के दिन वह काम करने के लिए सवेरे निकला था, लेकिन शाम में उसकी मौत की खबर…
Anand Rao. होली पर्व को लेकर जमशेदपुर की पुलिस ने कमर कस ली है. शांति पूर्वक पर्व मनाने को लेकर रविवार की देर रात तक विभिन्न थाना इलाकों की पुलिस मुस्तैद रही. एसएसपी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर पूरे जमशेदपुर के थाना क्षेत्र में रात भर चेकिंग अभियान चलता रहा. इस दौरान सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की जा रही थी. वहीं वरीय अधिकारियों द्वारा अपने स्तर पर पूरे शहर की विधि व्यवस्था को लेकर पैनी नजर रख रहे थे, ताकि सोमवार को होने वाले होली पर्व पर किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो.
