Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : रिम्स से फरार कुख्यात पगला हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार, एक अन्य साथी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, देखें – Video

SHARE:

सरायकेला के आरआईटी पुलिस को मिली कामयाबी

चर्चित रवि शर्मा हत्याकांड के आरोपी मुरारी सिंह की हत्या की बना रहा था योजना, एसपी ने किया खुलासा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने चर्चित रवि शर्मा हत्याकांड मामले के आरोपी रहे मुरारी सिंह की हत्या की योजना बनाते दो हिस्ट्रीशीटर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम राजा सिंह उर्फ राजू पगला और प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रिम्स में इलाजरत अपराधकर्मी राजा सिंह बीते 24 मार्च को फरार हो गया है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आरआईटी थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया. एसआईटी ने आरआईटी थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया. इसके लिए कुछ गुप्तचर भी लगाए गए.

गुप्त चरों ने सूचना दी कि उपरोक्त अपराधी अपने एक अन्य साथी के साथ कुलुपटंगा स्थित मुन्ना शर्मा के ईंट भट्ठा खरकाई नदी के किनारे बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आलोक में एसआईटी टीम द्वारा छापेमारी कर राजा सिंह एवं प्रकाश गोप को अवैध लोडेड देशी कट्टा एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि आरआईटी ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के रहने वाले मुरारी सिंह की हत्या करने की योजना बना रहे थे. बता दे कि आदित्यपुर के चर्चित रवि शर्मा हत्याकांड में मुरारी सिंह अभियुक्त रहा है. मामले में फिलहाल वह जमानत पर है. दोनों अपराधी पूर्व में मुरारी के साथ ही रहते थे. मगर अब दोनों के रास्ते अलग- अलग है.

एसपी ने बताया कि अपराधी राजा सिंह उर्फ राजू पगला के खिलाफ जमशेदपुर, सरायकेला और रांची के बरियातू सहित अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं, जबकि प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप के खिलाफ आरआईटी में आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर