Jamshedpur : प्रभात खबर ने खोजा घोटाला पर घोटाला, पर ‘संवाद’ में मिला ठन-ठन गोपाला

SHARE:

  • प्रभात खबर के ‘संवाद’ में परवेज-अनुप व दीपक ने रख ली जमशेदपुर यूनिट की लाज
  • झारखंड में  सर्वाधिक प्रसार वाले यूनिट में प्रतिभा पलायन ही कारण या कोई और भी 

फतेह लाइव रिपोर्टर.

जमशेदपुर प्रभात खबर में एक-एककर प्रतिभा पलायन को लेकर चल ही गंभीर चर्चाओं के बीच रांची में आयोजित दो दिवसीय सालाना कार्यक्रम ”संवाद” जिम्मेदार लोगों को आइना तो दिखा ही गया है. माने या न माने लेकिन एक साल में उपलब्धियों के नाम पर जमशेदपुर यूनिट के नाम पेज डिजाइन को छोड़ दें तो कुछ नहीं आया. हां, घाटशिला के मो परवेज, डुमरिया के अनूप की स्टोरी ने कुछ लाज जरूर रख ली है.

ये भी पढ़ें : JAMSHEPUR : प्रभात खबर छोड़ने वालों ने कहा – अब नहीं रहा काम करने का माहौल, ऊपर भी बता दिया था

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इन्होंने घाटशिला के गांवों में मधुमक्खियों के आतंक पर स्टोरी से समाज व प्रशासन का ध्यान बड़ी परेशानी की ओर आकृष्ट कराया था. इस मामले में मजे की बात यह रही कि इस खबर की प्लानिंग भास्कर से आये रविकांत ने की थी जबकि इसका क्रेडिट एनई ललित नारायण सिंह ले गये. इस बात की चर्चा इन दिनों प्रभात खबर में खूब हो रही है. वहीं पेज डिजाइनिंग में जमशेदपुर यूनिट के दीपक कुमार को भी पुरस्कार मिला है.

हां इस साल भी में जमशेदपुर के संपादकीय की टीम के नाम आया तो सिर्फ ठन-ठन गोपाला !!

हालांकि इस पूरे साल संपादकीय प्रभारी के रूप में शहर के ही भैया जी के आने पर भ्रष्टाचार की खबरों पर जरूर फोकस किया गया. हर दिन नयी कहानी खोजी गयी, लिखी भी गयी लेकिन यह फोकस सिर्फ एक दिन का ही रहा. दूसरे दिन ही अखबार के पन्नों से भ्रष्टाचार का अभियान आश्चर्यजनक रूप से गायब हो गया. इसके निहितार्थ जमशेदपुर ही नहीं झारखंड के मीडिया गुरु भी तलाश रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  JAMSHEDPUR : प्रभात खबर में खबर छपवाना है तो कराओ भैया जी का सम्मान

अगली कड़ी जल्द 

रांची में आयोजित प्रभात खबर के ‘संवाद’ में  15 लोगों को पुरस्कृत किया गया. प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी और कार्यकारी निदेशक आरके दत्ता ने कर्मचारियों नकद पुरस्कार व प्रतीक चिह्न दिया. मोस्ट इंपैक्टफुल न्यूज का प्रथम पुरस्कार प्रभात खबर, धनबाद के सुधीर कुमार सिन्हा को दिया गया. इन्हें एक लाख रुपये नकद राशि मिली. द्वितीय पुरस्कार प्रभात खबर, रांची की वरीय संवाददाता लता भी रानी को मिला. उन्हें 75,000 रुपये मिले. तीसरा 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार शकील अख्तर को मिला.

बेस्ट रिपोर्ट में  प्रथम पुरस्कार देवघर यूनिट के संजीव कुमार मिश्रा को जबकि द्वितीय पुरस्कार जमशेदपुर यूनिट से जुड़े अनूप कुमार साव और युनूस परवेज को दिया गया. फोटो में प्रथम पुरस्कार भागलपुर यूनिट के विद्या सागर और द्वितीय पुरस्कार धनबाद यूनिट के ज्योति रॉय को मिला.

ये भी पढ़ें : संपादक संजय जी की करुण पुकार से दिल भर आया… आंसू छलक पड़े.. असहनीय है यह पीड़ा !

स्टेट हेड अनुज सिन्हा के साथ परवेज व दीपक

वहीं बेस्ट लेआउट डिजाइन का प्रथम पुरस्कार जमशेदपुर यूनिट के दीपक कुमार और द्वितीय पुरस्कार मुजफ्फरपुर यूनिट के अरुप सरकार को दिया गया है. स्पेशल पेज का प्रथम पुरस्कार सेंट्रल डेस्क से मुकेश कुमार और द्वितीय पुरस्कार रांची यूनिट से प्रभात गोपाल झा को मिला. बेस्ट डिजिटल सपोर्ट (बिहार) के लिए भागलपुर यूनिट के राजीव मुरारी सिन्हा और बेस्ट डिजिटल सपोर्ट (झारखंड) के लिए धनबाद यूनिट के मृणाल कुमार को पुरस्कृत किया गया.

ये भी पढ़ें : JAMSHEPUR : प्रभात खबर छोड़ने वालों ने कहा – अब नहीं रहा काम करने का माहौल, ऊपर भी बता दिया था

बेस्ट रेवेन्यू सपोर्ट (बिहार) के लिए पटना यूनिट के निरंजन कुमार और बेस्ट रेवेन्यू सपोर्ट (झारखंड) : के लिए धनबाद यूनिट के राकेश कुमार सिन्हा को पुरस्कृत किया गया. सभी को नकद राशि के अलावा स्मृति चिह्न दिये गये. संवाद में बेस्ट संपादकीय प्रजेंटेशन का भी अवार्ड दिया गया. रांची यूनिट को प प्रथम, मुजफ्फरपुर यूनिट को द्वितीय और भागलपुर यूनिट को तीसरा स्थान मिला.

ये भी पढ़ें : पत्रकार नौकरी की तलाश में हैं ? अमर उजाला और दैनिक जागरण दे रहा मौका

अपना पक्ष या अपनी प्रतिक्रिया इस मेल आईडी – fatehnewslive@gmail.com अथवा फेसबुक नंबर +91 92340 51616 पर भेजें.

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें