Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेल एसपी प्रवीण पुष्कर ने शुक्रवार को जमशेदपुर के नए रेल एसपी के रूप में योगदान दिया. बता दें कि इसके पूर्व वे पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रशिक्षु के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं. रेल पुलिस मुख्यालय में रेल एसपी का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रवीण पुष्कर ने कहा कि निवर्तमान रेल एसपी के द्वारा किये जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाना, सूचना तंत्र को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि एनडीपीएस और अन्य कोई भी केस को जल्द से जल्द सुलझाना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा. उन्होंने कहा कि उनकी रेल…
अखंड तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के उद्देश्य से नमन की बैठकों का दौर शुरू, शहरवासियों में इस आयोजन के लिये काफी उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नमन’ द्वारा 23 मार्च शहादत दिवस पर आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा हेतु संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने न्यू बारीडीह पार्क, सीनियर सिटीजन ग्रुप, भालूबासा, श्री श्री बजरंग विजय मंदिर, जंबू अखाड़ा समिति आदि क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में शामिल होकर स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ जनों को यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया. इस मौक़े पर काले ने कहा कि देशहित में अपना सर्वस्व…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोनारी गुरुद्वारा में प्रधान तारा सिंह संगत के सहयोग से लगातार गुरु घर का विकास करने में तत्पर है. इसी कड़ी में गुरुद्वारा में नई शेड बनकर तैयार हो गई है. यह शेड जोड़ा घर से मुख्य द्वार तक बनाई है. इसकी लंबाई 44 फीट और चौड़ाई 16 फीट है. इसके निर्माण में लगभग चार लाख रूपये की लागत आई है. शेड का निर्माण होने से संगत को धूप, बरसात, ठंड में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. वहीं, शेड का निर्माण होने से गुरुद्वारा की खूबसूरती भी बढ़ गई है. बाउंड्री वॉल का निर्माण जारी गुरुद्वारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हिंदुवादी संगठन सनातन उत्सव समिति ने शुक्रवार को साकची बाज़ार में स्टिकर अभियान चलाया. जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे के संकल्प से प्रेरित समिति ने पीएम मोदी के समर्थन में डोर टू डोर अभियान चलाकर स्टिकर चस्पा किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया. जनसंपर्क अभियान के दौरान महाबली हनुमान आकर्षण का केंद्र रहें. ढोल नगाड़े और भगवा झंडे के साथ सनातन उत्सव समिति के सदस्यों ने स्टिकर अभियान चलाया. इस दौरान समूचे साक्ची बाज़ार में “जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे” का नारा गूँजता रहा. साकची…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनतंत्र मोर्चा बारीडीह मंडल द्वारा 10 मार्च को होने वाले प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए सम्मेलन समिति का गठन किया गया है. समिति में विजयनारायण सिंह, गौतम धर, राकेश कुमार, दीपू ओझा, बंदना नमाता, पुतुल सिंह, ज्योति तिवारी, दीपक कुमार, अशोक कुमार, रूपेश राय, अनंत ठाकुर, बी भगत, सुजीत झा, भूपेश सिंह, बलकार सिंह, श्यामू लोहार, टी राज कुमार, बाबू राव, संजय उपाध्याय, सरिता पटेल, मनोरमा सिंह, शिवानी सिंह, अजय रजक, छोटू, बसंत ठाकुर इत्यादि को शामिल किया गया है. मंडल अध्यक्ष विजय नारायण ने बताया कि सम्मेलन को सफल करने के लिये कार्यकर्ता जोर शोर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टाटा स्टील के संस्थापक नसरवान जी (जमशेद जी टाटा) के स्थापना दिवस पर 3 मार्च को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा विशाल रक्तदान का आयोजन किया जायेगा, जो हर वर्ष रक्तदाताओं की संख्या बढ़ाकर जमशेपुर में एक नया कीर्तिमान हासिल करता है. इस प्रकार रक्तदान शिविर को और ऐतिहासिक और सफल बनाने लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर लखनपाल सिंह ने शहर वासियों से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में 3 मार्च को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पहुंच कर रक्तदान करे और 3 मार्च शाम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मतदान जागरूकता अभियान के तहत गोद लिए गए गाँव भुरसाडीह में एनएसएस के द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस जागरूकता अभियान में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर भूपेश चंद्र के साथ सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया. सबों ने ग्रामीण समुदाय के स्त्री और पुरुष से बातचीत की और उन्हें बताया कि भारत एक जनतांत्रिक देश है. यहाँ पर मतदान की प्रक्रिया में सबों को सोच विचार कर भाग लेना चाहिए, ताकि देश को एक सुचारू और सशक्त शासन मिल सके. इस जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों में रीता तंतु भाई ,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक श्राची ग्रुप जमशेदपुर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना पर काम कर रहा है. कंपनी का उद्देश्य है कि जमशेदपुर और उसके अस्स पास के क्षेत्र में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे स्टेडियम, प्ले ग्राउंड और हॉस्टल तैयार किये जाएँ. श्राची ग्रुप ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए टेनिस खिलाडी लीएंडर पेस और क्रिकटर संदीप पाटिल से भी करार किया है जो कंपनी को कोलकाता और बंगाल अन्य क्षेत्रों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में मदद करेंगे. श्राची ग्रुप की निदेशक पूनम थरार ने बताया…
चारों विधानसभा में विकसित भारत- मोदी की गारंटी रथ लोगों को करेगी जागरूक, संकल्प पत्र के लिए लोगों से मांगे सुझाव, बोले सांसद विद्युत महतो- भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है सुझाव के लिए भाजपा ने नंबर 9090902024 किया जारी, शहर के प्रबुद्धजनों से संवाद कर उनके सुझाव लेगी पार्टी फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है. इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर से प्रचार प्रसार कर रही हैं. इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को तेज करते हुए जमशेदपुर महानगर में गुरुवार को देशव्यापी “विकसित भारत मोदी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राजद द्वारा 3 मार्च को आयोजित महागठबंधन की जनविश्वास रैली में भाग लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम के राजद कार्यकर्ता 2 मार्च को पटना के लिए रवाना होंगे यह जानकारी राजद के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने दी. यादव ने बताया कि रैली के राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य घटक दलों के नेता भाग लेंगे. उनके साथ सुभाष यादव, ललन यादव, बलदेव सिंह मेहरा, कमलदेव सिंह अन्य कार्यकर्ता गण जायेंगे.
