Breaking News
Jamshedpur : नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम चाहें तो रुक सकता है ड्रग-सट्टा का कारोबार : सरयू राय Jamshedpur : लोयोला स्कूल में बहुधार्मिक प्रार्थना सभा हुई, समस्त धर्म का सार प्रेम, सेवा, करुणा और मानवता है : प्रिंसिपल Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में कृतज्ञता दिवस मना, संगत ने जाना सिख इतिहास, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिखों के महान गुरुओं के लिए जीवन कुर्बान कर देने वाले का पंथ ऋणी है. उक्त विचार गुरु घर के कीर्तनीए भाई जसपाल सिंह छाबड़ा ने कीर्तन के दौरान रखे. वे बुधवार को जुगसलाई गौरीशंकर गुरुद्वारा में आयोजित विशेष महान कीर्तन दरबार में संगत को गुरु जस और सिख इतिहास श्रवण करा रहे थे. बीर  खालसा दल के बैनर तले गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से यह आयोजन किया गया था.

उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी का धड़ लेकर अपने घर में अंतिम संस्कार करने वाले लखी शाह वंजारा, गुरु गोविंद सिंह की रक्षा करने के लिए पूरा परिवार की कुर्बानी देने वाले पीर बुद्धू शाह, माता गुजरी जी एवं दोनों छोटे साहबज़ादे भाई जोरावर सिंह एवं भाई फतेह सिंह को जेल में दूध पिलाने वाले मोतीराम मेहरा एवं अंतिम संस्कार के लिए कई हजार सोने की मोहर देकर तीन गज जमीन लेने वाले दीवान टोडरमल को याद किया गया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस कीर्तन दरबार में बताया गया कि गुरु महाराज की अत्यंत कृपा होती है तो इस लोक के साथ परलोक भी सुधर जाते हैं. हमें जो कुछ मिल रहा है, समृद्धि है, प्रेम है, सब कुछ ईश्वर की कृपा से मिल रहा है. परंतु गिने चुने लोग ही होते हैं जो ईश्वर के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देते हैं. उनमें से यह भी है और हमें इनका ऋणी रहना चाहिए. नई पीढ़ी को इतिहास बताया जाना चाहिए.

इस दीवान में साकची गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान एवं गुरु नानक सेवा दल के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू, समाजसेवी एवं बिल्डर सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, मोहन सिंह भाटिया, सोनारी गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव एवं सीजीपीएससी के पूर्व महासचिव सुखविंदर सिंह, चरणजीत सिंह को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया. इसके आयोजन में प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, महासचिव हरदीप सिंह छनिया, पप्पू भाटिया, अवतार सिंह पिंटू आदि की सराहनीय भूमिका रही.

कीर्तन दरबार में स्त्री सत्संग सभा, रणजीत सिंह सेवादल, ने कीर्तन किया और कथावाचक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरवाणी के विचारों से संगत को गुरु घर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. कीर्तन अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर लोगों ने भक्ति भाव के साथ ग्रहण किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर