Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला पुलिस को मानगो इलाके में पिछले कुछ दिनों से मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी. उन्हें दबोचने के लिए पुलिस सक्रिय थी. इसी बीच बुधवार को पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी, जब मानगो फॉरेस्ट मैदान बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए गिरोह एकत्र हुए. इलाके में गश्ती कर रहे मानगो थाना संध्या गश्ती के पदाधिकारी कष्टू मांझी को सूचना दी गई. इस पर वे घटनास्थल पहुंचे, जहां पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे, जिसे पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गत 26 दिसंबर को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब कंस्ट्रक्शन कमेटी के को-ऑर्डिनेटर एवं झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं सीजीपीसी के चेयरमैन समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह को तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के प्रभारी जत्थेदार ज्ञानी दिलीप सिंह के कर कमलो से संगत की मौजूदगी में सरोपा एवं रुमाला भेंट किया गया. उन्हें यह सम्मान दिल्ली में आयोजित समारोह में देश की 30 विभूतियां में से एक अटल तिरंगा सम्मान अवार्ड से नवाजे जाने एवं श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साढे तीन सौ साला शताब्दी पर गुरु महाराज के शस्त्रों को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। एन ई पी के तहत शिक्षा के आधुनिकीकरण एवम सहज करने के क्रम में मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को लैपटॉप प्रदान किया गया जिससे वे प्रोजेक्ट बेस्ड शैक्षणिक गतिविधियों को आसानी से कर पाएंगे. स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ निधि श्रीवास्तव, एडमिन सौम्य दीप सहित सभी शिक्षकों ने जेनिथ ऑर्डर के युवा चेयर पर्सन चैतन्य कवि ध्रुव एवम उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया. उनके युवाओं के हित में काम करते रहने की प्रशंसा की तथा उनकी उन्नति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की.
मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा संघर्ष: गंभीर फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने फिर एक बार भारत के प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर कहा की देश का बच्चा बच्चा भगत सिंह के नाम से वाकिफ है. युवा उन्हें अपना हीरो मानते हैं. देश को आजाद करवाने के लिए इतनी छोटी सी उम्र में अपनी जान की कुर्बानी दी, जो कि इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी गई है. काफी अफसोस की बात है कि आज भी सरकारी कागजात पर उन्हें शहीद का दर्जा प्राप्त नहीं है जो हैरान…
घर- दुकानों पर चस्पा होंगे स्टिकर, भाजपा के समर्थन में चलेगा व्यापक जनसंपर्क अभियान, शुक्रवार को साकची बाजार से होगी शुरुआत “जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे” स्टिकर अभियान चलाएगी सनातन उत्सव समिति फतेह लाइव, रिपोर्टर. हिंदुवादी संगठन सनातन उत्सव समिति लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए स्टिकर अभियान चलायेगी. अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण और नवीन विग्रह स्थापना के साथ ही रामभक्तों की वर्षों पुरानी प्रतिक्षा सफ़ल हुई. इससे गौरवांवित सनातन उत्सव समिति ने भाजपा के समर्थन में व्यापक माहौल बनाने का निर्णय लिया है. समिति के संस्था प्रमुख हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह…
टाटा स्टील मना रही है अपने संस्थापक जे एन टाटा की 185वीं जयंती समारोह में पूरे जमशेदपुर में 50 से अधिक महत्वपूर्ण स्थलों की विद्युत सज्जा शामिल है फतेह लाइव रिर्पाेटर टाटा स्टील 3 मार्च, 2024 को जमशेदपुर में अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 185वीं जयंती मनाने की तैयारी कर रही है। इस वर्ष के संस्थापक दिवस की थीम ‘टेक्नोलॉजी फॉर पीपल एंड प्लैनेट’ है। हर साल, टाटा स्टील अन्य टाटा समूह की कंपनियों के साथ संस्थापक की जयंती और सामुदायिक कल्याण को केंद्र में रखते हुए औद्योगिक भविष्य के उनकी दूरदर्शी सोच का जश्न मनाती है। जे एन…
जमशेतजी नसरवान जी टाटा जन्म : 3 मार्च 1839 निधन : 19 मई 1904 फतेह लाइव रिर्पाेटर कोई यूं ही बरसों याद नहीं किया जाता, कोई इंसान यूं ही भगवान नहीं हो जाता. लोगों के दिलों में बसने के लिए आपके कार्य, आपके विचार और आपकी मानवीय संवेदना की सोच महत्वपूर्ण होती है. कुछ ऐसे ही मानवीय संवेदना से परिपूर्ण थे जेएन टाटा. 185 वर्ष पूर्व 3 मार्च को गुजरात के नसवारी में जन्मे इस महान हस्ति ने अपने नेक विचारों की बदौलत लोगों के दिलों में राज किया और उनके लिए भगवान बन गए. यही कारण है कि उनकी…
शहरवासियों के स्नेह , समर्थन व आशीर्वाद से शहीदों के सम्मान में निकलने वाली यह यात्रा ऐतिहासिक होगी- काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नमन’ का एक शिष्टमंडल आज नवनियुक्त उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिला और उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर उन्हें संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति राष्ट्र के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले ऐसे तमाम शहीदों को एवं हमारे आन, बान एवं शान को समर्पित हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को समर्पित 23 मार्च को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा हेतु आमंत्रित भी किया. मौके पर संस्थापक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के जामताड़ा से एक सनसनीखेज खबर आ रही सब. जहां जामताड़ा कर्माटांड़ रेलवे स्टेशनों के बीच काल झरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. कई लोगों के घायल होने की भी बात बताई जा रही है. मौके पर रेल प्रशासन, रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन और पुलिस पहुंच गई है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. हालांकि अभी तक मृतकों के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना का कारण बताया जा रहा है कि अंग एक्सप्रेस ट्रेन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के महान गुरुओं के लिए जीवन कुर्बान कर देने वाले का पंथ ऋणी है. उक्त विचार गुरु घर के कीर्तनीए भाई जसपाल सिंह छाबड़ा ने कीर्तन के दौरान रखे. वे बुधवार को जुगसलाई गौरीशंकर गुरुद्वारा में आयोजित विशेष महान कीर्तन दरबार में संगत को गुरु जस और सिख इतिहास श्रवण करा रहे थे. बीर खालसा दल के बैनर तले गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से यह आयोजन किया गया था. उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी का धड़ लेकर अपने घर में अंतिम संस्कार करने वाले लखी शाह वंजारा, गुरु गोविंद सिंह की रक्षा करने के लिए…
