फतेह लाइव, रिपोर्टर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा “सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष” के तहत “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन साकची स्थित बोधि मैदान, राजेंद्र विद्यालय के पास किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को स्मरण करते हुए विकसित भारत @2047 के निर्माण में जनभागीदारी का संकल्प लेना तथा “सेवा ज्योति यात्रा” के माध्यम से सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री जी के “WE WILL DO IT” के संदेश को देशवासियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि जमशेदपुर और पूरे झारखंड की जनता की ओर से हम विकसित भारत के निर्माण में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेते हैं।
काले ने भगवान बिरसा मुंडा जी से प्रधानमंत्री पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने तथा बाबा बैद्यनाथ जी से विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।
हम करेंगे। हम मिलकर करेंगे। और विकसित भारत बनाकर रहेंगे। काले ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं टीम को सफल और गरिमामय योजन संपन्न कराने के लिए बधाई दी है ।




































