WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाड़े के शूटरों से रवि ने करवाई थी पत्नी ज्योति की हत्या, हुआ सनसनीखेज खुलासा, जाने आखिर क्यों रवि ने करवाई पत्नी की हत्या

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

सरायकेला- खरसावां पुलिस ने जमशेदपुर के कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल हत्याकांड मामले का 72 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए ज्योति के पति रवि अग्रवाल सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चौंकाने वाला खुलासा कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि बीते शुक्रवार को चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच- 33 के किनारे जमशेदपुर के कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की अपराधियों ने उस वक्त हत्या कर दी थी जब रवि अग्रवाल अपने दोनों बच्चों एवं पत्नी के साथ पंजाब होटल में खाना खाकर वापस लौट रहे थे.

 

पुलिस की गिरफ्त में आए तीन अन्य अपराध कर्मियों में पंकज कुमार साहनी, रोहित कुमार दुबे और मुकेश मिश्रा है. पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, रवि अग्रवाल के पास से दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन, रोहित कुमार दुबे के पास से एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन मुकेश मिश्रा के पास से एक स्विफ्ट कार और दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन और पंकज साहनी के पास से एक एंड्रॉयड फोन बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि मृतिका ज्योति अग्रवाल के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने लिखित आवेदन दिया था. जिसमें उन्होंने अपने दामाद यानी मृतका के पति रवि अग्रवाल के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था. इसके बाद चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान के क्रम में पाया कि मृतका के पति के साथ शादी के बाद से ही अनबन चल रहा था. आए दिन दोनों के बीच लड़ाई- झगड़ा होता था. जिससे वह अपने पत्नी को सहन नहीं कर पा रहे थे. जिसके बाद रवि अग्रवाल ने 16 लाख में मुकेश मिश्रा तथा उनके चार अन्य साथी को सुपारी देकर अपनी पत्नी को जान मारने की योजना बनाया. उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार पूर्व में दो बार विफल हो गया. मगर 29 मार्च को निर्धारित योजना के अनुसार रवि अग्रवाल ने अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ बालिगुमा स्थित मिनी पंजाब होटल से खाना खाकर चांडिल थाना अंतर्गत कांदर बेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच 33 के किनारे उल्टी करने के बहाने अपनी कर खड़ा कर दिया.

इसके तुरंत बाद मुकेश मिश्रा तीन अन्य साथी के साथ स्थल पर पहुंचा और ज्योति अग्रवाल को सुनोजित तरीके से कनपटी पर बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पेशगी के तौर पर अपराधियों को तीन लाख रुपए दिए थे. बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात कही थी. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी चार लाख रुपए में सौदा हुआ था. गंगटोक ले जाकर हत्या करने का प्रयास भी किया था, मगर वहां भी असफल रहे थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर