Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : श्राची ग्रुप की स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक श्राची ग्रुप जमशेदपुर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना पर काम कर रहा है. कंपनी का उद्देश्य है कि जमशेदपुर और उसके अस्स पास के क्षेत्र में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे स्टेडियम, प्ले ग्राउंड और हॉस्टल तैयार किये जाएँ. श्राची ग्रुप ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए टेनिस खिलाडी लीएंडर पेस और क्रिकटर संदीप पाटिल से भी करार किया है जो कंपनी को कोलकाता और बंगाल अन्य क्षेत्रों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में मदद करेंगे.

श्राची ग्रुप की निदेशक पूनम थरार ने बताया कि रियल एस्टेट क्षेत्र के क्षेत्र में श्राची ग्रुप ने अलग पहचान हासिल की है. इसी के तहत कंपनी कोलकाता समेत बंगाल के अलग अलग शहरों में हाउसिंग और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है. इसी क्रम में जमशेदपुर में कंपनी खेल की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में भी पहल करना चाहती है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर को झारखण्ड का ‘स्पोर्ट्स कैपिटल’ कहा जाता है. हम और अधिक आधुनिक सुविधा लाना चाहते है. इससे स्पोर्ट्स के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को भी मदद मिलेगी और खेल का नया इको सिस्टम तैयार होगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

श्राची ग्रुप ने मानगो के पारडीह रोड पर स्थित श्राची ग्रीन्स प्रोजेक्ट के जरिये जमशेदपुर में एक विशेष पहचान हासिल की है. यह प्रोजेक्ट 8.14 एकड़ में फैला हुआ है. 7.2 एकड़ भूमि का उपयोग आवास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा, बाकी को व्यावसायिक उपयोग के लिए रखा गया है। इस प्रोजेक्ट को 10 दिसंबर 2025 तक पूरा करने की योजना है.

श्राची ग्रुप की निदेशक पूनम थरार ने बताया कि श्राची ग्रीन्स प्रोजेक्ट को जमशेदपुर के लोगों ने काफी समर्थन दिया है. इसी से उत्साहित होकर कंपनी अब स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी प्रवेश करने की योजना बना रही है.

थरार ने कहा कि “हमारा प्रोजेक्ट जमशेदपुर की लोगों की सुविधा को प्राथमिकता के रूप में डिजाइन किया गया है और यह न केवल जीवनशैली की गुणवत्ता में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करेगा, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए विस्तृत और शानदार ढंग से रखी गई योजना में भी उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर