WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

2024 के लोस चुनाव में मोदी की जीत के लिए जमशेदपुर में होगा अनोखा प्रचार, देखें – Video

SHARE:

घर- दुकानों पर चस्पा होंगे स्टिकर, भाजपा के समर्थन में चलेगा व्यापक जनसंपर्क अभियान, शुक्रवार को साकची बाजार से होगी शुरुआत

“जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे” स्टिकर अभियान चलाएगी सनातन उत्सव समिति

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

हिंदुवादी संगठन सनातन उत्सव समिति लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए स्टिकर अभियान चलायेगी. अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण और नवीन विग्रह स्थापना के साथ ही रामभक्तों की वर्षों पुरानी प्रतिक्षा सफ़ल हुई. इससे गौरवांवित सनातन उत्सव समिति ने भाजपा के समर्थन में व्यापक माहौल बनाने का निर्णय लिया है. समिति के संस्था प्रमुख हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह ने बताया कि “जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे” जनसंपर्क अभियान का नारा है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिंह ने कहा कि यह केवल नारा नहीं बल्कि प्रत्येक श्रीराम भक्त का संकल्प है. उक्त नारे से अंकित 01 लाख स्टिकर शहर भर में चस्पा किये जायेंगे. स्टिकर पर स्लोगन के साथ ही श्री अयोध्या धाम मन्दिर और भगवान श्रीराम की तस्वीर है वहीं मन्दिर स्थापना में मुख्य योगदान सुनिश्चित करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की तस्वीर भी स्टिकर पर अंकित है. सनातन उत्सव समिति ने गुरुवार को साक्ची हनुमान मन्दिर के नज़दिक कार्यालय में पत्रकार वार्ता में स्टिकर का लोकार्पण किया.

मीडिया को संबोधित करते हुए चिंटू सिंह ने कहा की समिति के कार्यकर्ता शुक्रवार से शहर में स्टिकर अभियान चलाएंगे और एक सप्ताह तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी रामभक्तों के घर और प्रतिष्ठान तक पहुँचने का लक्ष्य है. सनातन उत्सव समिति के इस अभियान में स्वेच्छा से लोग शामिल हो सकते हैं. चिंटू सिंह ने कहा की अयोध्या राम मन्दिर में विग्रह स्थापना के बाद से रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह है. जनसंपर्क अभियान चलाकर पीएम मोदी, आरएसएस और भाजपा के योगदान को लोगों के मध्य प्रचारित किया जायेगा. इसके साथ ही वर्षों तक मन्दिर निर्माण को रोकने वाली पार्टी के नियत और तुष्टिकरण के एजेंडों को भी जनता के बीच प्रचारित करेंगे.

पत्रकार वार्ता को चिंटू सिंह सहित अंकित आनंद, बलबीर मंडल, जोगिंदर सिंह जोगी ने भी संबोधित किया. इसमें अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी, पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, सनातन उत्सव समिति के वीर सिंह, अध्यक्ष ललित राव, राहुल दुर्गे, कुलदीप सिंह, सन्नी सिंह, आशीष मिश्रा, रॉकी सिंह, शुभम् झा, राहुल सिंह मुंडा, कुणाल मुंडा, सचिन सोनकर, अभिकन्त ओझा, सौरभ हल्दार सहित अन्य मौजूद रहें.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर